Buddha Philosophy | Good Morning Gautam Buddha Quotes
1) Buddha Philosophy in Hindi वे बातें जिनका बुद्ध ने सर्वथा त्याग किया
1.दर्शनिक तथा धार्मिक विचार-सारणी के इस पर्यवेक्षण से यह स्पष्ट है कि जिस समय बुद्ध ने अपने शासन की नींव रखी, उस समय कुछ विचार और मान्यताएं ऐसी थी जिन्होंने लोगों के दिमाग में घर बना रखा था। वे विचार और मान्यताएं थी।
क) वेदों को स्वत: प्रमाण मानना।
ख) आत्मा के मोक्ष में विश्वास, अर्थात इस का पुनर्जन्म न होना।
ग) धार्मिक-संस्कारों तथा यज्ञादि के करने को 'आत्मा' के मोक्ष का साधन मानना।
घ) सामाजिक-संगठन के निमित्त चातुर्वणी-व्यवस्था को आदर्श मानना।
ड़) ईश्वर को सृष्टि-कर्ता और 'ब्रह्म' को विश्व का मूलाधार तत्व मानना।
च) 'आत्मा' में विश्वास
छ) संसरण अर्थात आत्मा के एक शरीर से दूसरे शरीर में जाने पर विश्वास
ज) कर्म में विश्वास अर्थात इस जन्म में आदमी के जो भी स्थिति परिस्थिति है उस सब को पूर्व जन्म का परिणाम मानना।
2) अपने बुद्ध शासन के स्तंभों की स्थापना करते समय बुद्ध ने परंपरागत मान्य विचारों के साथ अपने ही अनोखे ढंग से बर्ताव किया।
3.ये वे बातें हैं जिनका बुद्ध ने सर्वथा त्याग कर दिया।Buddha Philosophy in Hindi
क) मैं कहां से आया हूं, किधर से आया हूं, मैं क्या हूं- इस प्रकार के व्यर्थ के मानसिक संकल्प विकल्प उठते रहने की बुद्ध से निंदा
ख) उन्होंने आत्मा के बारे में सभी मान्यताओं का त्याग किया। उन्होंने आत्मा को न शरीर ही माना, न वेदनाएं ही माना, न संज्ञा ही माना, न संस्कार ही माना और न विज्ञान ही माना।
ग) कुछ धार्मिक उपदेशकों द्वारा प्रतिपादित सभी उचछेदवादी मतों का तिरस्कार किया।
घ) उन्होंने नास्तिकों के मत का त्याग किया।
ड़) उन्होंने इस बात को मान्य नहीं ठहराया कि विश्व के विकास का आरंभ किसी के ज्ञान से बंधा हुआ है।
च) उन्होंने इस सिद्धांत का खंडन किया कि किसी ईश्वर ने आदमी का निर्माण किया है अथवा वह किसी ब्रह्म के शरीर का अंश है।
छ) आत्मा के अस्तित्व की तो उन्होंने उपेक्षा की और उससे सर्वदा इनकार किया।
2) वे बातें जिनमें बुद्ध ने परिवर्तन किया Buddha Philosophy in Hindi
क) उन्होंने कार्य-कारण के महान नियम को अपनी शाखाओं प्रशाखाओं सहित प्रतीत्यसमुत्पाद के रूप में मान्य ठहराया।
ख) उन्होंने जीवन के निराशावादी दृष्टिकोण का खंडन किया और साथ ही इस मूर्खतापूर्ण दृष्टिकोण का भी की किसी ईश्वर ने आदमी और संसार का भविष्य पहले से ही निश्चित कर रखा हैं।
ग) उन्होंने इस सिद्धांत को भी अस्वीकार किया कि किसी पूर्व जन्म में किए गए किन्हीं कार्यों में कुछ ऐसी सामर्थ्य हैं कि वे दुःख और कष्ट का कारण होते हैं और उन के रहते इस जन्म के कर्म कुछ नहीं कर सकते- वे सभी बेकार हैं। उन्होंने कर्म के इस निराशावादी दृष्टिकोण का त्याग किया। उन्होंने पुराने कर्म-वाद के स्थान पर एक बहुत ही अधिक वैज्ञानिक कर्म-वाद की स्थापना की-- एक प्रकार से बोतल तो पुराणी थी, किंतु भीतर की सुरा नई थी।
घ) संसरण अर्थात आत्मा के शरीर एक शरीर से निकलकर दूसरे में जाने की बात के स्थान पर संसरण रहित पुनर्जन्म के सिद्धांत को स्वीकार किया।
ड़) उन्होंने मोक्ष अथवा आत्मा की मुक्ति के सिद्धांत के स्थान पर बौद्ध निर्वाण की स्थापना की।
च) इस प्रकार बुद्ध का शासन अपनी मौलिकता लिए हुए है। इसमें जो कुछ थोड़ा-बहुत पुराना है वह या तो बदल दिया गया है या उनकी नई व्याख्या कर दी गई हैं।
3) वे बातें जिन्हें बुद्ध ने शिकार किया Buddha Philosophy in Hindi
1. उनकी शिक्षा की पहली विशेषता थी कि मन को सभी चीजों का केंद्र बिंदु स्वीकार किया गया था।
2. मन चीजों का पूर्वगामी है वह उस पर प्रभाव डालता है। वह उन्हें उत्पन्न करता है। यदि मन काबू में है तो सब कुछ काबू में हैं।
3. मन ही सब मानसिक क्रियाओं में प्रधान हैं। मन ही मुख्य हैं मन उन चैतासिक-क्रियाओं की ही उपज हैं।
4. इसलिए सब से मुख्य मन ही साधना हैं।
5. बुद्ध की शिक्षाओं की दूसरी विशेषता यह है कि उनके अनुसार मन ही उन सब भलाइयों और बुराइयों का स्रोत है जो हमारे भीतर उत्पन्न होती है और जिनका हमें बाहर से शिकार होना पड़ता हैं।
6. जो कुछ भी बुराई हैं- जिसका बुराई से संबंध हैं, जो बुराई से समन्वित है- वह सब मन की ही उपज हैं। जो कुछ भी भलाई हैं- जिसका भलाई से संबंध है, जो भलाई में समन्वित है- वह सब मन की ही उपज हैं।
7. यदि आदमी बुरे मन से कोई भी बोलता या करता है तो दुःख उसके पीछे पीछे हो ही लेता है जैसे गाड़ी के पहिए गाड़ी को खींचने वाले बैलों के पीछे पीछे। इसलिए अपने चित्त को निर्मल बनाए रखना ही धम्म का सार है।
8. उनकी शिक्षाओं की तीसरा विशेषता है सभी पाप कर्मों से विरति।
Read More: 👉 What is dhamma?
9. उनकी शिक्षाओं की चौथी विशेषता है कि धर्म धार्मिक ग्रंथों के पाठ में नहीं हैं, बल्कि धम्मिक जीवन बिताने में है।
10. क्या कोई कह सकता है कि बुद्ध का धम्म उनका अपना अविष्कार न था? उनकी अपनी कृति न थी?