History of Kapilvastu
1) कपिलवस्तु से राजगृह1. कपिलवस्तु से निकलकर सिद्धार्थ गौतम ने मगध राज्य की राजधानी राजगृह जाने का विचार किया।
2. उस समय राजा बिंबिसार का राज्य था। भाई एक ही स्थान था जहां बड़े-बड़े दार्शनिक और पंडित रहते थे।
3. इस विचार से उसने गंगा पार की। उसने गंगा की तेज धारा तक की परवाह नहीं की।
4. रास्तों में वह एक ब्राह्मण स्त्री सकीं के आश्रम में रुका, उसके वहां पद्या नाम की एक दूसरे ब्राह्मण स्त्री के आश्रम पर रुका और तब रैवत नाम के ब्राह्मण ऋषि के आश्रम पर। सभी ने उसका आतिथ्य किया।
5. उसका व्यक्तित्व, उसकी तेजस्विता और उसका अनुपम सौंदर्य ऐसा था कि उस प्रदेश के सभी लोगों को आश्चर्य हो रहा था कि उसने सन्यासी के वस्त्र कैसे धारण किया है?
6. उसे देखकर, अन्यत्र जाता हुआ कोई कोई वहीं खड़ा रह गया, वहीं खड़ा खड़ा कोई शीघ्रता से उसके पीछे हो लिया, जो धीरे-धीरे चल रहा था वह तेजी से दौड़ने लगा और जो बैठा था वह तुरंत खड़ा हो गया।
7. कुछ ने उसे हाथ जोड़ कर नमस्कार किया, कुछ ने सिर झुकाकर आदर प्रदर्शित किया, कुछ ने उसे प्रिय वचनों से संबोधित किया; कोई एक भी ऐसा नहीं था जिसने उसके प्रति अपना आदर का भाव न दिखाया हो।
8. जो रंग बिरंगे कपड़े पहने थे उन्हें उसे देखकर संकोच हुआ, जो व्यर्थ प्रलाप कर रहे थे वे चुप हो गए; कोई भी ऐसा न था जो व्यर्थ के संकल्प विकल्पों में लगा रहा हो।
9. उसकी भौंहे, उसका माथा, उसका मुंह, उसका शरीर, उसका हाथ, उसके पांव, उसकी चाल... उसके शरीर का किसी ने कोई भी अंग देखा वह मंत्र मुग्ध की तरह खड़ा रह गया।
10. बड़ी लंबी और कठिन यात्रा के बाद गौतम राजगृह पहुंचे, जो कि 5 पहाड़ियों से घिरी हुई थी, जो कि पर्वतों से सम्यक सुरक्षित और अलंकृत थी और जहां चारों ओर मंगलकारी पवित्र स्थान थे।
11. राजगृह पहुंच कर उसने वहां पाण्ड़वा पर्वत के नीचे एक जगह चुनी और वहां अपने रहने के लिए पत्तों की एक छोटी सी झोपड़ी बना ली।
12. कपिलवस्तु से राजगृह पैदल चलकर कोई 400 मील की दूरी पर है।
13.सिद्धार्थ गौतम ने यह सारी यात्रा पैदल की।
2) राजा बिम्बिसार और उनका परामर्श
1. दूसरे दिन भर उठा और उसने भिक्षापात्र हाथ में ले भिक्षाटन के लिए नगर में जाने की तैयारी की। उसके इर्द-गिर्द बड़ी भीड़ इकट्ठी हो गई।
2. मगध नरेश श्रेणिय बिंबिसार ने अपने महल के बाहर लोगों का जमघट देखा उसने कारण जानना चाहा एक दरबारी ने उसे इस प्रकार कारण बताया।
3. जिसके बारे में ब्राह्मणों ने भविष्यवाणी की थी कि या तो यह बुद्ध होगा या चक्रवर्ती राजा होगा.. यह वही शाक्य पुत्र है जो अब सन्यासी हो गया है। उसी पर लोग नजर गड़ाये हैं।
4. राजा ने यह बात सुनी है और इसके अर्थ पर विचार किया तो उसने तुरंत दरबारी को कहां - पता लगाओ यह किधर जा रहा है? दरबारी आज्ञा पाकर राजकुमार के पीछे-पीछे चला।
5. स्थिर दृष्टि, मात्र दो गज ही आगे देखते हुए, शांत स्वर नपे तुले कदम वाला वह श्रेष्ठ परिव्राजक भिक्षाटन के लिए चला तो उसकी इंद्रियां तथा चित्त पूर्णरूप से संयत थे।
6. जैसी भी कुछ भिक्षा मिली उसे ग्रहण कर वह पर्वत के एक एकांत कोने में जा बैठा और भिक्षान्न खा चुकने के बाद पाण्ड़व पहाड़ी पर चढ़ गया।
7. लोध्र वृक्षों से भरे जंगल में, जहां मयूरों का स्वर गूंज रहा था, वह काषाय वस्त्र धारी, मानवता का सूर्य ऐसे चमक रहा था जैसे पूर्व दिशा के पर्वतों पर प्रात: कालीन सूर्य।
8. उसे राज- दरबारी ने यह सब देखकर जाकर राजा को सारा वृत्तांत सुनाया। राजा ने यह सब सुना तो अपने साथ कुछ थोड़े से अनुयायी ले वह गौरवपूर्ण भाव सहित उसे ओर चला।
9. पर्वत के समान व्यक्तित्व वाले उस राजा ने पर्वतारोहण किया।
10. वहां उसने जितेंद्रिय गौतम को पर्यड़ागसन लगाये बैठे देखा ऐसा प्रतीत होता था मानों चलायमान पर्वत का शिखर हो।
11. उसके पास जो सौंदर्य और शांत भाव में विशेष था, आश्चर्य और स्नेह की भावना से परिपूर्ण राजा गया।
12. विनम्रता पूर्वक उसके समीप पहुंचकर बिंबिसार ने उसका कुशल क्षेम पूछा और गौतम ने भी वैसी ही शालीनता के साथ अपने सकुशल होने की बात कही।
13. तब राजा एक स्वच्छ चट्टान पर बैठ गया और अपना मनोभाव व्यक्त करने के लिए इस प्रकार बोला -
14. तुम्हारे कुल से मेरी वंशानुगत प्रगाढ़ मैत्री है। इसी से मेरे मन में तुम्हें दो शब्द कहने की इच्छा उत्पन्न हुई। मेरी बात ध्यान से सुनें।
15. जब मैं तुम्हारे सूर्यवंश का विचार करता हूं, तुम्हारे तारुण्य का विचार करता हूं, तुम्हारे अनुपम सौंदर्य का विचार करता हूं तो मैं सोचता हूं कि तुम्हारे मन में सन्यासी का जीवन व्यतीत करने का यह सर्वथा बेमेल संकल्प कहां से घर कर गया?
16. तुम्हारे अंग रक्त चंदन से चर्चित होने के योग्य है, रक्ताम्बर के नहीं; तुम्हारा यह हाथ प्रजा रक्षण की योग्य है, भिक्षापात्र ग्रहण करने के योग्य नहीं।
17. हे तरुण! यदि तू अपना पैतृक राज्य नहीं ही चाहता तो मैं तुझे अपना आधा राज्य देता हूं। इसे ग्रहण करने की कृपा कर।
18. यदि तू ऐसा करेगा तो इससे तेरे स्वजनों को किसी प्रकार का दु:ख न होगा। समय बीतने पर अंत में लक्ष्मी स्थिर चित्तो की ही शरण ग्रहण करती है। इसलिए कृपया मेरी बात मान ले। सत्पुरुषों की सहायता पाकर सत्पुरुषों की श्री बहुत बलवती हो जाती है।
19. यदि अपने कुलाभिमान से मेरा कहना अमान्य हो तो अनन्त सेना के साथ धनुष बाण का उपयोग कर, मेरी सहायता से अपने विरोधियों पर विजय प्राप्त कर लो।
20. इसलिये इन तीन पुरुषार्थों में से एक चुन लो। धर्मानुसार अर्थ और काम की प्राप्ति की कामना करो। काम और मोक्ष के उल्टे क्रम से अर्थात पहले काम की और फिर मोक्ष की इच्छा करों। जीवन के धर्म, अर्थ, काम- यही तीनों उद्देश्य हैं। आदमी मरता है तो जहां तक इस संसार का संबंध है सभी कुछ निरोध को प्राप्त हो जाता है।
21. इसलिये इन तीन पुरुषार्थों की प्राप्ति का प्रयास करके जीवन को सफल करो। कहा है कि धर्म, अर्थ और काम की प्राप्ति में ही जीवन की सफलता है।
22. इन धनुष बाण धारण करने में समर्थ बाहुओं को बेकार न रहने दो। इस पृथ्वी का तो कहना ही क्या इनमें तीनों लोगों को जीत लेने का सामर्थ्य है।
23. मैं जो यह सब कह रहा हूं, इसमें मात्र मेरा स्नेह ही कारण है, न तो मैं यह राज्य लोभ से ही कह रहा हूं और न तुम्हारा यह तपस्वी भेष देखकर उत्पन्न हुई अभिमान भावना से ही कह रहा हूं। मेरे दिल में दया है और आंखों में आंसू है।
24. हे अपने कुल के अभिमान है! तपस्या के इच्छुक! अभी समय है काम भोगों का आनंद ले। बाद में बुढ़ापा आ जायेगा और इस तेरे सौंदर्य को ग्लान कर देगा।
25. बुढ़ापे में आदमी पुण्य करके धर्मार्जन कर सकता है? बुढ़ापे में आदमी विषय भोग के अयोग्य हो जाता है। इसलिए कहा है कि तरुण के लिए विषय भोग है, मध्य व्यस्क के लिए धन है और वृद्ध के लिए धर्म है।
26. इस संसार में तारुण्य का धन और धर्म से विरोध है- क्योंकि काम सुखों को कितना ही सुरक्षित रखा जाय, वे सुरक्षित रखें ही नहीं जा सकते। इसलिए जब और जहां भी सुख भोग प्राप्त हो वहां उनका उपभोग कर लेना चाहिए।
27. वार्धक्य विचार प्रधान होता है। यह स्वभावत: गंभीर और शांत रहता है। बिना प्रयास के ही यह संयत भाव को प्राप्त हो जाता है।
28. इसलिए वञ्चक, अस्थिर बाह्य- विषयों में अनुरक्त, असावधान, धैर्यवान, अदूरदर्शि तारुण्य के गुजर जाने पर लोगों को ऐसा लगता है कि मानो किसी भयानक जंगल में से सुरक्षित निकल आये।
29. इसलिये इस तिमिराच्छन्न तारुण्य को गुजर जाने दो। हमारा आरंभिक जीवन सुख भोग के लिये ही है। इस समय इंद्रियों को काबू में रखा ही नहीं जा सकता।
30. और यदि धर्म में ही तेरी ही विशेष रुचि है तो अपने कुल धर्म के अनुसार यज्ञ कर क्योंकि यज्ञ करने से ऊंचे से ऊंचा स्वर्ग प्राप्त किया जा सकता है।
31. बाहूओं पर स्वर्ण निर्मित बाजूबंद बांधे हुए और नाना वर्ण के आभापूर्ण रत्न जड़ित मुकुट धारण किये हुए राजर्षि-गण यज्ञों द्वारा उसी पद को प्राप्त कर सकते हैं जिसे अनेक महर्षियों ने तपस्या द्वारा प्राप्त किया है।
3) बिम्बिसार को गौतम का उत्तर
1. इंद्र की तरह स्पष्टता और दृढ़ता से जब मगध नरेश ने यह कहा, तो उसकी बात सुनकर कुमार अपने निश्चय से विचलित नहीं हुआ। वह पर्वत के समान अचल था।
2. मगध नरेश ने इस तरह संबोधित किए जाने पर संयत, स्थिर राजकुमार ने मैत्रीपूर्ण हृदय से यह उत्तर दिया -
3. राजन! जो कुछ आपने कहा है वह आप के योग्य है। आपका जन्म उस महान कुल में हुआ है, जिसका राज्य चिन्ह सिंह है, आप मित्रों के हितचिंतक हैं। आपके लिए यह स्वभाविक है कि आप अपने एक मित्र को इस तरह कहें।
4.दुश्शीलों की कुलागत मैत्री शीघ्र ही नष्ट हो जाती है, सुशील ही है जो नए-नए मैत्रीपूर्ण व्यवहार से पुरानी परंपरागत मैत्री को दीर्घकाल तक बनाये रखते हैं।
5. प्रतिकूल परिस्थिति में जो मैत्री का त्याग नहीं करते वे ही सच्चे मित्र हैं। सुख पूर्ण अवस्था में, वैभव की स्थिति में तो कौन मित्र नहीं होता।
6. संपत्ति प्राप्त होने पर अपने मित्रों के लिए तथा धर्म के निमित्त जो उसका उपयोग करते हैं उन्हीं की संपत्ति सार्थक है, जब इसका विनाश भी होता है तब भी यह दु:खजनक नहीं सिद्ध होती।
7. हे राजन! आपने जो कुछ भी मेरे बारे में कहा वह आपके औदार्य और मैत्री का ही परिणाम है। मैं भी मैत्री पूर्ण ढंग से ही आपका समाधान करने का प्रयास करूंगा।
8. मुझे न सांपों से ही उतना भय लगता है और न आकाश से गिरने वाले व्रज से ही उतना भय लगता है, न वायु के झौंकों से प्रेरित आग के शोलों से ही इतना भय लगता है, जितना भय इन इंद्रियों के विषयों से लगता है।
9. यह अस्थिर विषय -- हमारे सुख और संपत्ति के विनाशक जो संसार में अंत शून्य और माया के सदृश्य है- आशाकाल में ही आदमी के चित्त को चंचल कर देते हैं, जब वे उसे ग्रस लेते हैं तब तो उनका कहना है क्या?
10. मृत्युलोक तो क्या दिव्य लोक में भी विषयानुरक्त को संतोष और सुख प्राप्त नहीं होता। जिस प्रकार ईंधन से वायु प्रेरित आग की कभी तुष्टि नहीं होती उसी प्रकार विषयों की कामना रखने वाले की कभी प्यास नहीं बुझती।
11. विषयों से बढ़कर संसार में भी विपत्ति नहीं है, अविद्या से ग्रसे रहने के ही कारण लोग उनमें अनुरक्त होते हैं। एक बार विषयों से भयभीत हो जाने पर कौन बुद्धिमान फिर उनकी कामना करेगा?
12. समुद्र से घिरी सारी पृथ्वी जीत लेने पर भी राजा लोक समुद्र की दूसरी ओर विजयी होने की कामना करते हैं। जिस प्रकार अपने में गिरने वाली नदियों में समुंद्र अतृप्त ही रहता है, उसी प्रकार आदमी की कभी भी विषयों से तृप्ति नहीं होती।
13. आकाश से स्वर्ण वर्षा हो चुकने पर भी, चारों समुद्रों को जीत लेने पर भी, शक्र का आधा राज्य हस्तगत हो जाने पर भी राजा मांधाता विषयों में अतृप्त ही रहा।
14. जब इंद्र ने वृत्र के भय के मारे अपने आप को छुपा लिया था उस समय नंहुष स्वर्ग लोक का सुख भोग कर भी अहंकार के वशीभूत हो ऋषियों से अपनी पालकी उठवा कर भी विषयों में अतृप्त हो रहा था।
15. इन विषय भोग नामधारी शत्रुओं का कौन स्वागत करेगा, जिन्होंने ऐसे ऋषियों पर भी काबू पा लिया जो दूसरे ही पुरुषार्थ में लगे थे, जो वत्कल वस्त्र धारण करते थे, जो फल मूल खाकर ही गुजारा करते थे और जिनकी सांपों जैसी लंबी लंबी जताएं थी।
16. विषयासक्त मनुष्यों के दु:खों की जानकारी हो जाने पर जो संयत है उनके लिए यही योग्य है कि वे विषयों के पास न फटकें।
17. विष्यासक्त मनुष्य के लिए विषय संबंधी सफलता भी एक विपत्ति ही है, क्योंकि इच्छित विषय की प्राप्ति होने पर वह उससे मदमत्त हो जाने पर जो नहीं करना चाहिये,वह करता है और जो करना चाहिये वह नहीं करता, और इससे चाहिये, वह करता है और जो करना चाहिए वह नहीं करता, और इससे आहत होकर वह भयानक दु:ख को प्राप्त होता है।
18. यह काम विषय जो बड़े ही प्रयास से सुरक्षित रखे जाते हैं जो विषय की वञ्चना के अंतर्गत जहां से आते हैं वहां लौट जाते हैं, जो थोड़ी देर के लिये ऋण लिये जैसे ही होते हैं, कौन बुद्धिमान संयत आदमी इनमें आनंद बनाएगा?
19. यह काम विषय उल्का के समान है, इनके पीछे पड़ने पर ये पिपासा में वृद्धि का कारण होते हैं, कौन बुद्धिमान और संयत आदमी इन्हें प्राप्त कर संतुष्ट होगा।
20. यह काम विषय फेंके हुए मांस के समान है, जो राजाओं से लेकर सभी के दु:ख का कारण होते हैं, कौन बुद्धिमान संयत आदमी इन्हें प्राप्त कर संतुष्ट होगा।
21. यह काम विषय इंद्रियों की तरह ही नाशवान है, जो भी इनमें रमन करता है, यह उसके लिए विपत्तिजनक ही होते हैं, कौन बुद्धिमान संयत आदमी इन्हें प्राप्त कर संतुष्ट होगा।
22. जो संयमी आदमी इन काम विषयों से ड़सा जाता है वे उसका सुख हर लेते हैं और उसी के विनाश का कारण होते हैं। ये एक क्रुद्ध निर्दय सर्व के समान है, कौन बुद्धिमान सयंत आदमी इन्हें प्राप्त कर संतुष्ट होगा।
23. जिस काम विषयों को भोगने से भी वैसे ही तृप्ति नहीं होती जैसे एक कुत्ते की हड्डी चाटने से, जो सूखी हड्डियों के पंजर के समान है, कौन बुद्धिमान सयंत आदमी इन्हें प्राप्त कर संतुष्ट होगा।
24. जो दरिद्र कामान्ध है, जो विषयाशा का दास है, वह इसी संसार में मृत्यु-दु:ख का अधिकारी है।
25. गीतों के कारण हिरण विनाश को प्राप्त होते हैं, दीपक की चमक के कारण पतंगे आग में जल भून कर जान गंवाते हैं, मांस लोभी मछली लोहे का कांटा निकल जाती है; इसलिए संसार में काम भोग अंत में विनाश का ही कारण होते है।
26. यह जो सामान्यतया कहा जाता है कि काम भोग भोगने के लिए है यदि विचार कर देखा जाए तो इनमें से कोई भी भोग्य प्रदार्थ नहीं है; अच्छे-अच्छे कपड़े और दूसरी भी वैसी ही सभी चीजें अधिक से अधिक दुख के मार्जन मात्र हैं।
27. पानी प्यास बुझाने के लिए होता है, भोजन भूख मिटाने के लिये, घर हवा धूप और वर्षा से बचाने के लिए, और वस्त्र सेठ से रक्षा करने के लिए तथा नग्नता ढकने के लिये।
28. इस प्रकार सैया तंद्रा के विघात के लिए है, वाहन यात्रा की थकावट मिटाने के लिए है, आसन खड़े रहने की थकावट दूर करने के लिए है, इसी प्रकार स्नान शरीर शुद्धि और स्वस्थ का साधन है।
29. जितने भी बाह्य पदार्थ हैं वे आदमियों के दु:ख हरण के ही साधन है- वे अपने में भोग्य पदार्थ नहीं है, कौन बुद्धिमान आदमी इन दु:ख के दूर करने के साधनों को भोग्य वस्तुएं मानकर भोगेगा?
30. जो आदमी सन्निपात ज्वर से ग्रस्त होने पर ठंडी पट्टी आदि को भोग्य वस्तुएं मानें - जो कि केवल वेदना को दूर करने के ही उपाय हैं - वही आदमी इन काम विषयों को भोग्य वस्तुओं का नाम दे सकता है।
31. क्योंकि सभी काम विषय अनित्य हैं, इसलिए मैं उन्हें भोग्य विषय मान ही नहीं सकता। जो स्थितियां सुख दायक प्रतीत होती है वही दु:ख कारक भी बन जाती है।
32. गर्म वस्त्र और सुगंधित धूप शीत ऋतु में सुख पहुंचाते हैं; किंतु ग्रीष्म ऋतु में वही अप्रिय बन जाते हैं; चंद्रमा की किरणें और चंदन का लेप गर्मी में सुख कारक होते हैं, किंतु वही सर्दी में अप्रिय बन जाते हैं।
33. क्योंकि संसार के सभी वस्तुएं - हानि-लाभ, यश-अपयश, सुख-दु:ख आदि द्वंदों के आधीन है। इसलिए कोई भी आदमी है न नित्य सुखी रहता है और कोई भी आदमी न नित्य दुखी।
34. जब मैं इस सुख-दुख के मिश्रण को देखता हूं तो मैं राज्य और दासता को समान ही समझता हूं। क्योंकि न तो राजा ही हमेशा हंसता रहता है और न दास ही हमेशा रोता रहता है।
35. क्योंकि राजा के सिर पर बड़ी जिम्मेदारी होती है, इसलिए राजा की चिंताएं भी अधिक होती हैं। क्योंकि राजा तो कपड़े टांगने की खूंटी के समान होता है। उसे दूसरों के लिए ही कष्ट सहन करना पड़ता है।
36. जो राजा अपने राज्य पर अत्याधिक निर्भर करता है वह अभागा ही है जो कि उसे एक न एक दिन त्याग देने वाला है और जिसे वक्रगति ही प्रिय है; दूसरी ओर यदि राजा राज्याश्रित नहीं है तो ऐसे कायर नरेश को सुख ही क्या हो सकता है?
37. और क्योंकि सारी पृथ्वी का राज्य जीत लेने पर भी राजा एक ही नगरी में रह सकता है और उसमें भी केवल एक ही महल में सो सकता है; बाकी सब कुछ क्या दूसरों के ही लिये नहीं है?
38. और राजा को भी एक जोड़ा कपड़ा ही लगता है और भूख मिटाने के लिए थोड़ा भोजन अपेक्षित होता है; इसी प्रकार एक शैय्या और एक आसन की ही आवश्यकता होती है; शेष सब तो मद के लिए ही होता है।
39. यदि इन सब वस्तुओं का उपयोग का संतोष ही है, तो मैं बिना राज्य के भी संतुष्ट हूं। और यदि कोई उनके बिना ही संतुष्ट है तो क्या यह सब बेकार नहीं है?
40. जो मंगलकारी पथ का पथिक है, उसे काम भोगों में का प्रलोभन देना योग्य नहीं। उस मैत्री का, जिसकी आपने घोषणा की है, ध्यान करके, मैं आपसे बार-बार पूछता हूं कि आप मुझे बताएं कि क्या विषयों में कुछ भी सार है?
41. मैंने रोष मैं आकर गृह-त्याग नहीं किया है और न इसलिए कि शत्रु के बाणों ने मेरे मुकुट को गिरा दिया है और न मेरी कोई दूसरी फल- आकांक्षा ही है, जिसके कारण मैं आपके प्रस्ताव का स्वागत नहीं कर रहा हूं।
42. कोई भी किसी भयानक क्रुद्ध सर्प से एक बार बच कर फिर उसी को प्राप्त करने की इच्छा करें, जो तेज जलती हुई तुषाग्नि से एक बार बच कर फिर उसी में पढ़ने की इच्छा करें, वही एक बार इन काम विषयों से बचकर फिर इन्हीं में फंसने की इच्छा कर सकता है।
43. जो भली प्रकार हम देखता हुआ भी किसी अंधेरे से ईर्षा करे, जो मुक्त होता हुआ भी किसी बंधे हुए से ईर्षा करे, जो धनी होकर भी किसी दरिद्र से ईर्षा करे, जो स्वस्थ चित्त होकर भी किसी पागल से ईर्षा कर सकता है।
44. मित्र! जो भिछाजीवी है, वह दया का पात्र नहीं है। उसे इस लोक में पर सुख प्राप्त है, शांति प्राप्त है और आगे के लिए भी उसके सब दुखों का अंत हो गया है।
45. किंतु वही दया का पात्र है जो विशाल धनराशि के बीच गड़ा हुआ होने पर भी कृष्णा के वशीभूत है, जिसे न इस लोक में पर सुख प्राप्त है, न शांति प्राप्त है और न आगे के लिए भी उसके दुखों का अंत हुआ है।
46. जो कुछ तुमने मुझे कहा है वह तुम्हारे शील, तुम्हारी जीवन चर्या और तुम्हारे कुल के अनुरूप है। किंतु अपने निश्चय पर दृढ़ रहना मेरे भी शील, मेरी भी जीवन चर्या और मेरे भी कुल के अनुरूप है।
4) गौतम का उत्तर (समाप्त)
1. मैं संसार के कलहों से आहत हूं। मैं शांति की खोज में हूं। मैं इस दुख का अंत करने के बदले में इस पृथ्वी का राज्य तो क्या दिव्य लोक का राज्य भी न चाहूंगा।
2. और राजन! यह तो तुमने कहा है कि धर्म, अर्थ और काम ही मनुष्य के तीन पुरुषार्थ है, और तुम्हारा यह भी कहना है कि मैं दु:ख के मार्ग पर हूं तो तुम्हारे तीनों पुरुषार्थ अनित्य है और असंतोषकारक हैं।
3. और जहां आपका यह कहना है कि वार्धक्य आने तक परीक्षा करनी चाहिये, क्योंकि तरुणाई का ठिकाना नहीं, तो आपका यह कथन ही सुनिश्चित नहीं क्योंकि तरुणाई में भी दृढ़ता हो सकती है और वार्धक्य में भी नहीं हो सकती।
4. और जब मृत्यु किसी भी समय किसी को भी अपने वश में ले सकती है, तो कोई भी शांति का खोजी बुद्धिमान किस प्रकार वार्धक्य की प्रतीक्षा कर सकता है जब तक यह जानता ही नहीं की मृत्यु कब आ घर दबायेगी?
5. जब वार्धक्यरूपी शस्त्र हाथ में लिये, रोगों के तीर चारों और बिखरे मृत्यु प्राणियों को निकल जाने के लिये तैयार खड़ी हो और प्राणी भी उसके मुंह में ऐसे जाते हैं जैसे हिरण जंगल की ओर तो कोई भी दीर्घायु की भी क्या काम ना कर सकता है?
6. चाहे तरुण हो, चाहे वृद्ध हो और चाहे लड़का हो, हर किसी के लिए यही योग्य है कि करुणा के धार्मिक पथ पर अग्रसर हो।
7. और जहां तक तुम्हारा यह कहना है कि मैं यज्ञ करने में अप्रमादि बनूं, क्योंकि वह मेरे कुल के अनुकूल है और महान फलदायी, तो ऐसे यज्ञों को नमस्कार है जिनमें निरीह प्राणियों का वध होता है।
8. किसी भाभी फल के लिए किसी भी निरीह प्राणी की हत्या करना भी कारुणिक शील संपन्न मनुष्य को योग्य नहीं, चाहे फिर वह यज्ञ का फल अनंतकालीन ही क्यों न हो।
9. और यदि यह भी ना स्वीकार किया जाए कि आत्म संयम सदाचार और कामजित होना ही सद्धर्म का अनुसरण करना है, तो भी याज्ञिक होना ठीक नहीं, क्योंकि यज्ञ धर्म के अनुसार ऊंचे से ऊंचा फल पशुओं की हत्या से ही मिल सकता है।
10. दूसरों को दुख देकर, इसी जन्म में, जो सुख आदमी को प्राप्त होता है वही जब कारुणिक बुद्धिमान पुरुष के लिए काम्य नहीं तो फिर किसी दृश्य दूसरे लोक में जो सुख मिलने की बात कही जाती है, उसके बारे में तो कहना ही क्या?
11. मैं अगले जन्म में मिलने वाले किसी फल की आशा से कोई कर्म करने में प्रेरित नहीं हो सकता, हे राजन! मेरे मन को भा गई जन्मों की कल्पना में सुख नहीं मिलता, क्योंकि ऐसे कर्मों के दिशा उसे और अनिश्चित और अस्थिर है जैसे बादलों से गिरी वर्षा से प्रताड़ित किसी पौधे की दिशा।
12. राजा ने हाथ जोड़कर का-बिना बाधा के आपका उद्देश्य सफल हो। जब कभी भी आप का जीवनोद्देश्य पूरा हो जाए तब फिर इधर पधारने की कृपा करना।
13. गौतम को फिर अपने राज्य में आने के लिए वचनबद्ध कर अपने दरबारियों सहित राजा अपने महल को चला गया।
5) शांति का समाचार
1. गौतम जब राजगृह मैं एक कुटी बनाकर ठहरे हुए थे, उसी समय पांच दूसरे परिव्राजक भी आये और उन्होंने भी उनके पास ही एक कुटी बना ली।
2. इन पांच परिव्राजको के नाम थे- कौण्डिंन्य, अश्वजीत, बाष्प, महानाम तथा भद्रिक।
3. वे भी गौतम के व्यक्तित्व से प्रभावित हुए और सोचने लगे कि इसकी प्रव्रज्या का क्या कारण रहा होगा?
4. राजा बिंबिसार की भांति ही उन्होंने भी इस विषय में प्रश्न किया।
5. जब उसने उन्हें वह सारी परिस्थिति समझाई जो की उसके प्रव्रजित होने का कारण बनी थी, उन्होंने कहा-हां, हमने यह सुना है, लेकिन क्या तुम जानते हो कि तुम्हारे चले आने के बाद क्या हुआ?
6. सिद्धार्थ का उत्तर था, नहीं! तब उन्होंने उसे बताया कि उसके चले आने के बाद कोलियों में युद्ध ठानने के विरोध में शाक्यों में बड़ा आंदोलन छिड़ा।
7. आदमियों, औरतों, लड़कों, अंखियों में प्रदर्शन किये और जुलूस निकाले। वे नारे लगा रहे थे कि कोलिय और शाक्य भाई भाई हैं भाई का भाई के विरुद्ध शस्त्र उठाना अनुचित है, गौतम के जलावतन हो जाने को याद करो इत्यादि।
8. आंदोलन क्या परिणाम हुआ कि शाक्य-संघ को एक सभा बुलाकर पुन: अपने निर्णय पर विचार करना पड़ा इस समय बहुमत कोलियों से समझौता कर लेने के पक्ष में था।
9. शाक्य-संघ ने 5 जनों को अपना दूत चुना और उन्हें यह काम सौंपा गया कि वे कोलियों के साथ संधि-वार्ता चलायें।
10. जब कोलियों को इसका पता लगा वे बड़े प्रसन्न हुए। उन्होंने भी अपने में से 5 जन चुने जो शाक्यों के दूतों के साथ संधि-वार्ता चलायें।
11. दोनों ओर दूत आपस में मिले और दोनों ने तय किया कि एक स्थायी पंचायत के नियुक्ति की जाय और रोहिणी के जल को लेकर कभी भी यदि कोई झगड़ा हो तो इस पंचायत के सामने ही रखा जाय और पंचायत का निर्णय मान्य किया जाय। इस प्रकार युद्ध का खतरा सदा के लिए शांत हो गया।
12. जो कुछ कपिलवस्तु में हुआ था उससे गौतम को सूचित करने के अनंतर परिव्राजकों ने कहा- अब तुम्हारे लिए परिव्राजक बने रहने की कोई आवश्यकता नहीं। अब तुम अपने परिवार के लोगों के पास जा सकते हो।
13. सिद्धार्थ का उत्तर था-इस शुभ समाचार से मुझे प्रसन्नता हुई है। यह मेरी विजय है। लेकिन मैं वापस घर नहीं जाऊंगा। मुझे नहीं जाना चाहिये।
14. गौतम ने उन पांच परिव्राजकों को से पूछा- तुम्हारा क्या कार्यक्रम है? उनका उत्तर था- हमने तपस्या करने का निश्चय किया है। तुम भी क्यों हमारे साथ शामिल नहीं होतें? सिद्धार्थ ने कहा- शनै:शनै: पहले मुझे दूसरे पथों की परीक्षा करनी है।
15. तब पांचों परिव्राजक जग चले गये।
Read More: Siddharth Buddh kaise bane
6) समस्या के नई पृष्ठ-भूमि
1. पांच परिव्राजकों को द्वारा लाये गये इस समाचार ने की शाक्यों और कोलियों में युद्ध का होना रुक गया था, गौतम को बड़ा बेचैन बना दिया।
2. अकेला होने पर वह बड़ी गंभीरता से सोचने लगा कि क्या अब भी परिव्राजक बने रहने का उसके लिए कोई उचित कारण रह गया है।
3. उसने अपने से प्रश्न किया- वह अपने बंधु- बांधवों को क्यों छोड़कर आया था?
4. उसने इसलिए गृह त्याग किया था क्योंकि वह युद्ध का विरोधी था। अब जबकि युद्ध समाप्त हो गया है, तब भी क्या मेरे लिए कोई समस्या शेष रह गई है! क्या युद्ध की समाप्ति के साथ साथ मेरी समस्या भी समाप्त हो गई?
5. गहराई से सोचने पर उसे उत्तर मिला- नहीं।
6. युद्ध की समस्या अनिवार्य तौर पर विरोध की समस्या है। यह एक बड़ी समस्या का एक अंग मात्र है।
7. यह विरोध न केवल जातियों और राजाओं में ही विद्यमान है, यह विरोध यह संघर्ष विद्यमान है क्षत्रियों में, ब्राह्मणों में, गृहस्थों हो में, माता और पुत्र में, पुत्र और माता में, पिता और पुत्र में, बहन और भाई में तथा साथी और साथी में।
8. जातियों में जो संघर्ष होता है वह तो कभी-कभी होता है लेकिन वर्गों के बीच में जो संघर्ष होता है वह स्थायी है और वह लगातार जारी है। संसार के कष्टों और दुःख के मूल में यह वर्ग संघर्ष ही है।
9. यह सत्य है कि मैंने युद्ध के कारण ही गृहत्याग किया था। लेकिन शाक्यों और कोलियों का युद्ध समाप्त हो जाने पर भी मैं घर वापस नहीं लौट सकता। मैं देखता हूं कि मेरी समस्या ने व्यापक रूप धारण कर लिया है। मुझे कुछ सामाजिक संघर्ष की समस्या का हल खोज निकालना है।
10. पुरानी परंपरागत दर्शनों के पास इस सामाजिक संघर्ष की समस्या का हल है या नहीं और यदि है तो कहां तक?
11. क्या हम इन सामाजिक दर्शनों में से किसी एक को भी सही मान सकते हैं?
12. उसने हर परंपरा का - हर मत का - सैम परीक्षण करने का निश्चय किया।
6) समस्या के नई पृष्ठ-भूमि
1. पांच परिव्राजकों को द्वारा लाये गये इस समाचार ने की शाक्यों और कोलियों में युद्ध का होना रुक गया था, गौतम को बड़ा बेचैन बना दिया।
2. अकेला होने पर वह बड़ी गंभीरता से सोचने लगा कि क्या अब भी परिव्राजक बने रहने का उसके लिए कोई उचित कारण रह गया है।
3. उसने अपने से प्रश्न किया- वह अपने बंधु- बांधवों को क्यों छोड़कर आया था?
4. उसने इसलिए गृह त्याग किया था क्योंकि वह युद्ध का विरोधी था। अब जबकि युद्ध समाप्त हो गया है, तब भी क्या मेरे लिए कोई समस्या शेष रह गई है! क्या युद्ध की समाप्ति के साथ साथ मेरी समस्या भी समाप्त हो गई?
5. गहराई से सोचने पर उसे उत्तर मिला- नहीं।
6. युद्ध की समस्या अनिवार्य तौर पर विरोध की समस्या है। यह एक बड़ी समस्या का एक अंग मात्र है।
7. यह विरोध न केवल जातियों और राजाओं में ही विद्यमान है, यह विरोध यह संघर्ष विद्यमान है क्षत्रियों में, ब्राह्मणों में, गृहस्थों हो में, माता और पुत्र में, पुत्र और माता में, पिता और पुत्र में, बहन और भाई में तथा साथी और साथी में।
8. जातियों में जो संघर्ष होता है वह तो कभी-कभी होता है लेकिन वर्गों के बीच में जो संघर्ष होता है वह स्थायी है और वह लगातार जारी है। संसार के कष्टों और दुःख के मूल में यह वर्ग संघर्ष ही है।
9. यह सत्य है कि मैंने युद्ध के कारण ही गृहत्याग किया था। लेकिन शाक्यों और कोलियों का युद्ध समाप्त हो जाने पर भी मैं घर वापस नहीं लौट सकता। मैं देखता हूं कि मेरी समस्या ने व्यापक रूप धारण कर लिया है। मुझे कुछ सामाजिक संघर्ष की समस्या का हल खोज निकालना है।
10. पुरानी परंपरागत दर्शनों के पास इस सामाजिक संघर्ष की समस्या का हल है या नहीं और यदि है तो कहां तक?
11. क्या हम इन सामाजिक दर्शनों में से किसी एक को भी सही मान सकते हैं?
12. उसने हर परंपरा का - हर मत का - सैम परीक्षण करने का निश्चय किया।