Periyaar E. V. Ramasvami Naayakar|अनिश्वरवादी पेरियार जीवन परियच
Periyaar E V Ramasvami Naayakar ईश्वर, आत्मा, जातीय विषमता, छुआछूत एवं अंधविश्वासों के विरुद्ध झंडा फहराने तथा मानव हित चिंतन हेतु तर्क की कसौटी पर कसें अपने उत्तेजक भाषणों व विचारों से तमिलनाडु में ब्राह्मणवाद का वर्चस्व समाप्त कर बहुजनों के वर्चस्व को स्थापित करने के लिए लिए जाने जाते हैं, पेरियार रामास्वामी नायकर।
Periyaar E V Ramasvami Naayakar का जन्म सन 1879 में 17 सितंबर को तमिलनाडु के इरोड में हुआ था। उनके पिता का नाम बेंकटप्पा व माता का नाम चिन्नाबाई था। इनका परिवार का व्यापार करता था तथा काफी संपन्न था। इनका बचपन ननिहाल में बीता। वे कुशाग्र बुद्धि के थे। उन्होंने करीब दस वर्ष की अवस्था में ही स्कूली शिक्षा सदैव के लिए त्याग दिया था तथा अपने पैतृक व्यवसाय में हाथ बताने लगे।
बचपन में ही दूसरों पर अन्याय होता देख, विरोध में उतर जाते थे। समाज में नीच समझे जाने वाले लोगों से मेलजोल रखने के कारण उनके पिता उनसे नाराज व दुखी रहते थे। रामास्वामी का विवाह नागम्बई नाम की लड़की से हुआ। किंतु दोनों के विचारों में जमीन आसमान का अंतर था। नागम्बई जहां धार्मिक, अंधविश्वास व पाखण्ड के कारण अपने परिवार में घुल मिल गई थी, वहीं रामास्वामी नायकर उनके आचरणों से खिन्न रहते थे। वे इसे पाखण्ड व अंधविश्वास मानते थे तथा ब्राह्मणों द्वारा उत्पन्न ईश्वर, आत्मा व उनके देवी-दवताओं को शोषण का जरिया मानते थे। पेरियार रामास्वामी नायकर समाज में व्याप्त कुरीतियों के विरुद्ध लड़ते रहते थे। उनके इन आचरणों के कारण उनकी पत्नी से छत्तीस का आंकड़ा था।
Periyaar E V Ramasvami Naayakar को अपने घर में हो रहे धर्म के नाम पर पाखंड को देख क्रोध होता था। समाज ब्राह्मणी कुचक्र में धर्म के नाम पर इस तरह फस गया था व गुमराह था कि वे सीधे आंख से अपना शोषण होता नहीं देख पा रहे थे। रामास्वामी पेरियार व्यवसाय के सिलसिले में देशाटन करने का जो अवसर पाया उससे उन्हें अपना ज्ञान व तर्क बढ़ाने में काफी योगदान मिला। किंतु जब उन्होंने देखा कि उनका खुद का परिवार इस पाखंड से मुक्त नहीं होना चाह रहा है तो वे गृह त्याग कर सन्यासी हो गये तथा बहुत दिनों तक साधु-सन्यासी के रूप में अपना जीवन बिताया लेकिन स्वास्थ्य गड़बड़ हो जाने के कारण के घर वापस आ गये। स्वास्थ्य में सुधार हो जाने पर पुनः अपने पैतृक व्यवसाय में लग गये। किंतु समाज सेवा व ढोंग, पाखंड के खिलाफ लड़ना नहीं छोड़े।
देश में अंग्रेजों के खिलाफ आंदोलन चल रहा था। वे समाज सुधारक हेतु बढ़-चढ़कर अपना योगदान दे रहे थे। उनके कार्यों व संगठन क्षमता को देखते हुए वहां के रियासत के राजा ने उन्हें कांग्रेस में जुड़कर समाज में योगदान करने को कहा। उन्होंने इसे स्वीकार कर कांग्रेस से जुड़ गये। उन्हें सुनहरा अवसर मिल गया था। वे संगठन के महत्वपूर्ण पदों पर रहकर अपने उत्तरदायित्व का निर्वहन किया। किंतु जैसा कि हमने पहले इंगित किया है कि तमिलनाडु में ब्राह्मणों का वर्चस्व समाज में कुछ ज्यादा ही था, उनके विचारों को कांग्रेस के बड़े नेता, जो ब्राह्मण थे या ब्राह्मणवादी विचारों के पोषक थे वे इनके विचारों व क्रियाकलापों को पचा नहीं पा रहे थे। ब्राह्मण सिर्फ अंग्रेज के विरुद्ध लड़ना चाहते थे, सत्ता परिवर्तन के लिए, मगर समाज में जो कुरीतियां, धर्म व जाति के नाम पर व्याप्त थी उनके विरुद्ध वे चुप रहते थे।
उनके करनी व कथनी में भी अंतर था। रामास्वामी नायकर तमिलनाडु में अपनी अलग पहचान बनाने में कामयाब हो गए थे, इसी बीच उन्होंने विदेशों की यात्राएं भी की। समाज उन्हें एक अलग विचार वाला निष्ठावान व जुझारू नेता के रूप में जानने लगा था तथा उनके संगठन क्षमता का लोहा भी मानता था। उन्होंने अपने तार्किक विचारों व भाषणों से समाज को नई दिशा देना शुरू कर दिया था।
इसी बीच केरल में 'वाइकोम आन्दोलन' का नेतृत्व करने का उन्हें अवसर मिला। यह आंदोलन समाज में अछूतों पर होने वाले अत्याचारों के खिलाफ एक बड़ा आंदोलन था। उस समय तक रामास्वामी नायकर की पत्नी उनके विचारों व कार्यों से प्रभावित हो उनकी नैतिक सहयोगी बन गयी थी। जब वाइकोम आंदोलन को बढ़ाने के कारण रामास्वामी नायकर को जेल जाना पड़ा तब उनकी पत्नी ने इस आंदोलन की बागडोर अपने हाथ में लेकर उसे आगे बढ़ाया। जेल से बाहर आने के बाद कांग्रेसी नेताओं के क्रियाकलापों से क्षुब्ध होकर रामास्वामी नायकर ने कांग्रेस पार्टी से त्यागपत्र दे दिया।
कांग्रेस से त्यागपत्र देने के बाद रामास्वामी ने उस समय तमिलनाडु में जस्टिस पार्टी में एक सहयोगी की भांति कार्य करने लगे। बाबासाहेब अम्बेडकर ने, रामास्वामी नायकर के आंदोलन व उनके सामाजिक सरोकार से प्रभावित हो उनसे मुलाकात किया था तथा एक बार जस्टिस पार्टी के संस्थापक सदस्य राना डे के जन्मदिन पर एक गोष्ठी में भी तमिलनाडु गए थे। रामास्वामी ने देखा कि जस्टिस पार्टी का भविष्य अंधकारमय है, वहां उन्होंने समाज को, जैसा भी बदलना चाहते थे वैसा माहौल नजर नहीं आ रहा था। इसलिए उन्होंने अपनी खुद की एक नई पार्टी 'द्रविड़ कजगम' की स्थापना की।
द्रविड़ कजगम के माध्यम से उन्होंने ब्राह्मणवादी विचारधारा को परास्त करने में लगभग सफलता अर्जित कर लिया। लोग उन्हें सुनने के लिए उनकी जनसभाओं में भारी संख्या में आने लगे। उन्हें सुनने के लिए लोग दीवाने हो गए थे तथा उतावले भी। उन्होंने समाज में व्याप्त असमानता व अमीरी-गरीबी को, ब्राह्मण सोच व षड्यंत्र को कारण बताया। अपने भाषणों में तर्कों के माध्यम से ईश्वर व आत्मा के विरुद्ध जनता को समझाने में कामयाब हो गये। उन्होंने ईश्वर को एक धोखा बताया जो ब्राह्मणी विचारों की देन थी तथा ब्राह्मणों का एक अचूक हथियार भी ईश्वर को माना। रामास्वामी नायकर ने बताया कि संसार में यदि ईश्वर व आत्मा नाम की कोई चीज होती तो संसार में जाति-पाति, छुआछूत व इतनी विषमताएं पैदा नहीं होती। ब्राह्मणों ने अपना वर्चस्व स्थापित करने व समाज का शोषण करने के लिए ईश्वर व आत्मा के नाम पर लोगों को लूटा व वर्तमान में भी लूट रहे हैं।
जनता के मन से ईश्वर, आत्मा और उनके देवी-देवताओं के प्रति अंधश्रद्धा को निकालने हेतु ही उन्होंने सारे देवी-देवताओं को व भगवानों की मूर्तियों को ट्रकों में लादकर समुद्र में फेंकवा दिया। उनके इस कार्य से ब्राह्मणवादी विचारकों के होश उड़ गये। उन्होंने कहा कि तर्क पर कहीं भी ईश्वर व आत्मा ठहरते नहीं है। लोगों को संबोधित कर बताया कि तर्क करो क्या ईश्वर हैं? ईश्वर क्यों हैं? वह कब पैदा हुआ? उसे किसने पैदा किया? वह कैसे जिंदा हैं? इत्यादि प्रश्नों के माध्यम से समाज को विवेकशील व चेतनाशील बनाने का संदेश दिया उन्होंने लोगों से ईश्वर व आत्मा की सत्ता से दूर रखने का जीवन भर संदेश दिया। उसी का परिणाम था कि तमिलनाडु में ब्राह्मणों का वर्चस्व समाप्त हुआ और बहुजनों का शासन कायम हुआ।
रामास्वामी नायकर के बहुत पहले से तमिलनाडु में बौद्ध धर्म का प्रभाव था। तमिलनाडु के बहुत बड़े दार्शनिक व विचारक थे, भिक्षु धर्मकीर्ति। जिन्होंने बौद्ध धर्म स्वीकार कर नालंदा विश्वविद्यालय में विज्ञानवाद व न्याय शास्त्र का अध्यापन किया था तथा बौद्ध धर्म के विचारों को अपने समय में बुलंदियों पर पहुंचाया था। उन्होंने ईश्वर में विश्वास करने वाले, वेद शास्त्र को अपौरुषेय व अलौकितता की संज्ञा देने वाले, जाति विशेष में जन्म लेने के कारण गर्व मानने वाले, स्नान करने से पाप नष्ट होना मानने व व्रत-उपवास से शरीर को कष्ट देने वालों को, मूर्ख की श्रेणी में मानते थे।
पेरियार रामास्वामी नायकर बाबा साहेब डॉ. अम्बेडकर द्वारा बौद्ध धम्म ग्रहण करने से ज्यादा प्रभावित दिखते थे। उन्होंने तमिलनाडु में बौद्ध धर्मावलंबियों के संपर्क में आकर उनके आयोजनों में जाकर बौद्ध धर्म के सिद्धांतों को प्रचारित प्रसारित करने में लग गये थे। उनके कई व्याख्यान इस बात के गवाह है। वे बाबा साहेब डॉक्टर अम्बेडकर जैसा धर्म परिवर्तन की घोषणा तो नहीं कर सके, किंतु व्यवहार व आचरण में वे बौद्ध हो गये थे। बौद्ध धर्म अनिश्वरवाद व अनात्मवाद की दर्शन पर ही टिका है। इसी कारण यह अन्य धर्मों से बिल्कुल अलग है। यदि कभी भी बुद्ध के देशनाओं में ईश्वरवादी विचार आना पाया जाये तो निश्चित है कि वह बुद्ध विचार नहीं सकता, बौद्ध धम्म बहुजन समाज के लिए एक अनिवार्य पथ है। इससे हम ब्राह्मणवाद व जातिवादी सोच को समाप्त कर सकते हैं।
मनुवादी आज भी उनका नाम सुनना पसंद नहीं करते। इसे कारण जब मान्यवर कांशीराम जी लखनऊ में अपने आंदोलनों के समय बहुजन मेला का आयोजन किया तब उन्होंने पेरियार रामास्वामी नायकर के मूर्ति लखनऊ में स्थापित करने की घोषणा कर दिया। जिससे ब्राह्मणवादी विचारकों के होश उड़ गये। उन्होंने ऐसे ऐलान न करने व नायकर रामास्वामी की मूर्ति लखनऊ में न लगवाने हेतु काशीराम पर दबाव बनाया। काशीराम साहब ने सौदा किया कि यह उसी सूरत में संभव होगा। जब बी०एस०पी० की सरकार बनाने में आप सब सहयोग करेंगे। आज भी बीएसपी अपने बैनरों में Periyaar E V Ramasvami Naayakar की तस्वीर राजनीतिक कारणों से नहीं लगाती है। रामास्वामी नायकर की मृत्यु भले ही 24 दिसंबर 1973 को हो गई हो किंतु उनके विचार आज भी जिंदा है तथा बहुजन को प्रेरित करता रहता है।
✍️ ध्रुवराम बौद्ध, एडवोकेट, मण्डल अध्यक्ष.
अ० भा० बाबा साहब डॉ. अम्बेडकर समाज सुधारक समिति मण्डल गो०
Periyaar E V Ramasvami Naayakar का जन्म सन 1879 में 17 सितंबर को तमिलनाडु के इरोड में हुआ था। उनके पिता का नाम बेंकटप्पा व माता का नाम चिन्नाबाई था। इनका परिवार का व्यापार करता था तथा काफी संपन्न था। इनका बचपन ननिहाल में बीता। वे कुशाग्र बुद्धि के थे। उन्होंने करीब दस वर्ष की अवस्था में ही स्कूली शिक्षा सदैव के लिए त्याग दिया था तथा अपने पैतृक व्यवसाय में हाथ बताने लगे।
बचपन में ही दूसरों पर अन्याय होता देख, विरोध में उतर जाते थे। समाज में नीच समझे जाने वाले लोगों से मेलजोल रखने के कारण उनके पिता उनसे नाराज व दुखी रहते थे। रामास्वामी का विवाह नागम्बई नाम की लड़की से हुआ। किंतु दोनों के विचारों में जमीन आसमान का अंतर था। नागम्बई जहां धार्मिक, अंधविश्वास व पाखण्ड के कारण अपने परिवार में घुल मिल गई थी, वहीं रामास्वामी नायकर उनके आचरणों से खिन्न रहते थे। वे इसे पाखण्ड व अंधविश्वास मानते थे तथा ब्राह्मणों द्वारा उत्पन्न ईश्वर, आत्मा व उनके देवी-दवताओं को शोषण का जरिया मानते थे। पेरियार रामास्वामी नायकर समाज में व्याप्त कुरीतियों के विरुद्ध लड़ते रहते थे। उनके इन आचरणों के कारण उनकी पत्नी से छत्तीस का आंकड़ा था।
Periyaar E V Ramasvami Naayakar को अपने घर में हो रहे धर्म के नाम पर पाखंड को देख क्रोध होता था। समाज ब्राह्मणी कुचक्र में धर्म के नाम पर इस तरह फस गया था व गुमराह था कि वे सीधे आंख से अपना शोषण होता नहीं देख पा रहे थे। रामास्वामी पेरियार व्यवसाय के सिलसिले में देशाटन करने का जो अवसर पाया उससे उन्हें अपना ज्ञान व तर्क बढ़ाने में काफी योगदान मिला। किंतु जब उन्होंने देखा कि उनका खुद का परिवार इस पाखंड से मुक्त नहीं होना चाह रहा है तो वे गृह त्याग कर सन्यासी हो गये तथा बहुत दिनों तक साधु-सन्यासी के रूप में अपना जीवन बिताया लेकिन स्वास्थ्य गड़बड़ हो जाने के कारण के घर वापस आ गये। स्वास्थ्य में सुधार हो जाने पर पुनः अपने पैतृक व्यवसाय में लग गये। किंतु समाज सेवा व ढोंग, पाखंड के खिलाफ लड़ना नहीं छोड़े।
उनके करनी व कथनी में भी अंतर था। रामास्वामी नायकर तमिलनाडु में अपनी अलग पहचान बनाने में कामयाब हो गए थे, इसी बीच उन्होंने विदेशों की यात्राएं भी की। समाज उन्हें एक अलग विचार वाला निष्ठावान व जुझारू नेता के रूप में जानने लगा था तथा उनके संगठन क्षमता का लोहा भी मानता था। उन्होंने अपने तार्किक विचारों व भाषणों से समाज को नई दिशा देना शुरू कर दिया था।
इसी बीच केरल में 'वाइकोम आन्दोलन' का नेतृत्व करने का उन्हें अवसर मिला। यह आंदोलन समाज में अछूतों पर होने वाले अत्याचारों के खिलाफ एक बड़ा आंदोलन था। उस समय तक रामास्वामी नायकर की पत्नी उनके विचारों व कार्यों से प्रभावित हो उनकी नैतिक सहयोगी बन गयी थी। जब वाइकोम आंदोलन को बढ़ाने के कारण रामास्वामी नायकर को जेल जाना पड़ा तब उनकी पत्नी ने इस आंदोलन की बागडोर अपने हाथ में लेकर उसे आगे बढ़ाया। जेल से बाहर आने के बाद कांग्रेसी नेताओं के क्रियाकलापों से क्षुब्ध होकर रामास्वामी नायकर ने कांग्रेस पार्टी से त्यागपत्र दे दिया।
कांग्रेस से त्यागपत्र देने के बाद रामास्वामी ने उस समय तमिलनाडु में जस्टिस पार्टी में एक सहयोगी की भांति कार्य करने लगे। बाबासाहेब अम्बेडकर ने, रामास्वामी नायकर के आंदोलन व उनके सामाजिक सरोकार से प्रभावित हो उनसे मुलाकात किया था तथा एक बार जस्टिस पार्टी के संस्थापक सदस्य राना डे के जन्मदिन पर एक गोष्ठी में भी तमिलनाडु गए थे। रामास्वामी ने देखा कि जस्टिस पार्टी का भविष्य अंधकारमय है, वहां उन्होंने समाज को, जैसा भी बदलना चाहते थे वैसा माहौल नजर नहीं आ रहा था। इसलिए उन्होंने अपनी खुद की एक नई पार्टी 'द्रविड़ कजगम' की स्थापना की।
द्रविड़ कजगम के माध्यम से उन्होंने ब्राह्मणवादी विचारधारा को परास्त करने में लगभग सफलता अर्जित कर लिया। लोग उन्हें सुनने के लिए उनकी जनसभाओं में भारी संख्या में आने लगे। उन्हें सुनने के लिए लोग दीवाने हो गए थे तथा उतावले भी। उन्होंने समाज में व्याप्त असमानता व अमीरी-गरीबी को, ब्राह्मण सोच व षड्यंत्र को कारण बताया। अपने भाषणों में तर्कों के माध्यम से ईश्वर व आत्मा के विरुद्ध जनता को समझाने में कामयाब हो गये। उन्होंने ईश्वर को एक धोखा बताया जो ब्राह्मणी विचारों की देन थी तथा ब्राह्मणों का एक अचूक हथियार भी ईश्वर को माना। रामास्वामी नायकर ने बताया कि संसार में यदि ईश्वर व आत्मा नाम की कोई चीज होती तो संसार में जाति-पाति, छुआछूत व इतनी विषमताएं पैदा नहीं होती। ब्राह्मणों ने अपना वर्चस्व स्थापित करने व समाज का शोषण करने के लिए ईश्वर व आत्मा के नाम पर लोगों को लूटा व वर्तमान में भी लूट रहे हैं।
जनता के मन से ईश्वर, आत्मा और उनके देवी-देवताओं के प्रति अंधश्रद्धा को निकालने हेतु ही उन्होंने सारे देवी-देवताओं को व भगवानों की मूर्तियों को ट्रकों में लादकर समुद्र में फेंकवा दिया। उनके इस कार्य से ब्राह्मणवादी विचारकों के होश उड़ गये। उन्होंने कहा कि तर्क पर कहीं भी ईश्वर व आत्मा ठहरते नहीं है। लोगों को संबोधित कर बताया कि तर्क करो क्या ईश्वर हैं? ईश्वर क्यों हैं? वह कब पैदा हुआ? उसे किसने पैदा किया? वह कैसे जिंदा हैं? इत्यादि प्रश्नों के माध्यम से समाज को विवेकशील व चेतनाशील बनाने का संदेश दिया उन्होंने लोगों से ईश्वर व आत्मा की सत्ता से दूर रखने का जीवन भर संदेश दिया। उसी का परिणाम था कि तमिलनाडु में ब्राह्मणों का वर्चस्व समाप्त हुआ और बहुजनों का शासन कायम हुआ।
रामास्वामी नायकर के बहुत पहले से तमिलनाडु में बौद्ध धर्म का प्रभाव था। तमिलनाडु के बहुत बड़े दार्शनिक व विचारक थे, भिक्षु धर्मकीर्ति। जिन्होंने बौद्ध धर्म स्वीकार कर नालंदा विश्वविद्यालय में विज्ञानवाद व न्याय शास्त्र का अध्यापन किया था तथा बौद्ध धर्म के विचारों को अपने समय में बुलंदियों पर पहुंचाया था। उन्होंने ईश्वर में विश्वास करने वाले, वेद शास्त्र को अपौरुषेय व अलौकितता की संज्ञा देने वाले, जाति विशेष में जन्म लेने के कारण गर्व मानने वाले, स्नान करने से पाप नष्ट होना मानने व व्रत-उपवास से शरीर को कष्ट देने वालों को, मूर्ख की श्रेणी में मानते थे।
पेरियार रामास्वामी नायकर बाबा साहेब डॉ. अम्बेडकर द्वारा बौद्ध धम्म ग्रहण करने से ज्यादा प्रभावित दिखते थे। उन्होंने तमिलनाडु में बौद्ध धर्मावलंबियों के संपर्क में आकर उनके आयोजनों में जाकर बौद्ध धर्म के सिद्धांतों को प्रचारित प्रसारित करने में लग गये थे। उनके कई व्याख्यान इस बात के गवाह है। वे बाबा साहेब डॉक्टर अम्बेडकर जैसा धर्म परिवर्तन की घोषणा तो नहीं कर सके, किंतु व्यवहार व आचरण में वे बौद्ध हो गये थे। बौद्ध धर्म अनिश्वरवाद व अनात्मवाद की दर्शन पर ही टिका है। इसी कारण यह अन्य धर्मों से बिल्कुल अलग है। यदि कभी भी बुद्ध के देशनाओं में ईश्वरवादी विचार आना पाया जाये तो निश्चित है कि वह बुद्ध विचार नहीं सकता, बौद्ध धम्म बहुजन समाज के लिए एक अनिवार्य पथ है। इससे हम ब्राह्मणवाद व जातिवादी सोच को समाप्त कर सकते हैं।
Periyaar E V Ramasvami Naayakar Biography in Hindi 2023 | Bahujan Page
रामास्वामी नायकर मात्र दक्षिण में ही नहीं प्रभावशाली व्यक्ति थे अपितु उनका प्रभाव उत्तर भारत में भी उन लोगों तक था जो बौद्ध धम्म या बाबा साहेब डॉ. अम्बेडकर के विचारों से प्रभावित होकर सांगठनिक तौर पर कार्य कर रहे थे। जब वे अंतिम दिनों में उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ आए तो उनके व्याख्यान ने दलितों, अछूतों व पिछड़ों में एक नया जोश पैदा कर दिया। ललई सिंह यादव उनसे इतना प्रभावित हुए कि उन्होंने भी अपने नाम में पेरियार शब्द जोड़कर समाज सेवा करते रहें।
मनुवादी आज भी उनका नाम सुनना पसंद नहीं करते। इसे कारण जब मान्यवर कांशीराम जी लखनऊ में अपने आंदोलनों के समय बहुजन मेला का आयोजन किया तब उन्होंने पेरियार रामास्वामी नायकर के मूर्ति लखनऊ में स्थापित करने की घोषणा कर दिया। जिससे ब्राह्मणवादी विचारकों के होश उड़ गये। उन्होंने ऐसे ऐलान न करने व नायकर रामास्वामी की मूर्ति लखनऊ में न लगवाने हेतु काशीराम पर दबाव बनाया। काशीराम साहब ने सौदा किया कि यह उसी सूरत में संभव होगा। जब बी०एस०पी० की सरकार बनाने में आप सब सहयोग करेंगे। आज भी बीएसपी अपने बैनरों में Periyaar E V Ramasvami Naayakar की तस्वीर राजनीतिक कारणों से नहीं लगाती है। रामास्वामी नायकर की मृत्यु भले ही 24 दिसंबर 1973 को हो गई हो किंतु उनके विचार आज भी जिंदा है तथा बहुजन को प्रेरित करता रहता है।
✍️ ध्रुवराम बौद्ध, एडवोकेट, मण्डल अध्यक्ष.
अ० भा० बाबा साहब डॉ. अम्बेडकर समाज सुधारक समिति मण्डल गो०
Question1-) ई०वी० रामास्वामी (पेरियार) का जन्म कहा हुआ?
Answer. रामास्वामी नायकार पेरियार का जन्म सन् 1879 में 17 सितम्बर को तमिलनाडु के इरोड में हुआ था।