Kabir Das Short Biography in hindi
सत्य के पुजारी करीब दास बहुजन पेज भारतीय संस्कृति का यह एक उज्जवल पक्ष है के यहां अनेक ऐसे महापुरुष पैदा हुए हैं जिनके सामाजिक और सांस्कृतिक विचारों ने युग को प्रेरित और प्रभावित किया, महामानव गुरुनानक, संत गुरु रविदास, संत कबीरदास, गुरु घासीदास, स्वामी अछूतानंद हरिहर जैसे अनेक सामाजिक विचारक पैदा हुए, जिनके क्रांतिकारी विचारों ने लोगों को न केवल धार्मिक संकीर्णताओं से मुक्ति दिलाई बल्कि परस्पर भाईचारे का संदेश भी दिया, इन्होंने त्याग को जीवन का आधार माना और मानव सेवा को ही अपना धर्म समझा।संत कबीर साहब के सामाजिक विचार और आदर्श आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं जितना उस समय था। कबीर साहब ने सामाजिक व्यवस्था के प्रति विद्रोह का संदेश देकर परस्पर मैत्री, सद्भावना, सहिष्णुता का जो संदेश दिया उससे लोगों की आंखें खुली।
कबीर के धर्म के नाम पर फैली अधर्म की प्रवृत्तियों को उजागर किया परस्पर में फैल रहे अंधविश्वास और अंधभक्ति को नकारा, धर्म के नाम पर रोटियां सेक रहे साधु-संतों, फकीरों, मुल्लाओं, मौलवियों और पुजारियों को सत्य का ज्ञान कराया, आज धर्म के नाम पर जाने कितने ही भगवान, स्वामी, बाबा और कितने ही इमाम लोगों को गुमराह कर रहे हैं। आदमी को आदमी से लड़ा रहे हैं परस्पर फैला रहे हैं आर्थिक दुर्भावना और विद्वेष, हमें कौन से धर्म की ओर ले जा रहा है। आर्थिक शोषण के इस वातावरण में आज पग पग पर कबीर साहब की याद आती है। जिन्होंने दंभ, भक्ति, अहंकार, गर्व पद और मद में पल रहे आदमी के संबंध में कहा था।
कबीरा गर्व न कीजिये, काल गहे कर केस।
ना जाने कित मारि के, क्या घर क्या परदेश।।
कबीर दास न तो हिंदू थे, न तो मुसलमान, वे तो वास्तव में इंसान थे, छुआछूत और जातीय संकीर्णताओं दूर वह सब प्रकार के एकता के समर्थक और उपासक थे। उनमें नैतिक साहस था और मानव मन के मर्म को सोचने और समझने की ताकत उनमे थी इसलिए वे हिंदू और मुसलमान दोनों को बुरा भला कहने में कभी पीछे नहीं रहे, उनका मनोबल ऊंचा था, और वे सत्य को सत्य कहने में संकोच नहीं करते थे। वे कहते थे....
हिंदू कहे मोहि राम पियारा, तुर्क कहे रहिमान।
कबीरा लड़ि-लड़ि दोऊ मुए, मरम न काहूं जाना।।
देश में हो रहे दंगों और फैल रही धार्मिक संकीर्णता के संदर्भ में यदि हम ये पूछे कि क्या हम एक दूसरे को मारकर अपने अपने धर्म के साथ न्याय कर रहे हैं, क्या इससे घर मजबूत होता है हिंसा, मारकाट, आगजनी, लूट आदि में धर्म कहां सहायक है दीन दुखियों को सताना कौन से धर्म में लिखा है? क्या कभी हिंसा का शिकार कोई बड़ा आदमी होता है? नहीं तो फिर क्या छोटे जाति को मारना, सताना ही धर्म है। वास्तव में आज से 1000 वर्ष पूर्व के अनपढ़ कबीर दास ने मानव मन के मर्म को जितना समझा उतना समझने के लिए असंख्यपोथियां हल्की पड़ेगी इसलिए उन्होंने केवल प्रेम के मर्म को समझा और लोगों को प्रेम का पाठ पढ़ाया, कबीर दास ने धार्मिक संकीर्णताओं, मूर्तिपूजा, कथा भागवत, पूजा-पाठ को कभी नहीं सराहा बल्कि वे इसे पाखंड मानते थे, वेद तर्कसंगत की बात करते थे। सिर मुड़ाना, रामनाम का चोला पहनना, कंठी माला, तिलकचंदन आदि में उनका कोई विश्वास नहीं था, वे कहते थे।
पाहन पूजे हरि मिले, तो मैं पूजूं पहाड़।
ताते तो चाकी भली, जाते पीस खाय संसार।।
गरीबी और धार्मिक अंधविश्वासों में गले गले तक डूबी जनता को महामानव संत शिरोमणि गुरु रविदास, गुरुनानक, संत कबीरदास की वाणी ही दिशा दे सकती है, इसलिए कबीरदास में सब प्रकार के विरोधों को सहन करते हुए लोगों में भाईचारे का पाठ पढ़ाया, कोई छोटा बड़ा नहीं है। भेदभाव करना मात्र के साथ अन्याय करना है। इस प्रकार का शोषण करना है सामाजिक शोषण, ऊंची नीच और छोटे बड़े की विशेषताओं के विरुद्ध उन्होंने साधारण जनता का आह्वान किया, वे सत्य मार्ग पर अडिग रहे और थोड़ी ही समय में उनकी कीर्ति चारों दिशाओं में फैलने लगी, सत्य मार्ग को वे अपने जीवन का आधार मानने लगे वे कहते थे।
सांच बराबर तप नहीं, झूठ बराबर पाप।
जाकै हिरदें सांच है, ता हिरदें गुरु आप।।
बोधिसत्व बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी कबीरदास के इस सत्य से प्रभावित थे, उन्होंने भी सत्य को जीवन का आदर्श माना, सत्व अमर है इसलिए सत्य का मार्ग ही शाश्वत है महामानव तथागत बुद्ध का आधार ही सत्य है, कबीरदास ने स्वयं लिखा है।
वेद मुवा रोगी मुवा, मुवा सकल संसार।
एक कबीरा न मुवा, जिनके सत्य आधार।।
कबीर साहब के बाद उभरती भी थी, धार्मिक अनुष्ठानों के समर्थकों को वे कहते थे।
तीरथ में तो सब पानी है, हौवे नहीं कुछ अन्हाय देखा।
प्रतिमा सकल तो जड़ है, भाई बोले नहीं बोलाए देखा।।
कबीर दास काशी (वाराणसी) में रहते थे, गंगा और पंडा पुजारियों का वहां बड़ा महत्व था। अछूतों को गंगा स्नान करने से भी पुण्य की प्राप्ति नहीं होती, ऐसे ही अनेक भ्रामक धारणाओं को कबीर ने बड़ी निर्मिकता के साथ बेनकाब किया, पंडे पुजारी, फकीर तो जैसे बौखला उठे।
वास्तव में कबीर भी मानव धर्म की स्थापना में उनके द्वारा की गई शुरुआत वह अपने आप से करते थे। उनकी कथनी और करनी में कहीं कोई अंतर नहीं था वे स्वयं कहते थे।
बुरा जो देखन मैं चला, बुरा न मिला कोए।
जो दिल खोजा आपना, मुझ से बुरा न कोए।।
कोई भी मनुष्य किसी जाति विशेष में जन्म लेने से ऊंच नीच नहीं होता है, किंतु गुण कर्म से ऊंच-नीच होता है, न की कोई जाति विशेष से मनुष्य मात्र को अपना बंधु समझो इस बात पर सदैव ध्यान रखना कि उत्तम मनुष्य वह है जो मांस और मदिरा (शराब, चरस, भांग, बीडी,अफीम, सुर्ति इत्यादि) छोड़कर उत्तम गुण ग्रहण करता है और उत्तम कर्म करता है, इस प्रकार जिस मनुष्य में उत्तम गुण कर्म हो उसी को उत्तम जानना, चाहे कोई भी हो कबीरदास जी कहते हैं। यथा -
मांस और मद को तजै, उत्तिम गुण कर्म होय।
मनुष्य उचित जानिये, चाहे होवे कोय।।
कबीर साहब ने अति शुद्र कहलाने वाले से कहा कि भाई तुम लोग नीच जाति हो, तुम लोग अपने सम्मान को इतना गिराकर क्यों अपमान कराते हो देखो, कोई मनुष्य नीच नहीं होता, कर्म नीच होता है। नीच कर्म को त्याग कर अच्छे बनो, साफ-सुथरे रहो, मांस मद (नशा) से दूर रहो बुद्धिमान बनने के लिए सत संगति करो विचार पढ़ो नहीं तो नष्ट हो जाओगे।
संत कबीर दास जी ने कहा पंडित जी! यह चिन्ह माननीय नहीं हो सकता क्योंकि यह तुम लोगों का बनाया हुआ है, ईश्वर का नहीं, इतना चिन्ह बनाने पर भी तुम पूरे ब्राह्मण नहीं हुए, क्योंकि तुम तो जनेऊ पहन कर ब्राह्मण हो गये, परंतु अपनी अर्धांगिनी स्त्री को क्या पहनाया है वह तो जनेऊ रहित जन्म से शुद्रिन ही बनी हुई है जैसे-
Read More: Life of lord buddha
धालि जनेऊ ब्राह्मण होना, मेहरी का पहिराया।
वै तो जन्म की शुद्रिन परसै, तुम पांडे क्यों खाया।।
तुम तो जनेऊ पहन कर ब्राह्मण बन गए परंतु तुमने अपनी स्त्री को क्या पहनाया है। वे तो जन्म से ही शुद्र बनकर परोसती है और तुम ब्राह्मण होकर क्यों खाते हो और तुमने भी तो जनेऊ पहना है वह जन्म लेते समय तुम्हारे शरीर पर नहीं था न मरने पर रहेगा वह केवल बीच में पहन रखा है।
अंत में हिंदू-मुसलमान दोनों को कबीरदास साहब कहते हैं कि तुम सब एक दूसरे को अपना भाई समझ कर आपस में प्रेम करो प्रेम से रहो और संसार के मनुष्य मात्र को अपना बंधु समझो, जिस मनुष्य को मानव प्रेम का प्रवेश नहीं होता उसका शरीर श्मशान के समान है और उसका जीवन लोहार की धौंकनी की तरह मुर्दा है। जैसे कबीरदास जी कहते हैं...
जा घर प्रेम न संचरे, सो घर जानु मसान।
जैसे खाल लोहार की, सांस लेत बिन प्रान।।
इस प्रकार संत कबीर दास साहब ने हिंदू-मुसलमान दोनों भाइयों को समझा-बुझाकर आपसी भाईचारा एवं शांति स्थापित करना चाहते थे। जाति-पाति और छुआछूत का बीच नाश करने वाले व्यक्ति को पग पग पर धर्म के ठेकेदारों से बुरी तरह संघर्ष करना पड़ता है। आज 20वीं शताब्दी के अंत में भी जब हम जातिवाद के पिचाश को इतना घातक और संहारकारी देख रहे हैं, तब 14वीं शताब्दी में कितना ज्यादा क्रूर और निर्दय रहा होगा, इसका अनुमान आसानी से लगाया जा सकता है।
संत कबीर दास साहब जी जो वाणी आज उपलब्ध है कुछ बातें उनकी रचनाओं में या उनके नाम पर ऐसी भी मिलती है जो नि:संदेह उनकी रचना नहीं है, धूर्तो ने अपनी बातों को स्वार्थ सिद्धि करने के लिए प्रचलित करने के उद्देश से उन्हें कबीर साहब का नाम पर प्रचारित किया ताकि कबीर की प्रतिमा से लोग प्रभावित जन सामान्य उन बातों को स्वीकार कर लें और उन धूर्तो के चंगुल में अनायास ही फंस जाए, कबीर दास साहब क्योंकि वह हाथ से काम करके पेट भरते थे। अत: उन्हें लोगों को अंधेरे में रखकर अपनी रोटी नहीं सेकनी थी। यही कारण है कि उन्हें अंधेरे को न केवल बनाए रखने का प्रयास किया, बल्कि इसे दूर करने के लिए स्पष्ट वाणी का भी सहारा लिया आज भारत में 200 से ज्यादा लगभग प्रथम श्रेणी के ईश्वरीय दलाल मिलते हैं लेकिन कबीर दास ने घोषणा की कि मैं किसी परमात्मा के बारे में कुछ नहीं जानता, क्योंकि वह मुझे कभी दिखाई ही नहीं लिया कबीरदास जी कहते हैं..
हिंदू मुआ राम कहि, मुसलमान खुदाई।
कहैँ कबीर सो जीवता, जो दुई के निकट न जाई।।
हिंदू राम के नाम पर मिलता है तो मुसलमान खुदा के नाम पर परंतु वह व्यक्ति ही जीवित रहता है जो इन दोनों के पास तक नहीं पहुचता है,
अर्थात इंसानियत का भला राम और खुदा के पचड़े में पड़ने से बचने में ही निहित है।
हीरा पायो गांठ गाठियायो,
बार-बार वाको क्यों खोले।
हलकी थी तब चढ़ी तराजू,
पूरी भई तब क्यों तोले।
हसा पाए मानसरोवर,
ताल तलैया क्यों डोले?
तेरा साहब है घरमांही,
बाहर नैना क्यों डोले?
कहैं कबीर सुनो भाई साधो,
साहब मिल गये तिल ओले।
संत कबीर दास जी के 12 दोहे!