Gautam Buddha Biography | Life of lord buddha in hindi
1) Gautam Buddha Biography कुल भगवान बुद्ध और उनका धर्म
२. देश अनेक छोटे-बड़े राज्यों में बटा हुआ था। इनमें से किसी-किसी राज्य पर एक राजा का अधिकार था, किसी-किसी पर किसी एक राजा का अधिकार न था।
३. जो राजी किसी एक राजा के अधीन थे उनकी संख्या 16 थी। उनके नाम थे अंग, मगध, काशी, कोसल (वज्जि,) मल्ल, चेदि, वत्स, कुरु, पञ्चाल, मत्स्य, सौरसेन, अष्मक, अवन्ति, गंधार तथा कंबोज।
४. जिन राज्यों में किसी एक 'राजा' का अधिपत्य न था, वे थे कपिलवस्तु के शाक्य, पावा तथा कुसीनारा के मल्ल, वैशाली के लिच्छवि, मिथिला के विदेह, रामगाम के कोलिय, अल्लकप्प के बुलि, केसपुत्त के कालाम, कलिंग, पिप्पलवन के मौर्य, तथा भग्ग (भर्ग) जिनकी राजधानी सिंसुमारगिरी थी।
५. जिन राज्यों पर किसी एक 'राजा' का अधिकार था वे जनपद कहलाते थे और जिन राज्यों पर किसी एक 'राजा' का अधिकार न था वे 'संघ' या 'गण' कहलाते थे।
६. कपिलवस्तु के शाक्यों की शासन-पद्धति के बारे में हमें विशेष जानकारी नहीं है। हम नहीं जानते कि वहां प्रजातंत्र था अथवा कुछ लोगों का शासन था।
७. इतनी बात हम निश्चितपूर्वक कह सकते हैं की शाक्यों के जनतंत्र में कई राज-परिवार थे और वे एक दूसरे के बाद क्रमश: शासन करते थे।
८. राज-परिवार का मुखिया राजा कहलाता था।
९. सिद्धार्थ गौतम के जन्म के समय शुद्धोधन की 'राजा' बनने की बारी थी।
१०. शाक्य राज्य भारत के उत्तर-पूर्व कोने में था। यह एक स्वतंत्र राज्य था। लेकिन आगे चलकर कोशल-नरेश ने इसे अपने शासन-क्षेत्र में शामिल कर लिया था।
११. इस 'अधिराजिक-प्रभाव-क्षेत्र' में रहने का परिणाम यह था कि कोशल नरेश की स्वीकृति के बिना शाक्य राज्य स्वतंत्र रीति से अपने कुछ राजकीय अधिकारों का उपयोग न कर सकता था।
१२. उस समय के राज्यों में कोशल एक शक्तिशाली राज्य था। मगध राज्य भी ऐसा ही था। कोशल नरेश प्रसेनजित और मगध नरेश बिंबिसार सिद्धार्थ गौतम के समकालीन थे।
2. पूर्वज
1. शाक्यों की राजधानी का नाम कपिलवस्तु था। हो सकता है कि इस नगर का यह नाम महान व्यक्ति बुद्धिवादी मुनि कपिल के ही नाम पर पड़ा हो।
2. कपिलवस्तु में जयसेन नाम का एक शाक्य रहता था। सिंहहनु उसका पुत्र था। सिंहहनु का विवाह हुआ था कच्चाना से। उसके पांच पुत्र थे। शुद्धोदन, धौतोदन, शुक्लोदन, शाक्योदन तथा अमितोदन। पांच पुत्रों के अतिरिक्त सिंहहनु की दो लड़कियां थी- अमिता तथा प्रमिता।
3. परिवार का गोत्र आदित्य था।
4. शुद्धोदन का विवाह महामाया से हुआ था। उसके पिता का नाम अञ्जन और मां का सुलक्षणा। अञ्जन कोलिय था और देवदह नाम की बस्ती में रहता था।
5. शुद्धोदन योद्धा था। जब शुद्धोदन ने अपनी वीरता का परिचय दिया तो उसे एक और विवाह करने की भी अनुमति मिल गई। उसने महाप्रजापति को चुना। महाप्रजापति महामाया की बड़ी बहन थी।
6. शुद्धोदन बड़ा धनी आदमी था। उसके पास बहुत बड़े-बड़े खेत थे और नौकर चाकर भी अनगिनत थे। कहा जाता है कि अपने खेतों को जोतने के लिए उसे 1000 हल चलवाने पड़ते थे।
7. वह बड़े अमन-चैन की जिंदगी बसर करता था। उसके कई महान थे।
3. जन्म
1. सिद्धार्थ गौतम ने शुद्धोदन के घर में जन्म ग्रहण किया था। उनके जन्म की कथा इस प्रकार है।
2. शाक्य-राज्य के लोग आषाढ़ के महीने में 1 महोत्सव मनाया करते थे। इस उत्सव में क्या राजा, क्या प्रजा सभी सम्मिलित होते थे।
3. सामान्य रूप से यह महोत्सव 7 दिन तक मनाया जाता था।
4. एक बार महामाया ने इस उत्सव को बड़े ही आमोद-प्रमोद के साथ, बड़ी ही शान शौकत के साथ, फूलों के साथ और सुगंधियों के साथ मनाने का निश्चय किया। हां उसमें सुरामेरय आदि नशीली वस्तुओं का सर्वथा परित्याग था।
5. सातवें दिन वह प्रातः काल उठी। सुगंधित जल से स्नान किया। 400000 कर्षापणों का दान दिया। अच्छे से अच्छे गहने कपड़े पहने। अच्छे से अच्छे खाने खाये। व्रत रखें। तदनंतर वह खूब सजे सजाये शयनागार में सोने के लिए चले गई।
6. उस रात शुद्धोदन और महामाया निकट हुए और महामाया ने गर्भधारण किया। राजकीय शय्या पर पड़े पड़े उसे नींद आ गई एल। निद्रा ग्रस्त महामाया ने एक स्वप्न देखा।
7. उसे दिखाई दिया कि चतुर्दिक महाराजिक देवता उसकी शय्या को उठा ले गये हैं और उन्होंने उसे हेमवंत प्रदेश में एक के नीचे रख दिया है। वह देवता पास खड़े हैं।
8. तब चतुर्दिक महाराजिक देवताओं की देवियां वहां आई और उसे उठाकर मानसरोवर ले गई।
9. उन्होंने उसे स्नान कराया, स्वच्छ वस्त्र पहनाये, सुगंधियों का लेप किया और फूलों से ऐसा और इतना सजाया कि वह किसी दिव्यात्मा का स्वागत कर सकें।
10. तब सुमेध नाम का एक बोधिसत्व उसके पास आया और उसने प्रश्न किया, 'मैंने अपना अंतिम जन्म पृथ्वी पर धारण करने का निश्चय किया है, क्या तुम मेरी माता बनना स्वीकार करोगी।' उसका उत्तर था... 'बड़ी प्रसन्नता से।' उसी समय महामाया देवी की आंख खुल गई।
11. दूसरे दिन महामाया ने शुद्धोदन से अपने स्वप्न की चर्चा की। इस स्वप्न की व्याख्या करने में असमर्थ राजा ने स्वप्न विद्या में प्रसिद्ध 8 ब्राह्मणों को बुलावा भेजा।
12. उनके नाम थे राम, लक्ष्मण, मंत्री, कोड़ञ्ज, भोज, सुयाम और सुदत्त राजा ने उनके योग स्वागत की तैयारी की।
13. उसने जमीन पर पुष्प वर्षा कराई और उनके लिए सम्मानित आसन आसन बिछवायें।
14. उसने ब्राह्मण के पात्र चांदी सोने से भर दिए और उन्हें घी, मधु, शक्कर, बढ़िया चावल तथा दूध से पक्के पकवानों से समर्पित किया।
15. जब ब्राह्मण खा-पीकर प्रसन्न हो गये, शुद्धोदन ने उन्हें महामाया का स्वप्न कह सुनाया और पूछा.... मुझे इसका अर्थ बताओ।
16. ब्राह्मणों का उत्तर था, 'महाराज! निश्चित रहे! आपके यहां एक पुत्र होगा। यदि वह घर में रहेगा तो वह चक्रवर्ती राजा होगा; यदि गृह त्याग कर सन्यासी होगा तो वह बुद्ध बनेगा- संसार के अंधकार का नाश करने वाला।'
17. पात्र में तेल धारण किए रहने की तरह महामाया बोधिसत्व को 10 महीने तक अपने गर्भ धारण किए रही। समय-समीप आया जान उसने अपने मायके जाने की इच्छा प्रकट की। अपने पति को संबोधित करके उसने कहा- मैं अपने मायके देवदह जाना चाहती हूं।
18. शुद्धोदन का उत्तर था। तुम जानती हो कि तुम्हारी इच्छा की पूर्ति होगी। कहारों के कंधों पर ढोई जाने वाले सुनहरी पालकी में बिठवा अनेक सेवक सेविकाओं के साथ शुद्धोदन ने महामाया को उसके मायके भिजवा दिया।
19. देवदह के मार्ग में महामाया को शाल वृक्ष के एक उद्यान वन में से गुजरना था, जिस के कुछ वृक्ष पुष्पित थे कुछ अपुष्पित। यह लुंबिनी वन कहलाता था।
20. जिस समय पालकी लुंबिनी वन में से गुजर रही थी, सारा लुंबिनी वन दिव्य चित्र लता की तरह अथवा किसी प्रतापी राजा के सुसज्जित बाजार जैसा प्रतीत होता था।
21. जड़ से वृक्षों की शाखाओं के छोर तक पेड़ फलों और फूलों से लदे थे। नाना रंग के भ्रमर गण गूंजार कर रहे थे। पक्षी चहचहा रहे थे।
22. यह मनोरम दृश्य देखकर महामाया के मन में इच्छा उत्पन्न हुई कि वह कुछ समय वहां रहें और क्रीडा करें। उसने पालकी ढ़ोणे वालों को आज्ञा दी कि वह उसकी पालकी को शाल उद्यान में ले चले और वहां प्रतीक्षा करें।
23. महामाया पालकी से उतरी और एक सुंदर शाल वृक्ष की ओर बढ़े। मंद पवन बह रहा था। जिससे वृक्ष की शाखाएं ऊपर नीचे हील डोल रही थी। महामाया ने उस में से एक को पकड़ना चाहा।
24. भाग्यवश एक शाखा काफी नीचे झुक गई। महामाया ने पंजों के बल खड़े होकर उसे पकड़ लिया। तुरंत शाखा ऊपर की ओर उठी और उसको और उसका हल्का सा झटका लगने से महामाया को प्रसव वेदना आरंभ हुई। उस शाल वृक्ष की शाखा पकड़े खड़े ही खड़े महामाया ने एक पुत्र को जन्म दिया।
25. 563 ई. पू. में वैशाख पूर्णिमा के दिन बालक ने जन्म करण किया।
26. शुद्धोदन और महामाया का विवाह हुए बहुत समय बीत गया था। लेकिन उन्हें कोई संतान न हुई थी। आखिर जब पुत्र लाभ हुआ तो न केवल शुद्धोदन और उसके परिवार द्वारा बल्कि सभी शाक्यों द्वारा पुत्र जन्मोत्सव बड़ी ही शानदार और बड़े ही ठाट बाट से अत्यंत प्रसन्नता पूर्वक मनाया गया।
27. बालक के जन्म के समय अपनी बारी से, शुद्धोदन पर कपिलवस्तु का शासन करने की जिम्मेदारी थी। वह राजा कहलाया और इसीलिए स्वाभाविक तौर पर बालक भी राजकुमार।
4. असित का आगमन
1. जिस समय बालक का जन्म हुआ, उस समय हिमालय में असित नाम के एक बड़े ऋषि रहते थे।
2. असित को सुना कि अकाश स्थिति देवता 'बुद्ध' शब्द की घोषणा कर रहे हैं। उसने देखा कि वह अपने वस्त्रों को ऊपर उछाल उछाल प्रसन्नता के मारे इधर-उधर घूम रहे है। वह सोचने लगा कि मैं वहां क्यों न जाऊं जहां 'बुद्ध' ने जन्म ग्रहण किया है।
3. जब असित ऋषि ने समस्त जंबुदीप पर अपनी दिव्य दृष्टि डाली तो देखा कि शुद्धोदन के घर में एक दिव्य बालक ने जन्म ग्रहण किया है और देवताओं की भी इतनी अधिक प्रशंसा का यही कारण है।
4. इसलिए भी महान ऋषि असित अपने भानजे नालक के साथ राजा शुद्धोदन के घर आए और उसके महल के द्वार पर खड़े हुए।
5. अब असित ऋषि ने देखा कि शुद्धोदन के द्वार पर लाखों आदमियों की भीड़ एकत्रित है। वह द्वारपाल के पास गये और कहा... अरे! जाकर राजा से कहो के दरवाजे पर एक ऋषि खड़े हुए।
6. द्वारपाल राजा के पास गया और हाथ जोड़कर विनती की... राजन! द्वार पर एक को वृद्ध ऋषि पधारे हैं और आप से भेंट करना चाहते हैं।
7. राजा ने असित ऋषि के बैठने के लिए आसन की व्यवस्था की और द्वारपाल को कहा.... ऋषि को आने दो। महल के बाहर आकर द्वारपाल ने असित से कहा... कृपया भीतर पधारे।
8. असित ऋषि राजा के सामने उपस्थित हुए और उसे खड़े-खड़े आशीर्वाद दिया.. राजन! आपकी जय हो! राजन! आपकी जय हो! आप चिरकाल तक जिए और अपने राज्य पर धर्मानुसार शासन करें।
9. तब शुद्धोदन ने असित ऋषि को साष्टांग दण्ड़वत किया और उन्हें बैठने के लिए आसन दिया। जब उसने देखा कि असित ऋषि सुख पूर्वक आसीन है तो शुद्धोदन ने कहा... ऋषिवर! मुझे स्मरण नहीं है की इसके पूर्व आपके दर्शन हुए हों। आपके यहां आगमन का क्या उद्देश्य है? आपके यहां पधारने का क्या कारण हैं?
10. तब असित ऋषि ने राजा शुद्धोदन से कहा, राजन! तुम्हे पुत्र लाभ हुआ है। मैं उसे देखने के लिए आया हूं।
11. शुद्धोदन बोला ऋषिवर! बालक सोया है। क्या आप थोड़ा देर प्रतिक्षा करने4की कृपा करेंगे? ऋषि का उतर था, राजन! इस तरह के दिव्य विभूतियां देर तक सोया नही रहती। वे स्वभाव से ही जागरूक होती है।
12. तब बालक ने ऋषि पर अनुकंपा करके अपने जागते रहने का संकेत दिया।
13. यह देख कि बालक जाग उठा है, शुद्धोदन ने उसे दृढ़ता पूर्वक दोनों हाथों में लिया और असित ऋषि के सामने ले लिया।
14. असित ने देखा कि बालक 32 महापुरुष- लक्षणों तथा 80 अनुव्यंञ्जनों से युक्त है। उसने देखा कि उसका शरीर शुक्र और ब्रह्मा के शरीर से भी अधिक दीप्त है और उसका तेजोमण्ड़ल उनके तेजोमण्ड़ल से लाख गुना अधिक प्रदीप्त है। उसके मुंह से तुरंत है यह हुआ कि निकला निःसंदेह यह अद्भुत पुरुष है। वे अपने आसन से उठे, दोनों हाथ जोड़ें और उसके पैरों पर गिर पड़े। उन्होंने बालक की परिक्रमा की और उसे अपने हाथों में लेकर विचारमग्र हो गए।
15. असित ऋषि पुरानी भविष्यवाणी से परिचित थे कि जिसके शरीर में गौतम की ही तरह के 32 महापुरुष लक्षण होंगे, वह इन दो गतियों में से एक को निश्चित रूप से प्राप्त होगा, तीसरी को नहीं। यदि वह गृहस्थ रहेगा, तो वह चक्रवर्ती नरेश होगा। लेकिन यदि वह गृहत्याग कर प्रव्रजित हो जायेगा तो वह सम्यक संबुद्ध होगा।
16. असित ऋषि को निश्चय था कि यह बालक गृहस्थ नहीं बनेगा।
17. बालक की ओर देखकर वह सिसकियां भर-भर कर रो रहा है।
18. शुद्धोदन ने देखा कि असित ऋषि सिसकियां भर-भर कर रो रहा है।
19. उसे इस प्रकार रोता देखकर शुद्धोदन के रोंगटे खड़े हो गये। उसने असित ऋषि से निवेदन किया.. ऋषिवर! आप इस प्रकार क्यों रो रहे हैं? आंसू क्यों बहा रहे हैं? ठंडी सांस क्यों ले रहे हैं? मैं समझता हूं कि बालक का भविष्य तो निर्विघ्न ही है?
20. असित ऋषि ने राजा का को उत्तर दिया.. राजन! मैं बच्चे के लिए नहीं रो रहा हूं। इसका तो भविष्य निर्विघ्नं है। मैं अपने लिए रो रहा हूं।
21. ऐसा क्यों? शुद्धोदन ने पूछा। असित ऋषि ने उत्तर दिया था। मैं जराजीर्ण हूं, वय प्राप्त हूं और यह बालक निश्चयात्मक रूप से बोधि लाभ करेगा, सम्यक संबुद्ध होगा। तदन्नतर वह लोक कल्याण के लिए अपना धम्म चक्र प्रवर्तित करेगा, जो इससे पहले इस संसार में कभी प्रवर्तित नहीं हुआ है।
22. जिस श्रेष्ठ जीवन की, जिस सद्धर्म की वह घोषणा करेगा वह आदि में कल्याणकारक होगा, मध्य में कल्याणकारक होगा और अंत में कल्याणकारक होगा। वह अर्थ तथा व्यञ्जन की दृष्टि से निर्दोष होगा। वह परिशुद्ध होगा। वह परिपूर्ण होगा।
23. जिस प्रकार राजन! कभी कहीं इस संसार में उदम्बर (गूलर) पुष्पित होता है, उसी प्रकार अनंत युगों के अनंतर इस संसार में कहीं बुद्धोत्पाद होता है। राजन! इसी प्रकार निश्चय से यह बालक बोधि लाभ करेगा सम्यक संबुद्ध होगा और तदनन्तर अनंत प्राणियों को इस दुख:मय सागर के पार ले जाकर सुखी करेगा।
24. लेकिन राजन! मैं उस बुद्ध को नहीं देख सकूंगा। इसलिए राजन मैं इस दुख: से दु:खी हूं और रो रहा हूं। मेरे भाग्य में उस बुद्ध की पूजा करना नहीं बदा है।
25. तब राजा ने असित ऋषि और उसके भानजे नालक(नरदत्त) को श्रेष्ठ भोजन से समर्पित किया और वस्त्र दान दे उसकी परिक्रमा कर वंदना की।
26. तब असित ने अपने भांजे नालक को कहा नरदत्त! जब कभी तुम्हें यह सुनने को मिले कि यह बालक बुद्ध हो गया है तो जाकर शरण ग्रहण करना। यह तेरे सुख, कल्याण और प्रसन्नता के लिए होगा। इतना कहकर असित ने राजा से विदा ली और अपने आश्रम चला गया।
5. महामाया की मृत्यु
1. पांचवें दिन नामकरण संस्कार किया गया। बालक का नाम सिद्धार्थ रखा गया। उसका गोत्र गौतम था इसलिए ये जनसाधारण में वह सिद्धार्थ गौतम से प्रसिद्ध हुआ।
2. बालक के जन्म की खुशियां और उसके नामकरण की विधियां अभी समाप्त नहीं हुई थी कि महामाया अचानक बीमार पड़ी और उसके रूप से गंभीर रूप ने धारण कर लिया।
3. अपना अंत समय निकट आया जान उसने शुद्धोदन और प्रजापति को अपनी शय्या के समीप बुलाया और कहा मुझे विश्वास है कि असित ने मेरे बच्चे के बारे में जो भविष्यवाणी की है, वह सच्ची निकलेगी। यह मुझे अफसोस है कि मैं इस वाणी को पूरा हुआ न देख सकूंगी।
4. प्रजापति! मैं अपना बच्चा तुम्हें सौंप जाती हूं। मुझे विश्वास है कि उसके लिए तो मुस्लिम मां से भी बढ़कर होगी।
5. मेरा बालक शीघ्र है मातृ हीन बालक हो जाएगा। लेकिन मुझे इसकी तनिक चिंता नहीं है कि मेरे बाद यथायोग्य विधि से उसका लालन-पालन नहीं होगा।
6. अब दुखी न हों। मुझे मरने दें। मेरा अंत समय आ पहुंचा है। यमदूत मेरी प्रतीक्षा कर रहे हैं। इतना कहते-कहते महामाया ने अंतिम सांस ले ली। शुद्धोदन और प्रजापति इन दोनों को ही बड़ा दुख हुआ दोनों फूट-फूट कर रोने लगे।
7. जब सिद्धार्थ की माता का देहांत हुआ तो उसकी आयु केवल 7 दिन की थी।
8. सिद्धार्थ का एक छोटा भाई भी था। उसका नाम था नन्द। वह शुद्धोदन का महाप्रजापति से उत्पन्न पुत्र था।
9. उसके ताया चाचा के भी कई संताने थी। महानाम और अनुरुद्ध शुक्लोदन के पुत्र थे तथा आनंद अमितोदन के। देवदत्त उसकी बुआ अमिता का पुत्र था। महानाम सिद्धार्थ की अपेक्षा बड़ा था और आनंद छोटा।
10. सिद्धार्थ उनके साथ खेलता-खाता बड़ा हुआ।
6. बचपन तथा शिक्षा
1. जब सिद्धार्थ थोड़ा चलने फिरने योग्य हो गया, शाक्य जनपद के मुखिया इक्कठे हुए और उन्होंने शुद्धोदन से कहा की बालक को ग्राहदेवी अभया के मंदिर में ले चलना होगा।
2. शुद्धोदन ने स्वीकार किया और बालक को कपड़े पहना देने के लिए महाप्रजापति से कहा।
3. जब वह उसे वस्त्र पहना रही थी सिद्धार्थ ने अत्यंत मधुर वाणी में अपनी मौसी से पूछा कि उसे कहां ले जाया रहा है? जब उसे पता लगा कि उसे मंदिर ले जाया जा रहा है तो वह मुस्कुराया। लेकिन शाक्यों के रीति रिवाज का ध्यान कर वह चला गया।
4. 8 वर्ष की आयु होने पर सिद्धार्थ ने अपनी शिक्षा आरंभ की।
5. जिन्हें शुद्धोदन ने महामाया के स्वप्न की व्याख्या करने के लिए बुलाया था और जिन्होंने सिद्धार्थ के बारे में भविष्यवाणी की थी वे ही वह आठ ब्राह्मण उसके प्रथम आचार्य हुए।
6. जो कुछ भी जानते थे वे सब सिखा चुके तब तब शुद्धोदन ने उदिच्च देश के उच्च कुलात्पन्न प्रथम कोटि के भाषा विद् तथा वैयाकरण, वेद, वेदांत तथा उपनिषदों के पूरे जानकार सब्बमित्त को बुला भेजा। उसके हाथ पर समर्पण का जल सिंचन कर शुद्धोदन ने सब्बमित्त को ही शिक्षण के निमित्त सिद्धार्थ को सौंप दिया। वह उसका दूसरा आचार्य था।
7. उसकी अधीनता में सिद्धार्थ ने उस समय के सभी दर्शन शास्त्रों पर अपना अधिकार कर लिया।
8. इसके अतिरिक्त उसने भारद्वाज से वित्त को एकाग्र तथा समाधिस्थ करने का मार्क सीख लिया था। भारद्वाज आकार कालाम का शिष्य था। उसका अपना आश्रम कपिलवस्तु में ही था।
7. आरंभिक प्रवृतियां
1. जब कभी वह अपने पिता की जमींदारी में जाता वहां कृषि संबंधी कोई काम न होता, वह किसी एकांत कोने में जाकर ध्यानारूढ हो जाता।
2. नि:संदेह उसे सभी प्रकार के शिक्षा मिल रही थी, किंतु साथ-साथ एक क्षत्रिय के योग्य सैनिक शिक्षकों की ओर से भी उदासीनता नहीं दिखाई जा रही थी।
3. शुद्धोदन को इस बात का ध्यान था कि कहीं ऐसा न हो कि सिद्धार्थ के मानसिक गुणों का ही विकास हो और वह क्षात्र बल में पिछड़ जाय।
4. सिद्धार्थ स्वभाव के कारूणिक था। उसे यह अच्छा नहीं लगता था कि आदमी, आदमी का शोषण करें।
5. एक दिन अपने कुछ मित्रों सहित वह अपने पिता के खेत पर गया। वहां उसने देखा कि मजदूर खेत कोड़ रहे हैं, बांध बांध रहे हैं किंतु उनके तन पर पर्याप्त कपड़ा नहीं है। वह सूर्य के तब से जल रहे हैं।
6. उस दृश्य का उसके चित्त पर बड़ा प्रभाव पड़ा।
7. उसने अपने एक मित्र से कहा एक आदमी दूसरे का शोषण करें, क्या इसे ठीक कहा जाएगा? मजदूर है मेहनत करें और मालिक उसकी मजदूरी पर गुलछर्रे उड़ाए यह कैसे ठीक हो सकता है।
8. उसके मित्रों के पास उसके इस प्रश्न का कोई उत्तर न था, क्योंकि वे पुरानी विचार परंपरा के मानने वाले थे कि किसान मजदूर का जन्म अपने मालिकों की सेवा करने के लिए हुआ है और ऐसा करना ही उनका धर्म है।
9. शाक्य लोग वप्रमडग़ल नाम का एक उत्सव मनाया करते थे। धान बोने के प्रथम दिन मनाया जाने वाला यह एक ग्रामीण उत्सव था। शाक्यों की प्रथा के अनुसार उस दिन हर शाक्य को अपने हाथ से हल जोतना पड़ता था।
10. सिद्धार्थ ने हमेशा इस प्रथा का पालन किया। वह अपने हाथ से हल चलाया करता था।
11. यद्यपि वह विद्वान था, किंतु उसे शरीर से श्रम से घृणा न थी।
12. उसका क्षत्रिय कुल था, उसे धनुष चलाने तथा अन्य शास्त्रों का प्रयोग करने की शिक्षा मिली थी। लेकिन वह किसी भी प्राणी को अनावश्यक कष्ट देना नहीं चाहता था।
13. वह शिकारियों के दल के साथ जाने से इंकार कर देता था। उसके मित्र कहते- क्या तुम्हें शेर चीतों से डर लगता है? वह प्रत्युत्तर देता मैं जानता हूं कि तुम शेर चीतों को मारने वाले नहीं हो, तुम हिरनों तथा खरगोश जैसे निस्पृह जानवरों को ही मारने वाले हो।
14. शिकार के लिए नहीं, तो अपने मित्रों का निशाना देखने के लिए ही आओ उसके मित्र आग्रह करते। सिद्धार्थ इस तरह के निमंत्रणों को भी अस्वीकार कर देता.. मैं निर्दोष प्राणियों के बाद का साक्षी नहीं होना चाहता।
15. उसकी इस प्रवृत्ति से प्रजापति गौतमी बड़ी चिंतित हो उठी।
16. वह उससे तर्क करती... तुम भूल गए हो कि तुम एक क्षत्रिय कुमार हो। लड़ना तुम्हारा धर्म है। शिकार के माध्यम से ही युद्ध विद्या में निष्णात हुआ जा सकता है, क्योंकि शिकार करके ही तुम ठीक ठीक निशाना लगाना सीख सकते हो। शिकार भूमि ही युद्ध भूमि का अभ्यास क्षेत्र है।
17. सिद्धार्थ उसके उत्तर से संतुष्ट न होता। वह गौतमी से पूछता मां। यह तो बता कि आदमी का आदमी को मारना एक आदमी का आदमी धर्म कैसे हो सकता है? गौतमी उत्तर देती.. यह सब तर्क एक सन्यासी के योग्य है। लेकिन क्षत्रिय का तो धर्म लड़ना ही है। यदि क्षत्रिय भी नहीं लड़ेगा तो राष्ट्र का संरक्षण कौन करेगा।
18. लेकिन मां! यदि सब क्षत्रिय परस्पर एक दूसरे को प्रेम करें तो क्या बिना कटे मरे वे राष्ट्र का संरक्षण कर ही नहीं सकते? गौतमी निरुत्तर हो जाती है।
19. वह अपनी साथियों को अपने साथ बैठकर ध्यान लगाने की प्रेरणा करता। वह उन्हें बैठने का ठीक ढंग सिखाता। वह उन्हें परामर्श देता कि ऐसी ही भावनाओं की भावना करनी चाहिए कि मैं सुखी रहूं, मेरे संबंधी सुखी रहें और सभी प्राणी सुखी रहें।
20. उसके मित्र उसकी बातों को महत्व न देते थे। वह उस पर हंसते थे।
21. वे आंखें बंद करते हैं तो उनका चित्त उनके ध्यान के विषय पर एकाग्र न होता। इसकी वजह उनकी आंखों के सामने नाचते हुए हिरण जिनका भी शिकार करना चाहते थे, अथवा व मिठाइयां जिन्हे वे खाना चाहते थे।
22. उसके माता-पिता को उसका यह ध्यानाभिमुख होना अच्छा नहीं लगता था। उन्हें लगता था कि क्षत्रिय यह जीवन के सर्वथा प्रतिकूल है।
23. सिद्धार्थ का विश्वास था कि योग्य भावनाओं पर चित्त एकाग्र करने से हम अपनी मैत्री भावना को बहुत व्यापक बना सकते हैं। उसका कहना था कि सामान्य रूप से जब भी कभी हम प्राणियों के बारे में कुछ भी विचार करते हैं, हमारे मन में भेद विभेद घर कर जाते हैं। हम मित्रों को शत्रुओं से भिन्न कर लेते हैं। हम अपने मित्रों से प्रेम करते हैं और करते हैं अपने पालतू पशुओं से। हम अपने शत्रुओं से घृणा करते हैं और घृणा करते हैं सामान्य जंतुओं से।
24. हमें इस विभाजक रेखा की सीमा के उस पार जाना चाहिये। हम यह कार्य तभी कर सकते हैं जब हम अपने ध्यान में इस व्यवहार जगत की सीमाओं को लांघ सके।
25. उसका बचपन करुणामय था।
26. एक बार वह अपने पिता के खेतों पर गया। विश्राम के समय हुआ एक वृक्ष के नीचे लेटा हुआ प्राकृतिक शांति और सौंदर्य का आनंद लूट रहा था। उसी समय आकाश से एक बच्ची ठीक उसी के सामने आ गिरा।
27. पक्षी को एक तीर लगा था, जिसने उसे विंध दिया था और जिसके कारण हुआ तड़फड़ा रहा था।
28. सिद्धार्थ पक्षी की सहायता के लिए उठ बैठा। उसने उसका तीर निकाला, जख्म पर पट्टी बांधी और पीने के लिए पानी दिया। उसने पक्षी को गोद में लिया और अपनी चादर के भीतर छिपा कर उसे अपनी छाती से गर्मी पहुंचाने लगा।
29. सिद्धार्थ को आश्चर्य था कि असहाय पक्षी को किसी ने बींधा होगा? शीघ्र ही उसका ममेरा भाई देवदत्त वहां आ पहुंचा। वह शिकार के सभी आयुद्धों से सत्रद्ध था। उसने सिद्धार्थ से कहा कि उसने उड़ते हुए पक्षी पर तीर चलाया था। पक्षी घायल हो गया था। कुछ दूर उछलकर वह वहीं आसपास ही गिरा था। उसने सिद्धार्थ से पूछा क्या तुमने देखा है?
30. सिद्धार्थ ने हां कह कर स्वीकार किया और वह पक्षी भी उसे दिखाया जो अब बहुत कुछ स्वस्थ हो चला था।
31. देवदास नहीं मांग की की उसका पक्षी उसे दे दिया जाय। सिद्धार्थ ने इनकार किया। दोनों में घोर विवाद हुआ।
32. देवदत्त ने कहा था कि शिकार के नियमों के अनुसार जो पक्षी को मारता है वही उसका मालिक होता है। इसलिए वही उसका मालिक है।
33. सिद्धार्थ का कहना था कि यह आधार ही सर्वथा गलत है। जो किसी की रक्षा करता है, वही उसका स्वामी हो सकता है, हत्यारा कैसे किसी का स्वामी हो सकता है?
34. दोनों में से एक भी पक्ष झुकने के लिए तैयार न था। मामला न्यायालय तक जा पहुंचा। न्यायालय ने सिद्धार्थ के पक्ष में निर्णय दिया।
35. देवदास सिद्धार्थ का बद्ध वैरी बन गया। इसलिए सिद्धार्थ की करुणा ऐसे ही अनुपम थी कि वह मेरे भाई को प्रसन्न बनाए रखने की बजाय एक पक्षी की जान बचाना अधिक श्रेयस्कर समझते थे।
37. सिद्धार्थ गौतम का आरंभिक जीवन कुछ कुछ ऐसा ही था।
8. विवाह
1. दण्डपाणी नामक का एक शाक्य था। यशोधरा उसकी लड़की थी। अपने सौंदर्य और शील के लिए और प्रसिद्ध थी।
2. यशोधरा अपने सोलहवें वर्ष में पहुंच गई थी और दण्डपाणी को उसके विवाह की चिंता ने आ घेरा था।
3. प्रथा के अनुसार दण्डपाणी मैं अपने सभी पड़ोसी देशों के तरूणों को अपनी लड़के के स्वयंवर में सम्मिलित होने का निमंत्रण भेजा।
4. सिद्धार्थ गौतम के नाम की एक निमंत्रण भेजा गया था।
5. सिद्धार्थ गौतम का भी सोलहवां वर्ष पूरा हो चुका था। उसके माता-पिता की शादी के लिए वैसे ही चिंतित थे।
6. उन्होंने उसे स्वयंवर में जाने को और यशोधरा को पाणि ग्रहण करने को कहा उसने अपने माता-पिता का कहना माना।
7. आगत तरूणों में से यशोधरा ने सिद्धार्थ गौतम को ही चुना।
8. दण्डपाणी बहुत प्रसन्न नहीं था। उसे उन दोनों के दांपत्य जीवन की सफलता में संदेह था।
9. उसे लगता था कि सिद्धार्थ को तो साधु संतों की संगति ही अच्छी लगती है। उसे तो एकांत प्रिय को एक अच्छा सद् गृहस्थ कैसे बन सकेगा?
10. यशोधरा सिद्धार्थ गौतम के अतिरिक्त दूसरे से विवाह करना चाहती थी। उसने अपने पिता से पूछा साधु-संतों की संगति को अच्छा समझना कोई अपराध है? यशोधरा का ऐसा ख्याल न था।
11. यशोधरा की मां को जब मालूम हुआ कि यशोधरा सिद्धार्थ गौतम के अतिरिक्त और किसी दूसरे से विवाह करना ही नहीं चाहती उसने दण्डपाणी से कहा कि उसे राजी हो जाना चाहिए। दण्डपाणी राजी हो गया।
12. गौतम के प्रतिद्वंदी निराश ही नहीं हुए बल्कि उन्हें लगता था कि उनका अपमान हो गया।
13. उन्हें लगता था कि कम से कम उनके प्रति न्याय करने के लिए ही यशोधरा को चाहिए था कि चुनाव करने से पहले किसी न किसी तरह से परीक्षा लेती।
14. कुछ समय तो वह चुप रहे। उनका विश्वास था कि दण्डपाणी यशोधरा को गौतम का चुनाव ही न करने देगा। उनका उद्देश्य यूं ही पूरा हो जाएगा।
15. लेकिन जब उन्होंने देखा कि दण्डपाणी असफल रहा है, उन्होंने हिम्मत से काम लिया और इस बात की मांग की कि लक्ष्यवेध की एक परीक्षा होनी चाहिए। दण्डपाणी को स्वीकार करना पड़ा।
16. पहले तो सिद्धार्थ इसके लिए तैयार न था। लेकिन, उसके सारथी, छन्दक ने उसे समझाया कि यदि वह स्वीकार करेगा तो यह उसके लिए उसके परिवार के लिए तथा सबसे बढ़कर यशोधरा के लिए ही बड़ी लज्जा की बात होगी।
17. सिद्धार्थ गौतम के मन पर इस तर्क का बड़ा प्रभाव पड़ा। उसने उस परीक्षण में सम्मिलित होना स्वीकार किया।
18. परीक्षा आरंभ हुआ। प्रत्येक प्रतिद्वंदी ने अपना-अपना कौशल दिखाया।
19. सब के अंत में गौतम की बारी थी। किंतु उसी का लक्ष्यवेध सर्वश्रेष्ठ सिद्ध हुआ।
20. इसके बाद विवाह हुआ। शुद्धोदन और दण्डपाणी दोनों को बड़ी प्रसन्नता थी। इसी प्रकार में यशोधरा और महा प्रजापति भी बड़ी प्रसन थी।
21. विवाह हो चुकने के काफी समय बाद यशोधरा ने एक पुत्र को जन्म दिया। उसका नाम राहुल रखा गया।
9. पुत्र के संरक्षण के लिए पिता की योजना
1. राजा प्रसन्नता के पुत्र का विवाह हो गया और वह गृहस्थ बन गया, किंतु साथ ही असित ऋषि की भविष्यवाणी भूत की तरह उसका पीछा कर रही थी।
2. उस भविष्यवाणी को पूरा नाम देने के लिए उसने सोचा कि सिद्धार्थ गौतम को काम-भोगों के बंधन अच्छी तरह से बांध दिया जाया।
3. इस आदेश की पूर्ति के लिए शुद्धोदन ने अपने पुत्र के लिए तीन महल बनवाये- एक ग्रीष्म ऋतु में रहने के लिए, दूसरा वर्षा ऋतु में रहने के लिए और एक तीसरा शीत ऋतु में रहने के लिए। उसने इन महलों को हर तरह के भोगविलास के साधनों से सुसज्जित किया।
4. हर महीने के गिर्द एक एक सुंदर बाग था जिसमें नाना तरह के फूलों से लदे हुए पेड़ थे।
5. अपने पुरोहित उदयी के परामर्श से उसने निश्चय किया कि कुमार के लिए अंतपुर की व्यवस्था करनी चाहिए जहां सुंदरियों की कमी न हो।
6. शुद्धोदन ने तब उदायी को कहा कि वह उन षोड़शियों को संकेत कर दे कि वे कुमार का चित्त जीतने का प्रयास करें।
7. उदायी ने सुंदरियो को इकट्ठा कर कुमार का चित्त लुभाने का संकेत ही नहीं किया, विधि भी बताई।
8. उन्हें संबोधित करके उसने कहा.. आप सब इस तरह की कला में दक्ष हैं, आकर्षक है। आप सब अपने कौशल में कुशल है।
9. आप अपने चातुर्य से उन ऋषि-मुनियों को भी जीत सकती हैं जो कामजित माने जाते हैं। आप उन देवताओं को भी जीत सकती हैं, जिन्हें केवल दिव्य लोग की अप्सराएं ही लुभा सकती हैं।
10. अपनी कला, आपने चतुराई, अपने आकर्षण से पुरुषों की तो बात ही क्या, आप स्त्रियों तक को मोह ले सकती हैं।
11. अपने अपने क्षेत्र में आप सब इतनी कुशल हैं कि आप सबके लिए कुमार को कामरूपी रज्जू में बांधकर अपने वश में कर लेना किसी भी तरह कठिन नहीं हो सकता।
12. नवागत वधुओ को- जिनकी आंखों पर लाज शर्म का पर्दा पड़ा रहता है - तो यह शोभा देता है कि वे संकोच से काम लें। आप सबको नहीं।
13. निसंदेह यह वीर भी महन है। लेकिन इससे तुम्हें क्या। स्त्री का बल भी तो महान होता है। यही तुम्हारी संकल्प होना चाहिए।
14. पुराने समय में काशी की एक वेश्या ने ऋषि को पथभ्रष्ट कर दिया था और उसे अपने पैरों में लिटाया आया था।
15. और कुछ महान ध्यानी प्रसिद्ध विश्वमित्र को घृताची नाम की अप्सरा ने 10 वर्ष तक जंगल में बंदी बनाकर रखा था।
16. इस प्रकार के अनेक ऋषि मुनियों को स्त्रियां रास्ते पर ले आई है। इस कुमार ने तो अभी तारुण्य के प्रथम प्रहर में पैर रखा है। इसका तो कहना ही क्या?
17. जब यह ऐसा है तो तुम निधड़क होकर प्रयास करो ताकि राज्य परिवार की परंपरा बनी रहे।
18. सामान्य स्त्रियां सामान्य आदमियों को वशीभूत करती हैं, किंतु धन्य है वे जो असाधारण मनुष्यों को वशिभूत करती हैं।
10. स्त्रियां राजकुमार को अपने वश में न ला सकी।
1. उदायी के यह शब्द स्त्रियों के हृदय को छू गये। उन्होंने कुमार को वशीभूत करने के लिए अपनी सारी शक्ति लगा देने का निश्चय किया।
2. लेकिन अपनी भू- भंगिमाओं, अपने अक्षि- कटाक्षों, मुस्कुराहटों, अपने कोमल अंग संचालनों के बावजूद उन षोड़शियो को यह अविश्वास न था कि उनका जादू कुमार पर चल सकेगा।
3. लेकिन पुरोहित उदायी की प्रेरणा के कारण, कुमार के कोमल स्वभाव के कारण तथा सुरा और प्रेम मद के कारण उनका आत्मविश्वास शीघ्र ही स्थिर हो गया।
4. तब स्त्रियां अपने काम में लग गई। कुमार की स्थिति वैसे ही थी जैसे हथिनी समूह से घिरे हुए हिमालय के जंगल में विचरते हुए हस्ति राज की हो।
5. उनमें से कुछ रागातिरेक से उसे अपने छातियों से दबाया।
6. कुछ दूसरियो ने लड़खड़ाने का बहाना बना उसे बड़ी जोर से अपनी छाती से लगाया। उसके बाद उन्होंने अपने लताओं से कोमल करों को उसके कंधों पर ढीला छोड़ अपना भार उसी पर डाल दिया।
7. कुछ दूसरियो ने अपने सुरा गंध, रक्तवर्ण होठों वाले मुख से उसके कान में फुसफुसाया मेरी रहस्यपूर्ण बातें सुनो।
8. कुछ दूसरियो ने जिनके वस्त्र भीगे थे- उसे अज्ञान देने की तरह कहा., हमारी पूजा यहां करो।
9. दूसरी नीलाम्बरा सुरा से मत्त होने का बहाना बनाते हुए अपनी जीभ को बाहर करके खड़ी हो गई जैसे रात के समय बिजली कौंध रही हो।
10. कुछ दूसरी घुंगरूओं का निनाद करते हुए इधर-उधर घूमती थी और अपने अध॑ आच्छादित शरीर का प्रदर्शन भी कर रही थी।
11. कुछ दूसरी एक आम्र शाखा को पकड़े खड़ी थी और अपनी कलश सदृश छातियों का प्रदर्शन कर रही थी।
12. कुछ किसी पद्म सरोवर से आई थी हाथो में पद्म थे, आंखें भी पद्मों के ही समान थी, वे पद्म पाणि की तरह उस पद्म पाणि की तरह उस पद्म मुख राजकुमार के पास खड़ी ही।
13. एक दूसरी ने उचित हाव भाव के साथ एक गीत गाया ताकि वह संयत भी उत्तेजित हो सके। उसकी दृष्टि कह रही थी - अरे! तुम भ्रम में पड़े हो।
14. दूसरी ने अपने प्रकाश पूर्ण चहेरे पर अपनी भ्रूरूपी कमान को पूरा तानकर उसकी मुख मुद्रा को नकल बनाई।
15. एक दूसरी जिसकी छाती पूरी उभरी थी और जिसके कानों की बालियां हवा में झूम रही थी जोर से हंसी और बोली - यदि सकें तो मुझे पकड़े।
16. कुछ दुसारियों ने उसे फूल मालाओं के बंधन में बांधने की कोशिश की। कुछ दुसारियों ने उस पर मधुर किंतु अंकुश के समान चुभने वाले शब्दों का प्रहार किया।
17. एक दूसरी ने उसे बुलाने के लिए, एक आम्र वृक्ष की शाखा को हाथ में लेकर एक फूल दिखाया और प्रश्न किया... यह किसका फूल है?
18. एक दूसरी ने आदमी की सी चाल ढाल बनाकर कहा हे स्त्री जित जा इस पृथ्वी को जीत।
19. एक दूसरी ने एक नील पद्म की गंध लेते हुए और अपनी गोलगोल आंखे मटकाते हुए कुछ अस्पष्ट शब्दों में राजकुमार को संबोधित किया।
20. स्वामी! मधु गंधी पुष्पों से आच्छादित इस आम्र फल को देखें। स्वर्ण पिंजर में बन्द की तरह कोकिल यहा गाती हैं।
21. यहां आंये और इस अशोक वृक्ष को देखें जो प्रेमियों का शोध वर्धक है और जहा मधु मक्खियां ऐसे गुंजार करती है मानो वे अग्रिम दग्ध हो।
22. यहां आयें और आम्र लतिका लिपटे इस तिलक वृक्ष को देखें मानों कोई पीतवस्त्रणधारिणी किसी श्वेत वस्त्र आच्छादित पुरुष से लिपटी हो।
23. अंगूरी रस की तरह प्रकाश मान पुष्पित कुरवक वृक्ष को देखें जो की इस प्रकार झुका हुआ हैं, मानो स्त्रीयों के नखों की लाली से आहत हुआ हों।
24. इस तरुण अशोक को आकार देखें, जिसकी नई नई शाखायें चारों और फैली हुई है। ऐसा लगता है मानों यह हमारे हाथों के सौंदर्य को देखकर ही लज्जा से गड़ा जाता है।
25. इस झील को ही देखें, जिसके तट पर सिंदवार उगी है, मानों श्वेत वस्त्र पर एक सुंदर रामणी लेटी हुई है।
26. स्त्री जाति की सामर्थ्य देखों। पानी में वह चवकी आगे आगे जाती है और उसका पति पीछे पीछे मानों वह उसका दास हो।
27. मत कोकिल का संगीत सुनो, और दूसरे का भी उसका अक्षरश: अनुकरण करते हुए।
28. अच्छा होता यदि वसंत ऋतु में पक्षियों में पैदा होने वाले उन्माद का कुछ अंश आप में भी होता और यह अपने आपको सदा बुद्धि मान समझते रहने वाले पण्डितो के विचार न होते।
29. इस प्रकार इन प्रेमासक्त स्त्रीयों ने राजकुमार के विरुद्ध हर तरह की युद्ध नीति बरती।
30. इतने आक्रमण किए जाने पर भी वह संयतेन्द्रिय न प्रसन्न हुआ न मुस्कुराया।
31. उसकी वास्तविक अवस्था से परिचय प्राप्त होने के कारण राजकुमार स्थिर एकाग्र चित्त से विचार करता रहा।
32. इन स्त्रियों में किस बात को ऐसी कमी है कि ये इतनी भी नहीं देख सकती कि यौवन चंचल है। वारधक्य समस्त सौन्दर्य कानाश कर देगा।
33. इस प्रकार यह बे-मेल मेल महीनों वर्षों चलता रहा। किंतु इसका कुछ फल न हुआ।
11. प्रधान मंत्री का कुमार को समझाना
1. उदायी समझ गया कि तरुणिया असफल रही है और राजकुमार ने उनमें कोई दिलचस्पी नहीं है।
2. नीति कुशल उदायी राजकुमार से स्वयं बातचीत करने की सोची।
3. राजकुमार ने एकांत में उदायी ने कहा
क्योंकि मुझे राजा ने आपके सुहृद पद पर नियुक्त किया है। इसलिए मैं एक मित्र की हैसियत से ही आपसे दो बात होना चाहता हूं।
4. किसी अहित काम से बचाना, हितकर काम में लगाना, विपत्ति मे साथ न छोड़ना.. मित्र के यही 3 लक्षण है।
5. यदि मैं अपनी मैत्री की घोषणा करने के अनंतर भी पुरुषार्थ से विमुख आपको न समझाऊं तो मैं अपने मैत्री धम्म से च्युत होता हूं।
6. ऊपरी मन से भी स्त्रियों से संबंध जोड़ना अच्छा है। इससे आदमी का संकोच जाता रहता है और मन का रंजन भी होता है।
7. निरादार न करना और उनका कहना मानना- इन दो बातों से ही स्त्रियां प्रेम के बंधन में बंध जाती हैं। निशानदेही सद् गुण भी प्रेम का कारण होता है। स्त्रीयां आदर चाहती हैं।
8. हे विशालाक्ष! क्या आप ऊपरी मन से भी, उनके सौंदर्य के अनुरूप शालीनता दिखाने के लिए, उन्हें प्रसन्न रखने का कुछ प्रयास न करेंगे?
9. दाक्षिण्य ही स्त्रियों की औषध है। दाक्षिण्य ही उनका अलंकार है। बिना दाक्षिण्य ही सौंदर्य पुप्प विहीन उद्यान के समान है।
10. लेकिन अकेले दाक्षिण्य से भी क्या! उसके साथ हृदय की भावना का भी मेल होना चाहिए। इतनी कठिनाई से हस्तगत हो सकने वाले कामभोग जब आपकी मुट्ठी में है तो निश्चय से आप उनका तिरस्कार न करेंगे।
11. काम को सर्वप्रथम पुरुषार्थ मानकर, प्राचीन काल में, इंद्र तक ने गौतम ऋषि की पत्नी आहिल्या का आलिंगन किया।
12. इसी प्रकार अगस्त्य ऋषि ने भी सोमभार्या रोहाणी के साथ रमण किया और श्रुति अनुसार- लोपमुद्रा के साथ भी यही बीती।
13.औतथ्य पत्नी मरूत की पुत्री ममता के साथ ऋषि वृहस्पति ने सहभोग किया और भारद्वाज को जन्म दिया।
14. इसी प्रकार पुरातन समय में रागातिरेक से पराशर ऋषि ने यमुना तट पर वरुण-पुत्र की पुत्री काली के साथ सहवास किया।
15. वसिष्ठ ऋषि ने अक्षमाला नाम की एक नीच जाति स्त्री से सहवास किया और कपिंजलाद नाम के पुत्र को जन्म दिया।
16. और बड़ी आयु हो जाने पर भी राजर्षि ययाति ने चैत्ररथ वन में अप्सरा विश्वाची के साथ संभोग किया।
17. यद्यपि वो जानता था कि पत्नी के साथ सहवास उसकी मृत्यु का कारण होगा तो भी कौरव नरेश पाण्डु माद्री के रूप और गुणों पर मुग्ध हो, प्रेम के वशीभूत हो गया।
18. इस प्रकार के महान पुरुषों तक ने जुगुप्सित काम-भोगों का सेवन किया है। तब प्रशंसनीय काम-भोगों के सेवन में तो दोष ही क्या है?
19. यह सब होने पर भी, आश्चर्य है कि शक्ति, तारुण्य और सौंदर्य से संपन्न आप उन काम-भोगों की उपेक्षा कर रहे हैं जिन पर न्यायत: आपका अधिकार है और जिसमें सारा जगत आसक्त हैं।
12. राजकुमार का प्रधान मंत्री को उत्तर
1. पवित्र परंपरा से समर्थित, उचित ही प्रतीत होने वाले इन वचनों को सुनकर मेघ-गर्जन सदृश स्वर में राजकुमार ने उत्तर दिया....
2. आपकी स्नेह सिक्त भाषा तो आपके योग ही है, लेकिन मैं आपको बताऊंगा कि आप कहां गलती पर हैं।
3. मैं संसार के विषय की अवज्ञा नहीं करता। मैं जानता हूं कि सारा जगत इन्हीं में आशक्त है। लेकिन क्योंकि मैं जानता हूं कि सारा संसार अनित्य है, इसलिए मेरा मन उनमें रमण नहीं करता।
4. यदि यह स्त्री सौंदर्य स्थायी भी रहे, तो भी यह किसी बुद्धिमान आदमी के योग्य नहीं कि उसका मन विषयों में रमण करें।
5. और जहां तक तुम कहते हो कि बड़े-बड़े महात्मा भी विषयों के वशीभूत हुए हैं तो इस विषय में प्रमाण नहीं है, क्योंकि अंत में वह भी क्षय को प्राप्त हुए हैं।
6. जहां क्षय है वहां वास्तविक महानता नहीं है, जहां विषयासक्ति है वहां वास्तविक समानता नहीं है, जहां असंयम है वहां वास्तविक महानता नहीं है।
7. और यह जो आपका कहना हैं कि ऊपरी मन से ही स्त्रियों से स्नेह करना चाहिये तो चाहे यह दक्षता से भी हो तो भी मुझे यह रुचिकर नहीं है।
8. यदि यथार्थ नहीं है तो मुझे स्त्रियों की इच्छा के अनुसार अनुवर्तन भी प्रिय नहीं। यदि आदमी का मन उसमें नहीं है तो ऐसे अनुवर्तन पर भी धिक्कार है।
9. जहां राग का अतिशय है, वहां मिथ्यात्व में विश्वास है, जहां असीम आसक्ति है और जहां विषयों की सदोषता का यथार्थ दर्शन नहीं... ऐसे वञ्चना में भी क्या धरा है?
10. और यदि राग के वशीभूत हुए प्राणी परस्पर एक दूसरे को ठगते हैं तो क्या ऐसे पुरुष भी इस योग्य नहीं कि स्त्रियों उनकी ओर देखें तक नहीं और क्या स्त्रियों की इस योग्य नहीं कि पुरुषों उनकी ओर देखें तक नहीं?
11. क्योंकि यह सब ऐसा ही है, इसलिए मुझे विश्वास है कि तुम मुझे विषय भोग के अशोभन कृपथ पर नहीं ले जाओगे।
12. राजकुमार ने सुनिश्चित दृढ़ संकल्प ने उदायी को निरुत्तर कर दिया। उसने राजा को सारा वृत्तांत जा सुनाया।
13. जब शुद्धोदन को यह मालूम हुआ कि उसके पुत्र का चित्त किस प्रकार विषयों से सर्वथा विमुख है तो उसे सारी रात नींद नहीं आई, उसके दिल में वैसा ही दर्द था जैसे किसी हाथी की छाती में जिसे तीर लगा हो।
14. अपने मंत्रियों के साथ उसने बहुत सा समय यह विचार करने पर खर्च किया कि वह किस उपाय से सिद्धार्थ को संसार के विषयों की ओर अभिमुख कर सके और उस जीवन से विमुख कर सके जिसकी ओर अग्रेसर होने की उसकी पूरी संभावना थी। लेकिन उन उपायों के अतिरिक्त जिन्हें करके वे मात खा चुके थे, उन्हें कोई दूसरा उपाय नहीं सूझा।
15. जिनकी पुष्पमालाये और अलंकार व्यर्थ सिद्ध हो चुके थे, जिनके हाव-भाव और आकर्षण-कौशल निष्प्रयोजन सिद्ध हो चुके थे, जिनके हृदय में विगढ़ प्रेम था, उन तरूणियों की सारी मण्ड़ली विदा कर दी गई।
13. शाक्य संघ में दीक्षा
1. शाक्य का अपना संघ था। 20 वर्ष की आयु होने पर हर शाक्य तरुण को शाक्य संघ में दीक्षित होना पड़ता था और संघ का सदस्य होना होता था।
2. सिद्धार्थ गौतम 20 वर्ष का हो चुका था। अब यह समय था कि वह संघ में दीक्षित हो और उसका सदस्य बनें।
3. शाक्यों का अपना एक संघ भवन था, जिसे वह संथगार कहते थे। यह कपिलवस्तु में ही था। संघ सभायें संथगार में ही होती थी।
4.सिद्धार्थ को संघ में दीक्षित कराने के लिए शुद्धोदन ने शाक्यपुरोहित को संघ की एक सभा बुलाने के लिए कहा।
5. तदनुसार कपिलवस्तु में शाक्यों के संथागार में संघ एकत्रित हुआ।
6. सभा में पुरोहित ने प्रस्ताव किया कि सिद्धार्थ को संघ का सदस्य बनाया जाय।
7. शाक्य सेनापति अपने स्थान पर खड़ा हुआ और उसने संघ को संबोधित किया- शाक्य कुल के शुद्धोदन के परिवार में उत्पन्न गौतम संघ का सदस्य बनना चाहता है। उसकी आयु पूरी 20 वर्ष की है और वह हर तरह से संघ का सदस्य बनने के योग्य है। इसलिए मेरा प्रस्ताव है कि उसे शाक्य संघ का सदस्य बनाया जाय। यदि कोई इस प्रस्ताव के विरुद्ध हो तो बोले।
8. किसी ने प्रस्ताव का विरोध नहीं किया। सेनापति बोला- मैं दूसरी बार भी पूछता हूं कि यदि कोई प्रस्ताव के विरुद्ध हो तो बोलें।
9. प्रस्ताव के विरुद्ध बोलने के लिए कोई खड़ा नहीं हुआ। सेनापति ने फिर कहा- मैं तीसरी बार भी पूछता हूं कि यदि कोई प्रस्ताव के विरुद्ध हो तो बोले।
10. तीसरी बार भी कोई प्रस्ताव के विरुद्ध नहीं बोला।
11. शाक्यों में यह नियम था कि बिना प्रस्ताव के कोई कार्यवाही न हो सकती थी और जब तक कोई प्रस्ताव तीन बार पास न हो तब तक वह कार्य रूप में परिणत नहीं किया जा सकता था।
12. क्योंकि सेनापति का प्रस्ताव तीन बार ने निर्विरोध पास हो गया था, इसलिए सिद्धार्थ के विधवत वक्त शाक्य संघ का सदस्य बन जाने की घोषणा कर दी गई।
13. तब शाक्यों के पुरोहित ने खड़े होकर सिद्धार्थ को अपने स्थान पर खड़े होने के लिए कहा।
14. सिद्धार्थ को संबोधित करके उसने पूछा- क्या आप इसका अनुभव करते हैं कि संघ ने आपको अपना सदस्य बना कर सम्मानित किया है? सिद्धार्थ का उत्तर था- मैं अनुभव करता हूं।
15. क्या आप संघ के सदस्यों का कर्तव्य जानते हैं? मुझे खेद है कि मैं उससे अपरिचित हूं, किंतु उन्हें जानकर मुझे बड़ी प्रसन्नता होगी।
16. पुरोहित बोला- मैं सर्वप्रथम आपको बताऊंगा कि संघ के सदस्य की हैसियत से आप के क्या कर्तव्य हैं? उसने उन्हें एक-एक कर क्रमश: गिनाया।
1. आपको अपने तन, मन और धन से शाक्यों के स्वार्थ की रक्षा करनी होगी।
2. आपको संघ की सभाओं में उपस्थित रहना होगा।
3.आपको बिना किसी भी भय पक्षपात के किसी भी शाक्य का दोष खुलकर कह देना होगा।
4. यदि आप पर कभी कोई दोषारोपण किया जाए तो आपको क्रोधित नहीं होना, होगा दोष होने पर अपना दोष स्वीकार कर लेना होगा निर्दोष होने पर वैसा कहना होगा।
17. इसके आगे पुरोहित ने कहा- मैं आपको बताना चाहता हूं कि क्या करने से आप संघ के सदस्य न रह सकेंगे....
1. व्यभिचार करने पर आप संघ के सदस्य न रह सकेंगे।
2. किसी की हत्या करने पर आप संघ का सदस्य न सकेंगे।
3. चोरी करने पर आप संघ के सदस्य न रह सकेंगे।
4. झूठी साक्षी देने पर आप संघ के सदस्य न रह सकेंगे।
18. सिद्धार्थ का उत्तर था- मान्यवर! मैं आपका कृतज्ञ हूं कि आपने मुझे संघ के नियमों से परिचित कराया। मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि मैं उनके अर्थ और व्यंजन सहित उन्हें पालन करने का प्रयास करूंगा।
14. संघ से संघर्ष
1. सिद्धार्थ को शाक्य संघ का सदस्य बने 8 वर्ष बीत चुके थे।
2. संघ का बड़ा ही वफादार और दृढ सदस्य था। जितनी दिलचस्पी उसे निजी मामलों में थी, उतनी ही दिलचस्पी उसे संघ के मामलों में भी थी।
3. उसकी सदस्यता के आठ वें वर्ष में एक ऐसी घटना घटी जो सिद्धार्थ के परिवार के लिए दुर्घटना बन गई और उसके अपने लिए जीवन मरण का प्रश्न।
4. इस दु:खांत प्रकरण का आरंभ किस प्रकार हुआ।
5. शाक्यों के राज्य से सटा हुआ को लिए कोलियों का राज्य था। रोहिणी नदी दोनों राज्यों के विभाजक रेखा थी।
6. शाक्य और कोलिय दोनों ही रोहिणी नदी के पानी से अपने खेत सींचते थे। हर फसल पर उनका आपस में विवाद होता था कि रोहिणी के जल का पहले और कितना उपयोग कौन करेगा? यह विवाद कभी-कभी झगड़ों में परिणत हो जाते और झगड़े लड़ाइयों में।
7. जिस वर्ष सिद्धार्थ की आयु 28 वर्ष की हुई उस वर्ष रोहिणी के पानी को लेकर शाक्यों के नौकरों में और गोलियों के नौकरों में बड़ा झगड़ा हो गया। दोनों पक्षों ने चोट खाई।
8. जब शाक्यों और कोलियों को इसका पता लगा तो उन्होंने सोचा कि इस प्रश्न का युद्ध के द्वारा हमेशा के लिए निर्णय कर लिया जाय।
9. शाक्यों के सेनापति ने कोलियों के विरुद्ध युद्ध छेड़ देने की बात पर विचार करने के लिए संघ का एक अधिवेशन बुलाया।
10. संघ के सदस्यों को संबोधित करके सेनापति ने कहा- कोलियों ने हमारे लोगों पर आक्रमण किया। हमारे लोगों को पीछे हट जाना पड़ा। कोलियों ने इससे पहले भी अनेक बार ऐसी आक्रमणात्मक करवाइयां की है। हमने आज तक उन्हें सहन किया। लेकिन यह इसी तरह नहीं चल सकता। यह रुकना चाहिए और इसे रोकने का एक ही तरीका है कि कोलियों के विरुद्ध युद्ध की घोषणा कर दी जाय। मेरा प्रस्ताव है कि कोलियों के विरुद्ध युद्ध की घोषणा कर दी जाए जो विरोध करना चाहे वे बोलें।
11. सिद्धार्थ गौतम अपने स्थान पर खड़ा हुआ बोला -मैं इस प्रस्ताव का विरोध करता हूं। युद्ध से कभी किसी समस्या का हल नहीं होता। यह तो छेड़ देने से हमारे उद्देश की पूर्ति नहीं होगी। इससे एक दूसरे युद्ध का बीजारोपण हो जाएगा। जो किसी की हत्या करता है, उसे कोई दूसरा हत्या करने वाला मिल जाता है, जो किसी को लूटता है उसे कोई दूसरा लूटने वाला मिल जाता है।
12. सिद्धार्थ गौतम ने अपनी बात जारी रखी... मुझे ऐसा लगता है कि शाक्यों को कोलियों के विरुद्ध युद्ध छेड़ने में जल्दबाजी से काम नहीं लेना चाहिए। पहले सावधानी से इस बात की जांच करनी चाहिए कि वास्तव में दोषी पक्ष कौन सा है? मैंने सुना है कि हमारे आदमियों ने भी ज्यादती की है। यदि ऐसा है तो हम भी निर्दोष नहीं है।
13. सेनापति ने उत्तर दिया-यह ठीक है कि हमारे आदमियों ने ही पहल की थी। लेकिन यह याद रखना चाहिए कि पहले पानी लेने की भी हमारी ही बारी थी।
14. सिद्धार्थ गौतम ने कहा इससे स्पष्ट है कि हम भी सर्वथा निर्दोष नहीं हैं। इसलिए मेरा प्रस्ताव है कि हम अपने में से दो आदमी चुने और कोलियों से भी कहा जाए कि वह भी अपने में से दो आदमी चुने और फिर यह चारों मिलकर एक पांचवा आदमी चुने। यह पांचो आदमी मिलकर झगड़े का निपटारा कर दें।
15. सिद्धार्थ गौतम ने प्रस्ताव में जो परिवर्तन सुझाया था उसका विधिवत समर्थन हो गया। किंतु सेनापति ने विरोध किया। कहा- मुझे निश्चय है कि जब तक कोलियों को कड़ा दण्ड़ नहीं दिया जाता तब तक उनका यह टण्टा समाप्त नहीं होगा।
16. प्रस्ताव और उसमें सुझाये हुए परिवर्तन पर मत लेना आवश्यक हो गये। पहले सिद्धार्थ के सुझाये परिवर्तन पर मत लिये गये। बहुत बड़े बहुमत से सिद्धार्थ का सुझाव अमान्य हो गया।
17. इसके बाद सेनापति ने स्वयं अपने प्रस्ताव पर मत मांगे। सिद्धार्थ गौतम ने फिर खड़े होकर विरोध किया। उसने कहा- मेरी प्रार्थना है कि संघ इस प्रस्ताव को स्वीकार न करें। शाक्य और कोलिय निकट संबंधी हैं। परस्पर एक दूसरे का नाश करने में बुद्धिमानी नहीं है।
18. सेनापति ने सिद्धार्थ गौतम की स्थापना का सर्वथा विरोध किया उसने इस बात पर जोर दिया की युद्ध में क्षत्रियों के लिए कोई अपना पराया नहीं होता। राज्य के लिए उन्हें अपने सगे भाइयों से भी लड़ना ही चाहिये।
19. ब्राह्मणों का धर्म है यज्ञ करना, क्षत्रियों का धर्म है युद्ध करना, वैश्यों का धर्म है व्यापार करना और शूद्रों का धर्म है सेवा करना। हर किसी को अपना अपना धर्म निभाने में ही पुण्य है। यही शास्त्रों की आज्ञा है।
20. सिद्धार्थ का उत्तर था - जहां तक मैं समझ सका हूं, धर्म तो इस बात के हृदयंगम करने में है कि वैर से वैर कभी शांत नहीं होता। यह केवल अवैर से ही शांत हो सकता है।
21. सेनापति बेसबर हो उठा। बोला -इस दार्शनिक शास्त्रार्थ में पड़ना बेकार है। स्पष्ट बात यह है कि सिद्धार्थ को मेरा प्रस्ताव अमान्य है। हम संघ का मत लेकर इसका निश्चय करें किस संघ का क्या विचार है?
22. तदनुसार सेनापति ने अपने ही प्रस्ताव पर लोगों के मत मांगे बड़े भारी बहुमत से प्रस्ताव पास हो गया।
15. देश छोड़ जाने का सुझावा
1. दूसरे दिन सेनापति ने शाक्य संघ की दूसरी सभा बुलाई। इसका उद्देश्य था कि उसके अनिवार्य सैनिक भर्ती के प्रस्ताव पर विचार हो।
2. जब संग पत्र हुआ उसने प्रस्ताव किया कि उसे आज्ञा दी जाय कि वह 20 वर्ष और 50 वर्ष के बीच प्रत्येक शाक्य के लिए कोलियों के विरुद्ध लड़ने की निमित्त सेना में भर्ती होना अनिवार्य होने की घोषणा कर दें।
3. सभा में दोनों पक्ष उपस्थित थे -वह भी जिन्होंने संघ के पहली सभा में युद्ध घोषणा का पक्ष में मत दिया था और वह भी जिन्होंने इसके विरुद्ध मत दिया था।
4. जिन्होंने इसके पक्ष में मत दिया था, उनके लिए सेनापति का प्रस्ताव स्वीकार करने में कोई कठिनाई नहीं थी। यह उनके पूर्व निश्चित का स्वाभाविक परिणाम था।
5. लेकिन जिस अल्पमत ने उक्त निर्णय के विरुद्ध मत दिया था, उसके सामने एक कठिनई थी। उसकी समस्या थी- बहुमत के आगे सर झुकाना अथवा नहीं झुकाना?
6. अलका निश्चिता क बहुमत के आगे
सिर न झुकाया जाय। इसलिए उन्होंने उस सभा में उपस्थित रहने का भी निर्णय किया था। दुर्भाग्य से किसी ने यह साहस नहीं था कि यही बात खुलकर कह सके। कदाचित के बहुमत का विरोध करने के परिणामों से परिचित थे।
7. जब सिद्धार्थ ने देखा कि उसके समर्थक मौन नहीं तो वह उठ खड़ा हुआ। और उसने संघ को संबोधित करके कहां- मित्रों! आप जो चाहे कर सकते हैं। आपके साथ बहुत है। लेकिन मुझे खेद के साथ यह कहना पड़ता है कि मै अनिवार्य सैनिक भर्ती का विरोध करूंगा। मैं आपकी सेना में सम्मिलित नहीं होगा। मैं युद्ध में भाग नहीं लूंगा।
8. सिद्धार्थ गौतम देते हुए सेनापति ने कहा - उस शपथ की याद करो जो तुमने संघ का सदस्य बनते समय ग्रहण की थी। यदि तुम अपने दिए गए वचनों में से किसी एक का भी पालन न कर सको तो तुम सार्वजनिक निंदा के भाजन बनोगे।
9. सिद्धार्थ का उत्तर था - निशान दे मैं ने तन, मन, धन से शाक्यों के हितों की रक्षा करने का वचन दिया है। लेकिन मैं नहीं समझता कि यह युद्ध शाक्यों के हित में है शाक्यों के हित के मुकाबले में सार्वजनिक निंदा का मेरे लिए मूल्य कोई नहीं।
10. सिद्धार्थ ने संघ को इस बात की याद दिलाई और सावधान किया की कोलियों से निरंतर झगड़ते रहने के कारण शाक्य संघ बहुत कुछ कौशल नरेश को एक और ऐसा अवसर मिल जाएगा कि वह शाक्य संघ के स्वातंत्र्य को भी अधिक घटा दें।
11. सेनापति को क्रोध आ गया। वह बोला -तुम्हारा यह भाषण कौशल तुम्हारे किसी काम न आएगा। तुम्हें संघ के बहुमत के सामने सिर झुकाना होगा। शायद तुम्हें इस बात का बहुत भरोसा है कि कौशल नरेश की अनुमति के बिना संघ अपनी आज्ञा का अवहेलना करने वाले को फांसी या देश से निकल जाने की सजा नहीं दे सकता और यदि इनमें से कोई भी एक दंड तुम्हें दिया जाए तो कौशल नरेश इसकी अनुमति नहीं देगा।
12. लेकिन याद रखो। संघ तुम्हें दूसरे अनेक तरीकों से दंडित कर सकता है। तुम्हारे परिवार के सामाजिक बहिष्कार का निर्णय कर सकता है और संघ तुम्हारे परिवार के खेतों को जप्त कर सकता है। इसके लिए संघ को कौशल नरेश की अनुमति की आवश्यकता नहीं।
13. सिद्धार्थ ने समझ लिया कि यदि उसने कोलियो के विरुद्ध युद्ध घोषण करने के प्रस्ताव का अपना विरोध जारी रखा तो उसके क्या दुष्परिणाम हो सकते हैं। इसलिए वह तीन बातों में से एक का चुनाव का सकता था।
1. सेना में भर्ती होकर युद्ध में भाग ले सकता था,
2. फांसी पर लटकना या देश से निकाल दिया जाना स्वीकार कर सकता था,
3. अपने परिवार के लोगों का सामाजिक बहिष्कार और उन्हें खेतों के जब्ती के लिए राजी हो सकता था।
16. पहली बात वह किसी भी हालत में स्वीकार नहीं कर सकता था। वह इस विषय में दृढ़ था। तीसरी बात पर तो वह विचार तक न कर सकता था। इस परिस्थिति में उसने सोचा कि उसके लिए दूसरी बात ही सर्वाधिक मान्य हो सकती है।
17. तदनुसार सिद्धार्थ ने संघ को संबोधित किया -कृपया मेरे परिवार को दण्डित न करें। सामाजिक बहिष्कार द्वारा उन्हें कष्ट न दें। उनके खेत जब करके उन्हें जीविकाविहीन न करें। वे निर्दोष हैं। अपराधी मैं ही हूं। मुझे अकेले ही अपने अपराध का दंड भोगने दें। चाहे आप मुझे फांसी पर लटका दें और चाहे देश से निकाल दें-आप चाहे दंड दें। मैं खुशी से ही इसे स्वीकार कर लूंगा। और मैं इस बात का वचन देता हूं कि मैं इसकी शिकायत कौशल नरेश से न करूंगा।
16. प्रव्रज्या अभिनिष्क्रमण
1. सेनापति बोला... तुम्हारी बात मानना कठिन है। यदि तुम से स्वेच्छा से ही मृत्यु अथवा देश निकाले का वरण करो तो भी कौशल नरेश को इसका पता लग जाएगा। वह निश्चय पूर्वक इसी परिणाम पर पहुंचेगा कि शाक्य संघ ने ही यह दंड दिया होगा और वह शाक्य संघ के विरुद्ध कार्रवाई करेगा।
2. यदि यह कठिनाई है, तो मैं आसानी से एक उपाय सूझा सकता हूं, सिद्धार्थ गौतम का उत्तर था। मैं परिव्राजक बन सकता हूं और देश के बाहर चला जा सकता हूं। यह भी एक प्रकार का देश निकाला ही है।
3. सेनापति ने सोचा कि यह एक अच्छा सुझाव है। किंतु उसे उसके कार्य रूप में परिणत होने में संदेह था।
4. इसलिए सेनापति ने सिद्धार्थ से पूछा-बिना अपने माता पिता और पत्नी की अनुज्ञा के तुम परिव्राजक कैसे बन सकते हो?
5. सिद्धार्थ ने उसे विश्वास दिलाया कि वह भरसक अनुमति प्राप्त करने का प्रयत्न करेगा और कहा, मैं वचन देता हूं कि चाहे अनुमति मिले और चाहे ना मिले मैं तुरंत देश छोड़ दूंगा।
6. संघ को लगा कि सिद्धार्थ का सुझाव ही इस विकट समस्या का सर्वश्रेष्ठ हल है। संघ ने इसे स्वीकार कर लिया।
7. सभा के सम्मुख जो कार्यक्रम था उसे समाप्त कर संघ विसर्जित होने को ही था कि एक तरुण शाक्य ने अपने स्थान पर खड़े होकर कहा कृपया मेरी बात सुने। मैं कुछ महत्व की सूचना देना चाहता हूं।
8. उसे बोलने की अनुमति मिली तो उसने कहा... मुझे इसमें तनिक संदेह नहीं कि सिद्धार्थ गौतम अपने वचन का पालन करेगा और तुरंत देश के बाहर चला जाएगा। लेकिन एक बात है, जिससे मैं थोड़ा चिंतित हूं।
9. अब जबकि सिद्धार्थ आंखों से अदृश्य हो जाएगा तो क्या संघ का यही इरादा है की कोलियों के विरुद्ध की घोषणा कर दी जाय।
10. मैं चाहता हूं कि संघ पुनः इस बात पर गंभीरता पूर्वक विचार करें। कुछ भी हो कौशल नरेश को सिद्धार्थ गौतम के देश निकाले का तो पता ही लग जाएगा। यदि शाक्य तुरंत कोलियों के विरुद्ध युद्ध की घोषणा कर देंगे तो कौशल नरेश समझ जाएगा कि सिद्धार्थ गौतम ने इसलिए देश का त्याग किया होगा क्योंकि वह कोलियों के विरुद्ध युद्ध छेड देने का विरोधी था। यह हमारे लिए अच्छा न होगा।
11. इसलिए मेरा प्रस्ताव है कि हमें सिद्धार्थ गौतम को गृह त्याग और कोलियों के विरुद्ध वास्तविक युद्ध छेड़ देने के बीच कुछ समय कोई यूं गुजार देना चाहिए। अन्यथा कौशल नरेश इन दोनों घटनाओं में संबंध स्थापित कर लेगा।
12. संघ को लगा कि निश्चय से यह बात महत्वपूर्ण है। नीति की दृष्टि से यह मान ली गई।
13. इस प्रकार शाक्य संघ की है दु:खांत सभा समाप्त हुई और उस अल्पमत ने भी जो युद्ध का विरोधी था किंतु जिसमें अपनी बात साफ-साफ कहने का साहस न था संतोष की सांस ली की एक अत्यंत भयानक स्थिति से किसी न किसी तरह पार हो गये।
Read More: Teaching of gautam buddha
17. बिदाई के शब्द
1. शाक्य संघ की सभा में जो कुछ हुआ उसकी सूचना सिद्धार्थ गौतम के वापस लौटने से बहुत पहले राजा के महल में पहुंच गई थी।
2. घर पहुंचने पर सिद्धार्थ गौतम ने देखा कि उसके माता-पिता बहुत दुखी हैं और रो रहे हैं।
3. शुद्धोदन ने कहा- हम युद्ध के दुष्परिणामों की चर्चा किया करते थे। लेकिन मैं नहीं जानता था कि तुम इस सीमा तक चले जाओगे।
4. सिद्धार्थ का उत्तर था- मैं भी नहीं सोचता था कि ऐसी स्थिति आ पहुंचेगी। मैं समझता था कि समझाने से शाक्य शांति के समर्थक बन जाएंगे।
5. किंतु दुर्भाग्य से, सैनिक अधिकारियों ने लोगों को इतना उत्तेजित कर दिया था कि मेरी बातों का उन पर कोई प्रभाव न पड़ा।
6. लेकिन मैं आशा करता हूं कि इतना तो आप समझते ही होंगे कि मैंने कैसे परिस्थिति को अधिक क्यों बिगड़ने से बचा लिया। मैं सत्य और न्याय के पद पर विचलित नहीं हुआ और सत्य और न्याय का आग्रह करने का जो भी दंड था मैंने उसे अपने ही सिर पर ले लिया।
7. लेकिन शुद्धोदन इससे संतुष्ट नहीं था। बोला - तुमने यह नहीं सोचा कि इससे हमारे सिर पर क्या बीतेगी? लेकिन इसी कारण तो मैंने प्रव्रज्या लेना स्वीकार किया है। जरा सोचो तो सही यदि शाक्यों ने सारे खेत जब करने की आज्ञा दे दी होती तो इसका क्या दुष्परिणाम हुआ होता।
8. लेकिन तुम्हारे बिना हम इन खेतों को रख कर क्या करेंगे? शुद्धोदन बोला। सारा परिवार ही शाक्य जनपद का परित्याग कर देश से बाहर क्यों न चल दे?
9. रोती हुए प्रजापति गौतमी भी सहमत थी। बोली... तुम हम सब को इस प्रकार छोड़ कर अकेले कैसे जा सकते हो?
10. सिद्धार्थ ने सांत्वना दी - मां! क्या तुमने हमेशा क्षत्राणी होने का दावा नहीं किया? क्या यह ऐसा ही नहीं है? तुम्हें वीरता का त्याग नहीं करना चाहिए। इस प्रकार दुखी होना तुम्हारे लिए अशोभनीय है। यदि मैं युद्ध भूमि में गया होता और वहां जाकर मर गया होता तो तुम क्या रोती? क्या, तब भी तुम इसी प्रकार दुखी हो होती।
11. गौतमी बोली - नहीं, यह तो एक क्षत्रिय के योग्य होता। लेकिन अब तुम लोगों से दूर जंगल जानवरों के साथ रहने जा रहे हो। हम यहां शान्त कैसे रह सकते हैं? मैं यही कहती हूं कि तुम हमें भी साथ ले चलो।
12. सिद्धार्थ ने प्रश्न किया -- मैं तुम सबको कैसे साथ ले चल सकता हूं? नंद केवल एक बच्चा है। मेरे को तो राहुल का अभियान में ही हुआ है। क्या तुम्हें इन्हें छोड़ कर मेरे साथ आ सकती हो।
13. गौतमी को संतोष न हुआ। उसका कहना था, हम सब शाक्यों का देश छोड़कर कौशल नरेश की अधीनता में रहने के लिए कौशल जनपद में जा सकते हैं।
14. सिद्धार्थ ने आपत्ति की - लेकिन मां! शाक्य क्या कहेंगे? क्या वे इसे देशद्रोह न समझेंगे? फिर मैंने वचन दिया है कि मैं वचन या कर्म से कोई ऐसी बात न कहूंगा, न करूंगा कि जिससे कौशल नरेश को मेरी प्रव्रज्या का यथार्थ कारण ज्ञात हो सके?
15. यह सही है कि मुझे अकेले जंगल में रहना होगा। लेकिन कोलियों के विरुद्ध लड़ाई में हिस्सा लेने और जंगल में रहने इन दोनों में से अधिक श्रेयस्कर कर क्या है?
16. इस शुद्धोदन ने प्रश्न किया - लेकिन इतनी जल्दी किस लिए शाक्य संघ ने अभी कुछ समय के लिए लड़ाई को स्थगित कर दिया है।
17. हो सकता है कि युद्ध भी छिड़े ही नहीं। तुम अपनी प्रव्रज्या भी क्यों स्थगित नहीं करते। हो सकता है कि शाक्य संघ तुम्हें यहां बने रहने की अनुमति दे दे।
18. सिद्धार्थ को यह विचार सर्वथा नापसंद था। इसलिए उसने कहा - क्योंकि मैंने प्रव्रजित हो जाने का वचन दिया इसलिए शाक्य संघ ने अभी कोलियों के विरुद्ध युद्ध छेड़ना स्थगित किया है।
19. यह भी संभव है कि मेरे प्रव्रज्या ग्रहण कर लेने पर शाक्य संघ अपनी युद्ध की घोषणा को वापस ले लें। किंतु यह सब कुछ मेरे पहले प्रव्रज्य ले लेने पर ही निर्भर करता है।
20. मैंने वचन दिया है और मुझे उसे अवश्य पूरा करना चाहिए। वचन भंग का बड़ा बुरा परिणाम हो सकता है- हमारे लिए भी और शांति पक्ष के लिये भी।
21. मां, आप मेरे मार्ग में बाधक ना बनो। मुझे आज्ञा दो और अपना आशीर्वाद। जो कुछ हो रहा है, अच्छे के लिए ही हो रहा है।
22. गौतमी और शुद्धोदन मूक थे।
23. तब सिद्धार्थ यशोधरा के कमरे में पहुंचे। उसे देखकर सिद्धार्थ के मुंह से वचन नहीं निकला। वह नहीं जानता था कि क्या कहें और कैसे कहे? यशोधरा ने ही मौन भंग किया। बोली- कपिलवस्तु में शाक्य संघ की सभा में जो कुछ हुआ वह सब मैं सुन चुकी हूं।
24. सिद्धार्थ ने पूछा यशोधरा! मुझे बता कि तुझे मेरा प्रव्रजित होने का निश्चय कैसा लगा है?
25. सिद्धार्थ समझता था कि शायद यशोधरा बेहोश हो जाएगी। किंतु ऐसा कुछ नहीं हुआ।
26. अपनी भावनाओं को अच्छी तरह अपने वश में रखकर उसने उत्तर दिया... यदि मैं ही तुम्हारी स्थिति में होती तो और दूसरा मै कर ही क्या सकती थी? निश्चय से मै कोलियों के विरुद्ध छेड़े जाने वाले युद्ध में हिस्सा नहीं ले सती थी।
27. तुम्हारा निर्णय ठीक है। तुम्हें मेरी अनुमति और समर्थन प्राप्त है। मैं भी तुम्हारे साथ प्रव्रजित हो जाती। यदि मैं नहीं रो रही हूं तो इसका मात्र यही कारण है कि मुझे राहुल का पालन पोषण करना है।
28. अच्छा होता है यदि ऐसा न होता। लेकिन हमें वीरता पूर्वक की स्थिति का मुकाबला करना चाहिए। अपने माता-पिता तथा पुत्र की चिंता न करना। मैं जब तक जिऊंगी उनकी देखभाल करूंगी।
29. अब मैं इतना ही चाहती हूं कि अपने प्रिय संबंधियों को छोड़ छाड़कर जो तुम प्रव्राजित होने जा रहे हो, तुम किसी ऐसे नए पथ का आविष्कार कर सको जो मानवता के लिए कल्याणकारी हो।
30. सिद्धार्थ इससे बड़ा प्रभावित हुआ। इससे पहले उसने कभी नहीं जानता था कि यशोधरा इतनी दृढ़ थी, इतने वीर भाव से समविंत थे और इतनी अधिक उदाराशया थी। आज ही उसे पता लगा कि वह कितना भाग्यवान था कि उसे यशोधरा जैसी पत्नी मिली थी। आज भाग्य ने दोनों को पृथक पृथक कर दिया था। उसने उसे राहुल को लाने को कहा। एक पिता की वात्सल्यपूर्ण दृष्टि डालकर हुआ वहां से विदा हो गया।
18. गृह-त्याग
1. सिद्धार्थ ने सोचा कि वह भारद्वाज के पास जाकर प्रव्रजित हो जाएगा। भारद्वाज का आश्रम कपिलवस्तु में ही था। तदनुसार वह अपने सारथी छत्र को साथ लेकर और अपने प्रिय अश्व कंथक पर चढ़कर आश्रम की ओर चला।
2. ज्योही वह आश्रम के समीप पहुंचा, द्वार पर ही एकत्र हुए पुरुषों और स्त्रियों ने उसे घेर ऐसे घेर लिया मानो वह एक नई नवेली वधू का स्वागत कर रहे हो।
3. जब वे उसके सामने आये, उनकी आंखें आश्चर्य से खुली रह गई। उन्होंने बंद कमल की तरह हाथ जोड़कर उसे नमस्कार किया।
4. वे उसे घेरे खड़े थे। उनके हृदय भावाविष्ट थे। वे ऐसे खड़े थे कि मानो वे अपने अर्ध खिले नेत्रों से उसका पान ही कर रहे हों।
5. कुछ स्त्रियों ने तो यही समझा कि वह कामदेव का साकार रूप है। क्योंकि वह अपने लक्षणों तथा अलंकारों से ऐसा ही अलंकृत था।
6. कुछ दूसरी स्त्रियों में उसकी कोमलता और ऐश्वर्य की ओर ध्यान देकर सोचा कि अपनी अमृतमयी किरणों के साथ चंद्रमा पर उतर आया है।
7. कुछ दूसरी स्त्रियों को उसके सौंदर्य से इतनी पराभूत थी कि वह मुंह में शब्द था, न चेहरे पर मुस्कुराहट। वेउसे घेरे खड़ी थे और उसके प्रव्रजित होने के निश्चय पर आश्चर्य से विचार कर रही थी।
8. बड़ी कठिनाई से उसने उस भीड़ में से अपने लिए रास्ता निकाला और आश्रम के द्वार में प्रवेश किया।
9. सिद्धार्थ कोई अच्छा नहीं लगता था कि शुद्धोदन और प्रजापति गौतमी उसके प्रव्रजित होने के समय उपस्थित रहे। क्योंकि वह जानता था कि ऐसे समय वे अपने को संभाले न रख सकेंगे। लेकिन उसकी जानकारी के बिना ही वे पहले से आश्रम आ पहुंचे थे।
10. ज्योहि ही उसने आश्रम में प्रवेश किया उसने देखा कि उपस्थित मंडली में उसके माता-पिता भी हैं।
11. अपने माता-पिता को वहां उपस्थित देखकर हुआ सर्वप्रथम उनके पास गया और उनका आशीर्वाद चाहा। वे भावना से इतने अधिक अभिभूत थे कि उनके मुंह से एक शब्द नहीं निकल रहा था। वे लगातार होते रहे। उन्होंने उसे छाती से लगाया और आंसुओं से उसका अभिषेक किया।
12. छन्न ने कन्थक को एक पेड़ से बांध दिया था और पास खड़ा था। जब उसने देखा कि शुद्धोदन और प्रजापति आंसू बहा रहे हैं तो वह भी भावनावश अपने आंसुओं को रोक न सका।
13. बड़ी कठिनाई से अपने माता-पिता से पृथक हो सिद्धार्थ वहां गया जहां छन्न खड़ा था। उसने वापस घर ले जाने के लिए उसे अपने वस्त्र और गहने कपड़े दे दी हैं।
14. तब उसने अपना सिर मुण्ड़वाया। ऐसा करना परिव्राजक के लिए आवश्यक था। उसका चचेरा भाई महानाम परिव्राजक के योग्य वस्त्र और और भिक्षा पात्र ले आया था। सिद्धार्थ ने उन्हें पहन लिया।
15. इस प्रकार परिव्राजक का जीवन व्यतीत करने की पूरी तैयारी करके और भारद्वाज के पास गया कि वह उसे विधिवत प्रव्रजित कर दें।
16. अपने शिष्यों की सहायता से भारद्वाज आवश्यक संस्कार किए और सिद्धार्थ गौतम के परिव्राजक बनाने की घोषणा कर दी।
17. यह याद करके कि उसने शाक्य संघ के सम्मुख दोहरी प्रव्रज्या की थी, एक तो वह प्रवचन लेने की और दूसरी अविलंब की शौक है जनपद की सीमा से बाहर हो जाने की सिद्धार्थ गौतम ने प्रव्रज्या का संस्कार समाप्त होते ही अपनी यात्रा आरंभ कर दी।
18. जो जनसमूह आश्रम में इकट्ठा हो गया था वह असामान्य था। सिद्धार्थ गौतम की प्रव्रज्या की परिस्थिति में असामान्य ही थी। जब राजकुमार आश्रम से बाहर निकला, जनता भी उसे पीछे-पीछे हो ली।
19. उसने कपिलवस्तु से विदा ली और अनोमा नदी की और बढ़ा। पीछे मुड़कर देखा तो जनता अभी भी पीछे पीछे चली आ रही थी।
20. उन्होंने उन्हें रोका और कहा - बहनों और भाइयों! मेरे पीछे-पीछे चले आने से क्या लाभ है? मैं शाक्यों और कोलियों के बीच का झगड़ा न निपटा सका। लेकिन यदि तुम समझौते के पक्ष में जनमत तैयार कर लो, तो तुम सफल हो सकते हो। इसलिए कृपा करके वापिस लौट जाओ। उनकी प्रार्थना सुनी तो लोग पीछे लौटने लगे।
21. शुद्धोदन और गौतमी में भी महल को वापस चले गये।
22. सिद्धार्थ के त्याग वस्त्रों और गहनों को देखना गौतमी के लिए और असहाय था। उसने उन्हें एक कवल तालाब में फिकवा दिया।
23. प्रव्रज्या ग्रहण करने के समय सिद्धार्थ गौतम की आयु केवल 29 वर्ष की थी।
24. लोग उसे याद करते थे और यह कह कह कर प्रशंसा करते थे कि यह उच्च कुलोत्पन्न है, यह श्रेष्ठ माता-पिता की संतान है, यह संपन्न है, यह तारुण्य के मध्य में है, यह सुंदर शरीर और बुद्धि से युक्त है, सुखभोग में पला है और वही अपने संबंधियों से इसीलिए लड़ा कि पृथ्वी पर शांति बनी रहे और जनता का कल्याण हो।
25. यह एक शाक्य तरुण था जिसने बहुमत के आगे झुकने के बजाय स्वेच्छा से दंड स्वीकार किया। जिसका मतलब था ऐश्वर्य के स्थान पर दरिद्रता, सुख समृद्धि के स्थान पर भिक्षाटन, गृह -निवास के स्थान पर गृहत्याग। और यह जा रहा है जब कोई इसकी चिंता करने वाला नहीं, और यह जा रहा है बिना किसी भी ऐसी एक चीज को साथ लिये जिसे यह अपनी कह सके।
26. इसका यह स्वेच्छा से किया हुआ महान त्याग है। यह बड़ी ही वीरता और साहस का कार्य है। संसार के इतिहास में इसकी उपमा नहीं। यह शाक्य मुनि अथवा शाक्य सिंह कहलाने का अधिकारी है।
27. शाक्य कुमारी कृषा गौतमी का कथन कितना सही था। सिद्धार्थ गौतम के ही संबंध में उसने कहा था। धन्य है वह माता-पिता जिन्होंने ऐसे पुत्र को जन्म दिया और धन्य है वह नारी जिसका ऐसा पति है।
19. राजकुमार और उनका सेवक
1. छन्न को भी कंथक के साथ वापस लौट जाना चाहिये था। लेकिन उसने वापस जाना अस्वीकार किया। उसने आग्रह किया कि एक कंथक को लिए वह कम से कम अनोमा नदी के तट तक अवश्य साथ चलेगा। छंन्न का यह आग्रह इतना अधिक था कि सिद्धार्थ गौतम को उसकी बात माननी पड़ी।
2.अंत में वे अनोमा नदी के तट पर पहुंचे।
3. छन्न को संबोधित करके सिद्धार्थ बोला- मित्र! इस प्रकार यहां तक साथ साथ आने से मेरे प्रति तुम्हारा इसने प्रमाणित हो गया। तुम्हारी भक्ति ने मेरे हृदय को सर्वथा जीत लिया है।
4. जिससे उपकार की आशा हो उसके प्रति कौन अनुरक्त नहीं होगा?
5. परिवार के लिए पुत्र का पालन पोषण किया जाता है, अपनी भावी सुख के लिए पुत्र पिता को मानता है, किसी न किसी आशा से ही संसार के लोग बंधे रहते हैं; बिना आशा का निस्वार्थ भाव कहीं नहीं है।
6. केवल एक तुम्ही इसके अपवाद हो। इस घोड़े को लो और वापस हो जाओ।
7. राजा के स्नेह में अभी किसी तरह की कमी नहीं आई होगी। उसे किसी न किसी तरह इस दु:ख को सहने में सहायता करनी होगी।
8. उसे कहना कि मैं जो उसे छोड़ कर चला आया हूं वह न किसी स्वर्ग की कामना से, न स्नेह की कमी से और न क्रोध की अधिकता से।
9. इस प्रकार घर छोड़कर चले आये मेरे लिए उसे अनुताप नहीं करना चाहिए, संयोग कितना भी दीर्घकालीन हो एक न एक दिन वियोग में परिणत होता ही है।
10. जब वियोग अनिवार्य ही है तो यह कैसे हो सकता है कि संबंधियों से वियोग न हो।
11. आदमी के मरने पर उसकी संपत्ति के उत्तराधिकारी तो बहुत होते हैं, किंतु उसके पुण्य का उत्तराधिकारी मिलना कठिन है, शायद होता ही नहीं।
12. राजा.. मेरे पिता.. की देखभाल रखनी होगी। हो सकता है कि वह कहे कि अनुपयुक्त समय पर रहता किया है; किंतु धम्म करने के लिए कोई भी समय अनुपयुक्त समय है ही नहीं।
13. मित्र! मेरे पिता को इन और ऐसी ही शब्दों में समझाना। ऐसा प्रयास करना कि उसे मेरी याद भी बनी न रहे।
14. हां, मेरी मां से भी कहना कि मैं उसके इसने के अयोग्य सिद्ध हुआ। उसका वात्सल्य वचनातीत था।
15. इन शब्दों को सुना तो छन्न ने भावावेश से रूंधे कंठ से हाथ जोड़कर कहा-
16. स्वामी! यह देखकर कि आप अपने संबंधियों को वियोग दु:ख देकर जा रहे हैं मेरा हृदय ऐसे बैठा जा रहा है कि जैसे दलदल में फसा हुआ हाथी।
17. आपका ऐसा निर्णय किसी की आंखों से अश्रु धारा न बहायेगा चाहे उसका ह्रदय लोह निर्मित भी क्यों न हों, स्नेह - सिक्त हृदय का तो कहना है क्या?
18. कहा तो यह प्रसाद में ही रहने योग्य कोमलाड्ग् और कहां वह तीक्ष्ण कुशाग्राम से ढकी हुई पृथ्वी है?
19. हे कुमार! आपका ऐसा निर्णय जानकर मैं अब कपिलवस्तु के लोगों के लिए दु:खदायक इस कन्धक घोड़े को वापस कैसे ले जा सकता हूं?
20. निश्चय से आप इस स्नेह- सिक्त राजा को ऐसे ही छोड़कर नहीं जायेंगे जैसे कोई नास्तिक सद्धर्म को।
21. और अपनी उस मौसी को- जिसने पाल पोस कर इतना बड़ा किया- आप उसी तरह नहीं ही भूलेंगे जैसे कोई कृतघ्न अपने उपकारी को भूल जाता है।
22. और आपने उस भार्या को तो आप छोड़ेंगे ही नहीं, जो गुणवती है, जो श्रेष्ठ कुलोत्पत्न्न है, जो पतिव्रता है और जो एक बालक की मां है।
23. और हे धर्म तथा यश की सर्वाधिक चिंता करने वाले! आप यशोधरा वे उस पुत्र को तो उसी प्रकार छोड़ेंगे ही नहीं, जैसे कोई जुआरी अपने यश छोड़ देता है।
24. स्वामिन! यदि आपने अपने राज्य और संबंधियों को त्याग देने का दृढ़ संकल्प भी कर लिया है तो आप मुझे तो छोड़ेंगे ही नहीं, क्योंकि आप ही मेरे शरण- स्थान हैं।
25. मैं आपको इस प्रकार है जंगल में अकेला छोड़ कर दग्ध-हृदय के साथ नगर को वापस नहीं लौट सकता।
26. जब मैं अकेला वहां जाऊंगा तो राजा मुझे क्या कहेगा और मैं आपकी सहधर्मिणी को ही क्या शुभ-संवाद सुनाऊंगा?
27. और आपका जो यह कहना है कि मैं राजा को आपके अवगुण सुनाऊं ताकि उसका स्नेह कम हो जाय, तो यदि मैं तालु से सटी जिव्हा से निर्लज्ज बनकर आपके अवगुण कहने का प्रयास भी करूं तो उन पर कौन विश्वास करेगा?
28. जो दया मूर्ति है और जिसने सदा करुणा दिखाई है, यह उसके योग्य नहीं कि अपने स्नेह का परित्याग कर दे। मुझ पर दया करें। लौट चलें।
29. छन्न के इन दु:ख भरे शब्दों को सुनकर सिद्धार्थ गौतम ने अत्यंत कोमलता से उत्तर दिया -
30. छ्न्न! मेरे वियोग से उत्पन्न होने वाले दु:ख का परित्याग करो। नाना जन्म ग्रहण करने वाले प्राणियों के लिए परस्पर का वियोग अनिवार्य है।
31. यदि मैं स्नेह के कारण आज अपने संबंधियों का परित्याग न भी करूं, तो भी एक न एक दिन मृत्यु हमें एक दूसरे से अनिवार्य तौर पर पृथक कर देगी।
32. जिस मेरी मां ने, मुझे इतना कष्ट सहन करके जन्म दिया था, अब वह कहां है? और मैं कहां हूं?
33. जैसे पक्षी अपने विश्राम वृक्ष पर इकट्ठे होते हैं, किंतु फिर नाना दिशाओं में उड़ जाते हैं, यही प्राणियों की दशा है। उनका भी वियोग अवश्यंभावी है।
34. जैसे बादल एकत्र होकर फिर पृथक पृथक नाना दिशाओं में चले जाते हैं, यही प्राणियों की दशा है। उनका भी वियोग अवश्यंभावी है।
35. और क्योंकि यह संसार इसी प्रकार परस्पर एक दूसरे की वञ्चना करता हुआ गतिमान है। इसलिए संयोग के समय किसी भी चीज को अपना समझ बैठना भयावह है।
36. क्यों किया ऐसा ही है इसलिए मित्र! शौक मत करो। वापस लौट जाओ यदि मन नहीं ही माने तो जाकर फिर वापस चले आना।
37. बिना मुझे कुछ और कहे, कपिलवस्तु के लोगों से जाकर कहना कि उसके लिए जो तुम्हारा स्नेह है, उसे छोड़ दें, क्योंकि उसका निश्चय दृढ़ है।
38. जब स्वामी और सेवक के बीच की है बातचीत कंथक ने सुनी तो उस श्रेष्ठ अश्व ने अपनी जिव्हा से स्वामी के चरण चाटे और आंखों से गरम-गरम आंसू गिराये।
39. उस हाथ से जिस की उंगलियां जुड़ी हुई थी, उस हाथ से जिसमें मंगल स्वास्तिक अंकित था, उस हाथ से जिसकी हथेली अंदर को थी, गौतम ने उसे थपथपाया और एक मित्र की तरह संबोधित करके कहा -
40. कंथक! सहन कर! अश्रु मत बहा। तेरा परिश्रम शीघ्र ही सफल होगा।
41. जब छन्न ने देखा कि अब शीघ्र विदा होना ही होगा, तो उसने गौतम के उस परिव्राजक रूप को नमस्कार किया।
42. कंथक और छन्न से विदा लेकर गौतम भी अपने मार्ग पर चल दिये।
43.छन्न ने जब देखा कि उसका स्वामी राज्य त्याग कर परिव्राजक का वेष धारण किय चला जा रहा है, उससे न रहा गया। वह अपने हाथ उठाकर जोर से चिल्लाया और जमीन पर गिर पड़ा।
44. जब उसने पीछे मुड़कर देखा वह एक बार फिर जोर से चिल्लाया। उसने अपने कंथक के गले में हाथ डा़ले। चाचा और भग्र-हृदय फिर अपने मार्ग पर आगे बढ़ा।
45. रास्ते में कभी वह चिंतित हो उठाता, कभी पश्चाताप करता, कभी लड़खड़ाता, कभी गिर पड़ता। इस प्रकार स्नेह विदीण॑ ह्रदय से उसने रास्ते भर नाना तरह की बातें की। स्वयं नहीं जानता था कि वह क्या कर रहा है?
20. छन्न की वापसी
1. स्वामी के वनगमन के बाद वापस लौटते समय छन्न ने अपने दुखी मन का भार हलका करने का भरसक प्रयास किया।
2. उसका दिल इतना भारी था कि जिस दूरी वह पहले एक दिन में पूरा कर लेता था जब अपने स्वामी के वियोग की चिंता करते करते हैं उसी दूरी को पूरा करने में उसे 8 दिन लगे।
3. कंथक, यद्यपि वह अभी भी धैर्य पूर्वक चला जा रहा था, किंतु वह अत्यंत क्लांत शांत हो गया था। निसंदेह वह अभी भी अलंकारों से अलंकृत था, तो भी स्वामी विहीन होने के कारण सर्वथा तेज विहीन हो गया था।
4. और जिस दिशा में उसका स्वामी गया था उधर घूम घूम कर बड़े शोक संतप्त स्वर में वह बार-बार हिनहिनाया। यद्यपि वह क्षुधा से परेशान था तो भी उसने पहले की तरह न रास्ते भर घास चरी और न पानी पिया।
5. अन्त में दोनों उस कपिलवस्तु पहुंचे जो सिद्धार्थ के चले जाने के कारण एकदम सुना हो गया था। वे दोनों भी प्राण विहीन शरीर की तरह ही वहां पहुंचे।
6. पद्म पुष्पित जलाशय थे, फूलों से लदे हुए वृक्ष थे; किंतु नागरिकों के हृदय प्रसन्नता से शून्य थे।
7. तेज विहीन आंखों में अश्रु लिए हुए जब उन दोनों ने कपिलवस्तु में प्रवेश किया तो उन्हें सारा नगर अंधकारावृत प्रतीत हुआ।
8. जब लोगों ने सुना कि शाक्य जाति के उस अभिमान को बिना साथ लाये ही वे दोनों अकेले लौटे हैं, तो लोगों की आंखों आंसू बरसाने लगीं।
9. आवेश से उन्मत्त हुए लोग छन्न का पीछा कर रहे थे और आंसू बहाते हुए चिल्ला रहे थे - जाति और राज्य का गौरव राजकुमार कहां हैं?
10. जहां वह नहीं हैं वह नगर हमारे लिए जंगल है, और जिस जंगल में वह हैं वह जंगल ही हमारे लिए नगर है। सिद्धार्थ विहीन नगर का हमारे लिए कोई आकर्षण नहीं।
11. स्त्रियां खिड़कियों पर आकर जुट गई। वे एक दूसरे को कह रही थी राजकुमार लौट आया है। लेकिन जब उन्होंने देखा कि घोड़े की पीठ नंगी है, उन्होंने खिड़कियां बंद कर ली और जोर जोर से विलाप करने लगी।
21. परिवार का विलाप
1. शुद्धोदन के परिवार के लोग बड़ी उत्सुकता पूर्वक इस बात की प्रतीक्षा कर रहे थे सम्भव है छन्न सिद्धार्थ को समझा बुझा कर वापस लाने में सफल हो जाय।
2. राजकीय अस्तबल में प्रवेश करते ही कंथक बड़े जोर से हिनहिनाया। इस प्रकार उसने महल के लोगों को अपना दुःख वयक्त कर दिया।
3.जो लोग राज महल के भीतर भाग में थे, उन्होंने सोचा... क्योंकि कंथक हिनहिना रहा है, इसलिये राजकुमार वापस आ गया होगा।
4. और वे स्त्रीयों जो दुःख के मारे होश हवास भुलाये बैठी थीं, अब प्रसन्नता से पागल हो गई। वे राजकुमार को देखने की आशा में बड़ी तेजी से महल से बाहर आई। वे निराशा हुई। वहां कंथक था। राजकुमार न था।
5. सारा आत्म संयम भूल कर गौतमी चिल्ला उठी। वह बेहोश हो गई। जोर जोर रोटी हुई कहने लगी:-
6. जिसने वैसे लम्बे लम्बे बाहु हों, जिसकी सिंह समान चाल हो, जिसकी वृषभ जैसी आंखे हो, जो स्वर्ण समान सुन्दर हो, जिसकी वक्षस्लथ खूब चौड़ा हों, जिसका स्वर मेघ गर्जन के समान गंभीर हो क्या ऐसे वीर को किसी आश्रम में रहना चाहिये?
7.यह वसुन्धरा ही रहने योग्य नहीं है क्योंकि वह अनुपम श्रेष्ठ कर्मी हमें छोड़कर चला गया हैं।
8. उसके वे दो पांव - जिसके चरणों की उंगलियों के बीच में सुंदर जाली है, जिनके गिट्टे नील कवल की तरह कोमल और आच्छादित है, जिनके बीच चक्र चिन्ह अंकित हैं, वन की कठोर भूमि पर कैसे चल सकेंगे?
9. वह शरीर - जो महलों में रहने या लेटने के योग्य है, जो मूल्यवान भेष भूषा तथा चंदन आदि के लेप से अलंकृत रहता है - उन जंगलों में कैसे रहेगा, जहां शीत, उष्णता और वर्षा से बचने का कोई उपाय नहीं।
10. जिसे अपना कुल, शील, शौय, बल, विद्या, सौंदर्य और तारुण्य का अभिमान था; जिसे हमेशा देने का ही अभ्यास रहा, लेने का नहीं; वह दूसरों से भिक्षा पैसे मांग सकेगा?
11. जो स्वच्छ सुनहरी शैया पर सोता था और जिसे मधुर वाद्य के संगीत से उठाया जाता था वह मेरा तपस्वी अब केवल एक वस्त्र बिछाकर कठोर पृथ्वी पर कैसे सोयगा?
12. इस प्रकार के करुण विलाप को सुनकर स्त्रियां परस्पर एक दूसरे का आलिंगन कर आंसू बहाने लगी। उनकी आंखों से आंसू क्या बरस रहे थे, हिलाई गई लताओं के फूलों से मधु बरस रहा था।
13. यह भूलकर कि उसने उसे सहर्ष जाने की अनुमति दे दी थी वियोगाहत यशोधरा भी एक बार भूमि पर गिर पड़ी।
14. अपनी धर्मपत्नी को - मुझे - वर्क कैसे छोड़ गया? वह मुझे विधवा बना गया। वह अपनी धर्मपत्नी को अपने नए जीवन का संगी-साथी बना सकता था।
15. मुझे स्वर्ग की कामना नहीं है। मेरी एक ही इच्छा रही है कि मेरा पति मुझे इस लोक वा परलोक में कभी न छोड़े।
16. यदि मैं उसके विशालक्ष तेजस्वी मुख की ओर देखने की अधिकारिणी नहीं हूं तो क्या यह बिचारा राहुल भी अपने पिता की गोद में लेटने का अधिकारी नहीं है।
17. खेद है कि उस वीर के कोमल सौंदर्य के भीतर उसका हृदय अत्यंत कठोर है, अत्यंत निर्णय है, कौन ऐसा है जो शत्रु को भी मुग्ध कर लेने वाले, तोतली बोली बोलने वाले इस प्रकार के बच्चे तक को छोड़कर चला जाय?
18. निश्चय से मेरा हृदय भी अत्यंत दारुण है... शायद पत्थर का बना हुआ अथवा लोह निर्मित है जो अपने स्वामी के वन गमन पर, अनाथवत छोड़कर चले जाने पर भी विदिर्ण होता। लेकिन मैं करूं क्या? मेरा दु:ख असह्य है।
19. इस प्रकार अपने दु:ख में अपने होश हवास गंवाये हुए यशोधरा रोए और जोर जोर से रोई। यद्यपि वह स्वभाव से बड़ी धैर्यवान थी, लेकिन इस समय दु:ख में वह अपना धैर्य गवा बैठी थी।
20. इस प्रकार जमीन पर पड़ी यशोधरा को, दु:ख के मारे अपने होश हवास गंवाये देखकर और उसका करुण विलाप सुनकर सारी स्त्रियां भी चिल्लाने लगीं। आंसुओं के मारे उनके चेहरे ऐसे हो गए थे जैसे वर्षा से प्रताड़ित कमल हों।
21. छन्न और कंथक दोनों के वापस लौट आने की बात सुनकर और अपने पुत्र के दृढ़ निश्चय की बात सुनकर, शुद्धोदन के चित्त को बड़ी चोट पहुंची।
22. अपने पुत्र के वियोग से अत्यंत दु:खी शुद्धोदन ने नौकर चाकरों से संभाले जाकर जरा देर के लिए घोड़े की और देखा। उस समय उसकी आंखें आंसुओं से भरी थीं। इसके बाद व जमीन पर गिर पड़ा और जोर जोर से चिल्लाने लगा।
23. तब शुद्धोदन अपने मंदिर में गया, प्रार्थना की और कई मांडलिक क्रियाएं कि उसने अपने पुत्र के सकुशल लौट आने के लिए कई मन्नते मानी।
24. इस प्रकार शुद्धोद,न गौतमी और यशोधरा यही मानते मानते अपने दिन गिनने लगे कि हे देव! हम उसे जल्दी से जल्दी फिर कब देखेंगे?