Saariputr aur Maudgalyaayan | Raja Bimbisaar | Anaamapindak -1) यश कुल-पुत्र की धम्म-दीक्षा
1. उस समय वाराणसी में यश नाम का एक गृहपतिपुत्र रहता था। वह तरुण था और उसकी आकृति बहुत आकर्षक थी। वह अपने माता-पिता को बहुत प्यारा था और बहुत श्री संपन्न था उसके बहुत से नौकर-चाकर थे, बहुत सी पत्नियां थीं और उसका सारा समय नाचने गाने, सुरा पान करने आदि में ही बीतता था वह विलासमय-जीवन व्यतीत करता था।
2. कुछ समय बीतने पर उसे विरति ने आ घेरा। उसे इस बेहोशी से कैसे छुटकारा मिलें? क्या जो जीवन वह व्यतीत कर रहा था, उससे कोई श्रेष्ठतर जीवन भी था? यह न सोच सकने के कारण कि वह क्या करें, उसने अपने पिता का घर छोड़ देने का निश्चय किया।
3. एक रात उसने अपने पिता का घर छोड़ दिया और यों ही भटकने लगा; वही घूमता घूमता ऋषिपतन की ओर ही चला आया।
4. क्लान्ति के मारे वह एक जगह बैठ गया और बैठा बैठा अकेला ही जोर-जोर से बड़बड़ाने लगा मैं कहां हूं? कौन सा रास्ता हैं? ओह! कितनी परेशानी हैं? ओ! कितना दुःख हैं?
5. वह घटना उसी रात की है जिस दिन तथागत ने ऋषिपतन में पंचवर्षीय भिक्षुओं को अपना उपदेश दिया था। ठीक उस समय जब यश ऋषिपतन की ओर बढ़ा चला आ रहा था, जो कि ऋषिपतन में ही विराजमान थे, बहुत सबेरे उठकर, खुली हवा में टहल रहे थे। और तथागत देखा कि इस प्रकार के दु:खद वचन कहता हुआ यश कुल-पुत्र चला आ रहा है।
6. और तथागत ने उसकी दुःख भरी आवाज सुनकर कहा कहीं कोई परेशानी नहीं हैं, कहीं कोई दुःख नहीं है, आ मैं तुझे रास्ता दिखाऊंगा! तब तथागत ने यश कुल-पुत्र को अपना उपदेश दिया।
7. और जब यश ने उपदेश सुना, वह हर्षित हुआ, वह प्रमुदित हुआ। उसने अपने सुनहरे जूते छोड़ दिए और जाकर तथागत के पास बैठ उन्हें नमस्कार किया।
8. बुद्ध के वचन हृदयङ्गम कर यश ने तथागत से प्रार्थना की वह उसे शिष्य के रूप में स्वीकार करें।
9. तब तथागत ने उसे 'आ' कहा और उसे भिक्षु-धम्म भी की दीक्षा दे दी।
10. यश के माता-पिता बड़े परेशान थे कि यश कहां चला गया। पिता यश की खोज में निकला। यश का पिता ठीक उसी जगह से गुजरा जहां स्वयं भगवान बुद्ध और भिक्षु-वेष में यश कुल-पुत्र बैठा था। यश के पिता ने तथागत से प्रश्न किया- कृपया कहें कि क्या आपने मेरे पुत्र यश को कहीं देखा हैं?
11. तथागत का उत्तर था- आर्ये आप अपने पुत्र को देख सकेंगे। यश का पिता आया और अपने पुत्र यश के पास ही बैठा किंतु उसे पहचान नहीं सका।
12. तथागत ने उसे बताया कि कैसे यश उनके पास आया था और कैसे उनका प्रवचन सुनकर हुआ भिक्षु बन गया है। तब पिता ने अपने पुत्र को पहचान लिया। उसे इस बात से प्रसन्नता हुई कि उसके पुत्र ने शील ग्रहण किये हैं।
13. पुत्र यश! यश का पिता बोला, तुम्हारी मां तुम्हारे वियोग के दुःख से बहुत दुःखी हैं। घर आकर उसे सुखी करों।
14. तब यश ने तथागत की ओर देखा, और तथागत ने यश के पिता से पूछा- ग्रहपति! क्या तुम यह चाहते हो कि यह फिर गृहस्थ बन जाए और जैसे पहले काम-भोग का जीवन व्यतीत करता था, वैसे ही अब करें?
15. यश के पिता ने उत्तर दिया- यदि मेरे पुत्र यश को आपके साथ ठहरना ही अच्छा लगता है, तो वह आपके साथ ही ठहरे। यश ने एक भिक्षु ही बने रहना ठीक समझा।
16. विदा लेने से पहले, यश के पिता ने कहा- भिक्षु संघ सहित तथागत मेरे घर पर भोजन करना स्वीकार करें।
17. चीवर-धारण कर, भिक्षा पात्र हाथ में ले, यश कुल-पुत्र सहित तथागत यश गृहापति के घर पहुंचे।
18. घर आने पर मां और यश कुल-पुत्र की पुर्व भार्या ने भी तथागत के दर्शन किये। भोजनान्तर तथागत ने यश गृहपति के परिवार के लोगों को धम्मोपदेश दिया। वे बहुत प्रमुदित हुए और उन्होंने तथागत की शरण ग्रहण की।
19. यश के चार मित्र थे, जो वाराणसी के ही धनियों के पुत्र थे। उनके नाम थे विमल, सुबाहू, पूर्णजित तथा गवाम्पति।
20. जब यश के मित्रों ने सुना कि यश ने 'बुद्ध' और उनके धम्म की शरण ग्रहण की है, तो उन्हें लगा कि जो बात यश के लिए अच्छी है, वही उनके लिए भी अच्छी होगी।
21. इसलिए वे यश के पास गए और उससे कहा कि वह भगवान बुद्ध से उनकी ओर से प्रार्थना करे कि वे उन्हें भी अपना शिष्य बना लें।
22. यश ने स्वीकार किया और भगवान से प्रार्थना की- कृपया इन मेरे चार मित्रों को धर्मोपदेश देकर कृतार्थ करें। भगवान ने स्वीकार किया। यश के मित्रों ने भी 'धम्म' की दीक्षा ग्रहण की।
2) कश्यप-बंधुओं की धम्म-दीक्षा
1. कश्यप परिवार नामक वाराणसी में एक प्रसिद्ध परिवार था उस परिवार में तीन भाई थे तीनों बहुत शिक्षित हैं और अत्यंत धार्मिक।
2. कुछ समय बाद ज्येष्ठ पुत्र ने सन्यास लेने की सोची। तद्नुसार उस ने गृह-त्याग किया, संन्यास ग्रहण किया और उरूवेल की ओर गया, जहां पहुंचकर उसने अपना एक आश्रम स्थापित किया।
3. उसके दोनों छोटे भाइयों ने भी उसका अनुसरण किया और वे भी संन्यासी बन गये।
4. वे सभी अग्नि-होत्री अर्थात आग की पूजा करने वाले थे। बड़ी-बड़ी जटायें धारण करने के कारण वे जटिल कहलाते थे।
5. तीनों भाइयों में से एक उरूवेल-कश्यप कहलाता था, दूसरा नदी-कश्यप तीसरा गया-कश्यप।
6. इन तीनों में से ऑरवेल कश्यप के पांच सौ जटिल शिष्य थे, नदी कश्यप के तीन सौ जटिल शिष्य थे और गया-कश्यप के दो सौ जटिल शिष्य थे। इनमें से मुख्य उरुवेल कश्यप ही था।
7. उरुवेल कश्यप की दूर-दूर तक ख्याति हो गई थी। उसके बारे में कहा जाता था कि उसे जीते जी मुक्ति प्राप्त हो गई हैं। फल्गु नदी के तट पर स्थित उसके आश्रम में बहुत दूर-दूर के लोग आते थे।
8. जब भगवान बुद्ध को उरुवेल कश्यप की ख्याति का पता लगा तो उनके मन में आया कि उरुवेल कश्यप को धम्मोपदेश दिया जाए और संभवत हो तो धम्म-दीक्षा भी।
9. उसके निवास का पता-ठिकाना पाकर तथागत उरूवेल पहुंचे।
10. तथागत उससे मिलें और उसे शिक्षित करने तथा दीक्षित करने का योग्य अवसर पाने के लिए बोले- कश्यप! यदि तुम्हें असुविधा न हो तो एक रात मैं तुम्हारी आश्रम में रहूं।
11. कश्यप का उत्तर था- मैं इससे सहमत नहीं हूं। मुचलिंद्र नाम का एक जंगली नागराजा यहां रहता हैं। उसी का यहां शासन चलता हैं। वह बड़ा भयानक हैं। वह सभी अग्नि-पूजक साधुओं का विशेष विरोधी हैं। वह रात को इस आश्रम में आता हैं और बड़ी हानि पहुंचाता हैं। मुझे ड़र है कि वह तुम्हें भी वैसा ही कष्ट न दे जैसा वह मुझे देता हैं।
12. कश्यप को यह पता नहीं था कि नाग लोग बुद्ध के मित्र और अनुयायी बन चुके थे। लेकिन तथागत इसे जानते थे।
13. इसलिए तथागत ने आग्रह किया: इसकी कोई संभावना नहीं है कि वह मुझे किसी तरह का कष्ट देगा। कश्यप! एक रात मुझे अपनी अग्निशाला में रहने दें।
14. कश्यप बार-बार इंकार करता रहा और तथागत बार-बार आग्रह करते रहे।
15. तब कश्यप ने कहा, मैं अधिक विवाद नहीं करना चाहता। किंतु मुझे बहुत डर है। जो अच्छा समझें, करें।
16. तथागत ने उसी समय अग्नि-शाला में प्रवेश किया और अपना आसन जमा लिया।
17. नागराज मुचलिंद्र ने अपने समय पर शाला में प्रवेश किया। लेकिन कश्यप के स्थान पर वहां उसने तथागत को बैठें देखा।
18. तथागत की शांत गंभीर मुद्रा को देख कर मुचलिंद्र को ऐसा लगा मानो वह किसी दिव्य पुरुष के सामने हैं। उसने सिर झुका कर तथागत की पूजा की।
19. उस रात कश्यप को ठीक-ठीक नींद नहीं आई। वह यही सोचता रहा कि उसके अतिथि के साथ क्या बीती होगी! इसलिए वह बड़ी घबराहट लिए जागा। उसे डर था कि शायद उस रात उसका अतिथि जला ही दिया गया हो।
20. प्रातःकाल होने पर अपने अनुयायियों सहित कश्यप देखने के लिए आया। मूचलिद्र द्वारा भगवान बुद्ध को हानि पहुंचाए जाने की तो बात ही क्या उन्होंने देखा कि मुचलिन्द्र भगवान बुद्ध की पूजा कर रहा है।
21. यह दृश्य देखा तो कश्यप को लगा कि वह कोई चमत्कार देख रहा है, उसकी आंखों के सामने कोई प्रतिहार्य घट रहा हैं।
22. उस चमत्कार से प्रभावित होकर कश्यप ने भगवान बुद्ध से प्रार्थना की कि वह वहीं एक आश्रम में रहें और वह स्वयं उनकी देखभाल करेगा।
23. भगवान बुद्ध ने वहां ठहरना स्वीकार किया।
24. लेकिन दोनों के दो भिन्न दृष्टिकोण थे। कश्यप ने समझा कि उसे मूचलिन्द्र नागराज के विरुद्ध संरक्षण मिल गया। लेकिन भगवान बुद्ध ने सोचा कि एक न एक दिन कश्यप को धम्मोपदेश देने का अवसर आएगा ही।
25. लेकिन कश्यप ने कभी कोई ऐसा अवसर नहीं दिया। वह समझता था कि तथागत एक चमत्कार कर सकने वाले के अतिरिक्त और कुछ नहीं है।
26. एक दिन तथाकथित स्वयं ही कश्यप से पूछा क्या तुम अर्हत हों?
27. यदि अर्हत नहीं हो, तो यह अग्नि-होत्र तुम्हारा क्या कल्याण करेगा।
28. कश्यप बोला- मैं नहीं जानता कि अर्हत क्या होता है? कृपया मुझे समझायें।
29. तब भगवान ने कहा- आर्य अष्टांगिक मार्ग पर चलने वाले पथिक के पथ के बाधक- सभी राग द्वेषों को जिसने जीत लिया है, वह अर्हत है। अग्नि-होत्र किसी को पाप मुक्त नहीं कर सकता।
30. यूं कश्यप अभिमानी स्वभाव का था। लेकिन उसके मन पर तथागत के तर्क का प्रभाव पड़ा। अपने मन को कुछ झुका कर और विनम्र बनाकर, यहां तक कि उसे सद्धम्म के ग्रहण करने का पात्र बना कर उसने कहा कि लोग-गुरु बुद्ध की बुद्धि और उसकी बुद्धि का कोई मुकाबला नहीं।
31. और इस प्रकार, अंत में सभी शंकाओं का समाधान होने पर, उरूवेल कश्यप ने तथागत के धम्म को स्वीकार किया और उनका अनुयायी हो गया।
32. अपने गुरु के अनुगामी बन, कश्यप के सभी शिष्यों ने भी सद्धम्म ग्रहण किया। इस प्रकार कश्यप और उसके सभी शिष्य दीक्षित हो गये।
33. तब उरूवेल कश्यप ने अग्नि-होत्र करने के अपने सभी पात्र आदि उठाकर नदी में फेंक दिए जो जाकर पानी में तैरने लगे।
34. नदी-कश्यप और गया-कश्यप ने जो नदी के नीचे की ओर रहते थे अग्नि-होत्र के सामान को नदी में बहते जाते देखा। वह बोले यह सारा सामान हमारे भाई का है। उसने यह सारा सामान क्यों फेंक दिया है? कोई न कोई असाधारण घटना घटी होगी। वे बहुत अधिक बेचैन हो गये। अपने पांच सौ अनुयायियों सहित व अपने भाई से मिलने के लिए नदी के ऊपर की ओर आगे बढ़ें।
35. सभी अनुयायियों साहित्य अपने भाई को श्रमण-वेष पहने देख उनके मन में नाना तरह के विचार उठे। तब उन्होंने इसका कारण जानना चाहा उरूवेल कश्यप ने उन्हें बताया कि उसने किस प्रकार बुद्ध के धम्म को अंगीकार कर लिया हैं।
36. वे बोले-अब हमारे भाई ने बुद्ध के धम्म को स्वीकार कर लिया है, तो हमें अभी उसका अनुसरण करना चाहिये।
37. उन्होंने अपने बड़े भाई से अपनी इच्छा व्यक्त की। तब अपने सभी अनुयायियों सहित वे दोनों भाई तथागत का प्रवचन सुनने के लिए सामने उपस्थित किये गये। तथागत ने अग्नि-होत्री धर्म और अपने धम्म की तुलना करते हुए प्रवचन किया।
38. उन दोनों भाइयों को उपदेश देते हुए भगवान बुद्ध ने कहा जिस प्रकार लकड़ी से लकड़ी के रगड़ खाने पर आग पैदा होती है उसी प्रकार से यमक विचार जब आपस में रगड़ खाते हैं तो अविद्या का जन्म होता हैं।
39. काम, क्रोध तथा अविद्या ये ही वह अग्नि हैं जो सभी चीजों को भस्मसात कर देती हैं और संसार में दुःख और शोक का कारण बनती हैं।
40. लेकिन यदि एक बार आदमी सही रास्ते पर चल सके और काम, क्रोध तथा अविद्या रूपी आग को बुझा सके तो फिर विद्या और पवित्र आचरण जन्म लेते हैं।
41. इसलिए जब एक बार आदमी को और अकुशल कर्मों से घृणा हो जाती हैं तो उससे तृष्णा का क्षय होता हैं। तृष्णा का छह करने से ही आदमी श्रवण बनता हैं।
42. उन बड़े ऋषियों ने जब ये बुद्ध-वचन सुने तो अग्नि-होत्र से उनकी सर्वथा उपेक्षा हो गई। उन्होंने भी बुद्ध का शिष्यत्व स्वीकार करने की इच्छा की।
43. कश्यप बंधुओं की दीक्षा भगवान बुद्ध की बड़ी विजय थी क्योंकि जनता के मन में उनका बड़ा प्रभाव था।
3) सारिपुत्र तथा मौद्गल्यायन की धम्म-दीक्षा
Saariputr aur Maudgalyaayan, Raja Bimbisaar, Anaamapindak
1. जिस समय भगवान बुद्ध राजग्रह में निवास करते थे, उसी समय अपने ढाई सौ अनुयायियों के साथ सञ्जय य नाम का एक प्रसिद्ध परिव्राजक भी वहा रहता था।
2. उसके शिष्य में दो ब्राह्मण तरुण भी थे सारिपुत्र और मौद्गल्यायन।
3. सारिपुत्र और मौद्गल्यायन सञ्जय की शिक्षाओं से संतुष्ट न थे और किसी श्रेष्ठतर धर्म की खोज में थे।
4. एक दिन की बात है पञ्जवर्गीय भिक्षुओं में से एक भिक्षु अश्वजीत पूर्वाह्न में अपना चीवर तथा पात्र और चीवर ले, भिक्षाटन करने के लिए राजगृह नगर में प्रविष्ट हुए।
5. सारिपुत्र पर अश्वजीत की गंभीर गति-विधि का बड़ा प्रभाव हुआ। अश्वजीत स्थविर को देख सारिपुत्र ने सोचा निश्चय से यह भिक्षु उन भिक्षुओं में से एक होगा, जो संसार में इस पद के योग्य है। यह कैसा होगा, यदि मैं इस भिक्षु के पास जाऊं और इससे पूछो कि मित्र तुम किसके नाम से प्रव्रजित हुए हो? तुम्हारा गुरु कौन है? तुम किस को धर्म मानते हों?
6. फिर सारिपुत्र ने सोचा- यह समय इस भिक्षु से कुछ पूछने का नहीं? यह भिक्षाटन के लिए भीतरी आंगन में प्रवेश कर चुका हैं। कैसा हो यदि सभी अर्थियों की तरह मैं इस भिक्षु के पीछे पीछे हो लूं?
7. राजगृह में भिक्षाटन कर चुकने पर अश्वजीत स्थवीर भिक्षा ग्रहण कर वापस लौट गये। तब सारिपुत्र वहीं पहुंचे जहां अश्वजीत थे। समीप पहुंचकर कुशल-क्षेम पूछ एक और खड़े हो गये।
8. एक और खड़े हुए सारिपुत्र परिव्राजक ने अश्वजीत स्थवीर से कहा मित्र! आपकी शक्ल शांत है। आपकी छबि आभा-पूर्ण हैं। मित्र! आप किसके नाम से प्रव्रजित हुए हैं? आपक गुरु कौन हैं? आप किस के धर्म को मानते हैं?
9. अश्वजीत का उत्तर था- मित्र! निश्चय से जो शाक्य-कुल-प्रव्रजित महान श्रमण हैं, मैं उन्हीं के नाम से प्रव्रजित हुआ हूं, वे ही मेरे गुरु हैं और मैं उन्हीं के धम्म को मानता हूं।
10. और हे पूज्यवर! गुरु का सिद्धांत क्या है वह आपको किस बात की शिक्षा देते हैं?
11. मित्र! मैं एक नया ही शिष्य हूं, मुझे प्रव्रजित हुए थोड़ा ही समय हुआ है। मैं अभी-अभी कुछ ही समय पूर्व-इस-धम्म-विनय को ग्रहण किया है। मैं विस्तार-पूर्वक तो आपको धम्म नहीं बता सकता। लेकिन मैं आपको संक्षेप में ही बताऊंगा।
12. तब परिव्राजक सारिपुत्र ने स्थविर अश्वजीत से कहा- मित्र कम या अधिक आप जितना चाहे मुझे बतायें, लेकिन मुझे उसका सार अवश्य बता दें। मैं सार ही चाहता हूं। बहुत से शुद्धों को लेकर क्या करूंगा?
13. तब अश्वजीत ने सारिपुत्र को तथागत के शिक्षकों का सार बताया, जिससे सारिपुत्र का पूर्ण संतोष हो गया।
14. यद्यपि सारिपुत्र और मौद्गल्यायन भाई भाई नहीं थे। लेकिन वे दोनों दो भाइयों के ही समान थे। उन्होंने परस्पर एक दूसरे को वचन दे रखा था। जिसे सत्य की पहले प्राप्ति हो वह दूसरे को इसकी सूचना देगा। यही दोनों की आपस की वचन-बद्धता थी।
15. तद्नुसार सारिपुत्र वहां पहुंचे जहां मौद्गल्यायन थे। उन्हों देखकर मौद्गल्यायन ने सारपुत्र से कहा- मित्र! आपकी शक्ल शांत हैं। आप की छबि आभा-पूर्ण हैं। तो क्या आपने सत्य प्राप्त कर लिया हैं?
16. 'हां मित्र! मैंने सत्य प्राप्त कर लिया है' और मित्र! आपने सत्य कैसे पा लिया है? तब सारिपुत्र ने वह सारी घटना कह सुनाई जो उसके और अश्वजीत के साथ घटी थी।
17. तब मौद्गल्यायन से सारिपुत्र ने कहा- तो मित्र! हम भगवान तथागत के पास चलें ताकि अगर हमारे शास्ता बनें।
18. सारिपुत्र ने कहा- मित्र! यह जो ढाई सौ परिव्राजक यहां रहते है, ये हमारी ओर ही देखकर यहां रहते हैं। इससे पहले कि हम उन्हें छोड़कर जायें, हमारे लिए यह उचित है कि हम उन्हें बता दें। वे जो चाहेंगे करेंगे।
19. तब सारिपुत्र और मौद्गल्यायन वहां गये जहां वे थे। उनके पास जाकर उन्होंने कहा- हम महाश्रमण की शरण ग्रहण करने जा रहे हैं। वह महाश्रमण ही हमारे शास्ता हैं।
20. उन्होंने उत्तर दिया- आप के ही कारण हम यहां रहते रहे हैं और आप को ही मानते रहे हैं। यदि आप महाश्रमण के अधीन ब्रह्मचय्र्य का जीवन व्यतीत करेंगे, तो हम सभी भी यही करेंगे।
21. तब सारिपुत्र और मौद्गल्यायन सञ्जय के पास गए और पहुंच कर सञ्जय से कहा- मित्र! हम तथागत की शरण में जाते हैं। वह तथागत ही हमारे शास्ता हैं।
22.सञ्जय बोला- आप मत जायें। हम तीनों मिलकर इन सब की गुरुवाई करेंगे।
23. दूसरी और तीसरी बार भी सारिपुत्र और मौद्गल्यायन ने अपनी बात दोहराई। सञ्जय का भी वही उत्तर था।
23. तब इन ढाई सौ परिव्राजक को सहित सारि कपपुत्र और मौद्गल्यायन राजगृह के वेळुवन उद्यान में वहां पहुंचे जहां तथागत विराजमान थे।
24. तथागत ने उन्हें सारिपुत्र और मौद्गल्यायन को दूर से आते देखा। उन्हें देखकर तथागत ने भिक्षुओं को संबोधित किया- भिक्षओं, यह दो मित्र चले आ रहे हैं सारिपुत्र और मौद्गल्यायन, ये दोनों मेरे श्रावकयुगल होंगे, श्रेष्ठ शिष्य-युगल।
25. जब वेळुवन पहुंचे तो वह जहां तथागत थे वहां गये। वहां पहुंच कर उन्होंने तथागत के चरणों में सिर से वंदना की और प्रार्थना कि- भगवान! हमें आपसे प्रव्रज्या मिले, उपसंपदा मिलें।
Read More:👉 Eightfold Path in hindi
26. जब भगवान ने धम्म-दीक्षा के निश्चित शद्धा-भिक्षुओं! आओ (एहि भिक्खवे) कहे और ढाई सौ जटाधारियों सहित सारिपुत्र और मौद्गल्यायन भगवान बुद्ध की शरण आते।
4) राजा बिंबिसार की धम्म-दीक्षा
1. राजगृह मगध-नरेश श्रेणिक बिंबिसार की राजधानी थी।
2. जटिलों की इतनी बड़ी संख्या के बुद्ध की शरण में चले जाने से हर किसी की जुबान पर तथागत की चर्चा थी।
3. इस प्रकार बिंबिसार को तथागत के नगर में आगमन का पता लग गया।
4. बिंबिसार नरेश ने सोचा-उन कटर जटिलों के मत को बदल देना, हंसी-खेल नहीं हैं, निश्चय से वह भगवान होंगे, और अर्हत होंगे ,सम्यक संबुद्ध होंगे, विद्या और आचरण से युक्त होंगे, सुगति-प्राप्त होंगे, लोक के जानकार होंगे, सर्वश्रेष्ठ होंगे, आदमियों के मार्गदर्शक होंगे, देवता और आदमियों के शास्ता होंगे। वे निश्चय से स्व-बुद्ध धम्म की की शिक्षा दे रहे होंगे।।
5. वह आदमी का कल्याण कारक, मध्य में कल्याण कारक, अंत में कल्याण कारक धम्म की शिक्षा दे रहे होंगे। अर्थों और शब्दों सहित धम्म का ज्ञान करा रहे होंगे। वे पूर्ण परिशुद्ध श्रेष्ठ जीवन प्रकाशित कर रहे होंगे। ऐसे दिव्य पुरुष का दर्शन करना अच्छा हैं।
6. इस प्रकार मगध के बाहर लाख ब्राह्मणों और गृहपतियों के साथ मगध नरेश बिंबिसार जहां भगवान थे वहां पहुंचा। उनके पास पहुंच और विनम्रता पूर्वक अभिवादन कर वह उनके निकट बैठ गया। 12 लाख ब्राह्मणों और गृहपतियों में से भी कुछ ने भगवान को विनम्रता पूर्वक अभिवादन किया और पास बैठ गये, कुछ ने भगवान का कुशल-क्षेम पूछा और निकट बैठ गये, कुछ ने भगवान को हाथ जोड़ कर नमस्कार किया और निकट बैठ गये, कुछ ने अपना नाम और गोत्र कहा और भगवान के निकट बैठ गये और कुछ यूं ही चुपचाप समीप आ बैठे हैं।
7. मगध के 12 लाख ब्राह्मणों और गृहपतियों ने उरूवेल कश्यप को भी महाश्रमण भिक्षुओं में देखा। उनमें से कुछ सोचने लगे। क्या उरूवेल कश्यप महाश्रमण की अधीनता में श्रेष्ठ जीवन व्यतीत कर रहा हैं, अथवा महाश्रमण की उरूवेल कश्यप की अधीनता में श्रेष्ठ जीवन व्यतीत कर रहा है?
8. मगध के उन 12 लाख ब्राह्मणों और गृहपतियों के मन की बात जान तथागत ने उरूवेल कश्यप को संबोधित कर कहा- हे उरूवेलवासी! तू ने क्या देखा जो अग्नि-परिचय्र्या छोड़ दी? यह कैसे हुआ कि तूने अग्निहोत्र का परित्याग कर दिया?
9. कश्यप ने उत्तर दिया- यज्ञों से रूप, शब्द, रस, गंध, स्त्री स्पर्श की ही आशा की जा सकती थी। जब मैंने समझ लिया कि मैं वासनामय रूप, रस, शब्द, गंध और स्पर्श अविशुद्ध हैं तो मैं फिर मैंने यज्ञ-याग की कामना नहीं की।
10. लेकिन यदि हर्ज न हो, तो यह बताओं कि तुम्हारा यह विचार कैसे बदल गया?
11. तब उरूवेल कश्यप ने अपने स्थान से उठ, अपने एक कंध को नंगा किया और भगवान बुद्ध के चरणों में सिर रखकर वंदना की और निवेदन किया: मैं शिष्य हूं और तथागत मेरे शास्ता हैं। तब मगध के उन असंख्य ब्राह्मण और गृहपतियों ने जाना कि उरूवेल कश्यप की महाश्रमण की अधीनता में श्रेष्ठ जीवन व्यतीत कर रहा है।
12. तब मगध के उन 12 लाख ब्राह्मणों और ग्रहपतियों के मन की बात को जानकर भगवान बुद्ध ने उन्हें धम्मोपदेश दिया। जिस प्रकार बिना धब्बों का स्वच्छ कपड़ा रंग को अच्छी तरह पकड़ लेता है, उसी तरह बिंबिसार प्रमुख उन मगध के 12 लाख ब्राह्मणों और ग्रहपतियों को विरज, विमल ज्ञान-चक्षु प्राप्त हो गया। उनमें से एक लाख ने अपने उपासकत्व की घोषणा की।
13. इस दृश्य का साक्षी होकर, धम्म को समझ कर, धम्म की तरह तक जाकर, संदेह रहित होकर, विचिकित्सा को जीतकर और पूर्ण ज्ञान प्राप्त कर मगध-नरेश बिम्बिसार बोला- भगवान! जिस समय मैं राजकुमार था, उस समय मेरी पांच आकांक्षायें थीं, वे पांचों अब पूरी हो गई।
14. पूर्व समय में, भगवान! जब मैं राजकुमार था मेरे मन में इच्छा उत्पन्न हुई कि मेरा राज्याभिषेक हो जाता। भगवान! यह मेरी पहली इच्छा थी, जो अब पूरी हो गई। और तब अर्हत सम्यक संबुद्ध मेरे राज्य में आते! यह मेरी दूसरी इच्छा थी। भगवान! जो अब पूरी हो गई। और मैं उन भगवान की सेवा में उपस्थित होता। यह मेरी तीसरी इच्छा थी, भगवान! जो अब पूरी हो गई। और वह भगवान मुझे धम्मोपदेश देते! यह मेरी चौथी इच्छा थी भगवान! जो अब पूरी हो गई। और मैं उन भगवान का धम्म हृदयङ्गम कर पाता! यह मेरी पांचवी इच्छा थी भगवान! जो अब पूरी हो गई। भगवान! जिस समय मैं राजकुमार था, उस समय मेरी ये पांच इच्छाएं थी जो अब पूरी हो गई।
15. अद्भुत है भगवान! अद्भुत हैं। जैसे कोई औंधे को सीधा कर दे, अथवा ढ़के हुए कब को उघाड़ दें, अथवा पथ-भ्रष्ट को मार्ग दिखा दे, अथवा अंधेरे में प्रदीप जला दें ताकि आंख वाले रास्ता देख सकें, उसी तरह से भगवान ने नाना प्रकार के धम्मोपदेश दिया हैं। मैं भगवान की शरण ग्रहण करता हूं। आज दिन से जब तक इस शरीर में प्राण हैं, तब तक के लिए भगवान मुझे अपना शरणागत उपासक माने।
5) अनाथपिण्ड़क धम्म-दीक्षा
1. सुदत्त कोसल जनपद की राजधानी श्रावस्ती का एक नागरिक था। कोसल जनपद पर राजा प्रसेनजित का अधिकार था। सुदत्त प्रसेनजित का श्रेष्ठी (खजांची) था। क्योंकि वह दरिद्रों को बहुत दान देता था, इसलिए उसका नाम अनाथपिण्ड़क पड़ गया था।
2. जिस समय भगवान राजगृह में ठहरें हुए थे, उस समय सुदत्त किसी निजी काम से राजगृह गया। वह राजगृह श्रेष्ठी के यहां ठहरा था, जिसकी बहन से उसका विवाह हुआ था।
3. जब वह वहां पहुंचा तो उसने देखा कि उसका साला श्रेष्ठि भिक्षुसंघ तथा भगवान बुद्ध को भोजन कराने के लिए इतनी बड़ी तैयारी करा रहा हैं कि उसने सोचा कि या तो किसी आवाह-विवाह की तैयारी है या राजा को निमंत्रण दिया गया है।
4. जब उसे ठीक बात की जानकारी हुई तो वह भगवान बुद्ध का दर्शन करने के लिए अत्यंत उत्सुक हो उठा। वह उसी रात भगवान बुद्ध के दर्शनार्थ निकल पड़ा।
5. और तथागत ने अनाथपिंडक के हृदय की निर्मलता को तुरंत भांप लिया। उन्होंने उसका सांत्वना भरे शब्दों में स्वागत किया। अपने आसन पर बैठ झुकने पर अनाथपिण्ड़क ने भगवान से कुछ सदुपदेश सुनने की इच्छा प्रकट की।
6. तथागत ने उसकी इच्छापूर्ति करने के निमित्त एक प्रश्न से आरंभ किया। कौन है जो हमारा निर्माण करता है, और हमें-- जैसे चाहता है- चलाता है? क्या यह कोई ईश्वर है? कोई सृष्टिकर्ता? है तो सभी प्राणियों को चुपचाप केवल उसकी इच्छा के अधीन चलना होगा। वे कुम्हार के बनाए हुए बर्तनों के समान होंगे। यदि यह संसार ईश्वर द्वारा निर्मित होता तो उसमें दुःख, आपत्तियां और पाप कैसे होते? क्योंकि पवित्र-अपवित्र दोनों का तो रचयिता उसी को मानना होगा। यदि दुःख, आपत्तियों और पाप का मूल-स्रोत ईश्वर को न माना जाय, तो उससे भिन्न और उससे स्वतंत्र एक दूसरा कारण स्वीकार करना होगा। तब ईश्वर सर्व शक्तिमान नहीं रहेगा। इस प्रकार तुमने देखा कि ईश्वर के विचार की ही जड़ खुद गई।
7. तो फिर क्या 'ब्रह्मा' से सृष्टि की उत्पत्ति हुई है? 'ब्रह्मा' भी सृष्टि का कारण नहीं हो सकता। जिस प्रकार बीच में से पौधे की उत्पत्ति होती है- उसी प्रकार सभी चीजों की उत्पत्ति होती है। तो फिर एक ही 'ब्रह्मा' से सभी चीजें कैसे उत्पन्न हो सकती हैं? यदि 'ब्रह्मा' सर्वव्यापक है, तो फिर वह निश्चय से उसका निर्माता तो नहीं ही हैं।
8. फिर यह भी कहा जाता है कि 'आत्मा' से ही उत्पत्ति हुई है। यदि 'आत्मा' ही निर्माता हैं तो उसने सभी वस्तुओं को वांछनीय रूप ही क्यों नहीं दिया? दुःख सुख वास्तविक सत्य है, और उनका बाह्य अस्तित्व है। वह 'आत्मा' की कृति कैसे हो सकते हैं।?
9. यदि तुम यही मत बना लो कि न कहीं कोई सृष्टि-कर्ता हैं और न कहीं कोई हेतु-प्रत्यय है तो फिर जीवन में जो साधना की जाती है, जो साधनों तथा साध्य का मेल बिठाने का प्रयत्न किया जाता है, उस सब का कोई प्रयोजन नहीं होगा?
10. इसलिए हमारा कहना है कि जो भी चीजें अस्तित्व में आती हैं वे सब सहेतुक होती है। न वे ईश्वर द्वारा निर्मित होती है, न 'ब्रह्मा' द्वारा, न 'आत्मा' द्वारा और न बिना हेतु के यूं ही अस्तित्व में आती हैं। हमारे अपने कर्म ही हैं जो अच्छे बुरे परिणामों को जन्म देते हैं।
11. सारा संसार 'प्रतीत्य-समुत्पाद' के नियम से बंध है और जितने भी हेतु हैं वह अचैतसिक नहीं हैं। जिस सोने से सोने का प्याला निर्मित होता हैं वह आदि से अंत तक सोना ही सोना होता हैं।
12. इसलिए हम 'ईश्वर' और उससे प्रार्थना करने संबंधी मिथ्या-धारणाओं का त्याग करें, हम व्यर्थ की सूक्ष्म काल्पनिक उड़ानों में न उलझे रहें, हम 'आत्मा' और 'आत्मार्थ' से मुक्त हों क्योंकि सभी चीजें सहेतुक हैं, इसलिए हम कुशल-कर्म करें ताकि उनका परिणाम भी कुशल ही हो।
13. अनाथपिण्ड़क बोला -तथागत के वचनों का सत्य मैं हृदयंगम कर रहा हूं। मैं अपने अज्ञान को और भी अधिक दूर करना चाहता हूं। जो कुछ मैं निवेदन करना चाहता हूं, उसे सुनकर भगवान मुझे मेरे कर्तव्य का आदेश दें।
14. मुझे काम-काज बहुत रहता हैं और क्योंकि मैंने बहुत धन इकट्ठा कर रखा है, इसलिए बहुत बातों की फिक्र करनी पड़ती हैं। तो भी मैं अपने कार्य को आनंद पूर्वक करता हूं और बिना किसी प्रमाद के उस में लगा रहता हूं। मेरे बहुत से नौकर-चाकर हैं और उन सब की जीविका मेरे ही व्यापार की सफलता पर निर्भर करती है।
15. अब मैंने सुना है कि आपके शिष्य प्रव्रज्या के सुखों के गुण गाते हैं और गृहस्थ जीवन की गर्हा करते हैं। वे कहते हैं कि 'तथागत' ने अपना राज्य और परंपरागत ऐश्वर्य का त्याग कर दिया और सद्धम्म का पथ प्राप्त किया है। इस प्रकार उन्होंने सारे संसार को निर्वाण का रास्ता दिखाया हैं।
16. मैं जो उचित हो वही करना चाहता हूं और मेरी उत्कट अभिलाषा हैं कि अपने मानव-बंधुओं की कुछ सेवा कर सकूं। मैं जानना चाहता हूं कि क्या मेरे लिए यह उचित है कि मैं अपनी संपत्ति, अपने घर और अपने कार-बार का त्याग कर दूं और आपकी तरह ही धम्म-जीवन का सुख प्राप्त करने के लिए घर से बे-घर हो जाऊं?
17. तथागत का उत्तर था - धम्म-जीवन का सुख हर उस व्यक्ति के लिए प्राप्त है जो आर्य-अष्टांगिक मार्ग का पथिक हैं। जो धन से चिपका हुआ है उसके लिए यही अच्छा है कि वह धन की आसक्ति से अपने हृदय को विषाक्त बनने के बजाय धन का त्याग कर दें; लेकिन जिसकी धन में आसक्ति नहीं है और जिसके पास धन है तथा उसका उचित उपयोग करता है, ऐसा आदमी अपने मानव-बंधुओं के लिए एक वरदान हैं।
18. मैं तुम्हें कहता हूं कि गृहस्थ ही बने रहो। अपने कारोबार में अप्रमाद पूर्वक लगे रहो। आदमी का जीवन, ऐश्वर्य और अधिकार उसे अपना दास नहीं बनाते हैं किंतु जीवन, ऐश्वर्या और अधिकार के प्रति जो आदमी की आसक्ति है, वह उसे अपना दास बना लेती है।
19. जो भिक्षु इसलिए संसार का त्याग करता है कि भिक्षु बनकर आराम तलबी का जीवन व्यतीत करे, उसे इससे कुछ लाभ नहीं होगा। क्योंकि आलस्य का जीवन घृणित जीवन हैं और शक्ति का अभाव स्पृहणीय नहीं हैं।
20. जब तक अंत: प्रेरणा न हो तब तक तथागत का धम्म किसी को भी प्रव्रजित होने वा संसार का त्याग करने के लिए नहीं कहता, तथागत का धम्म हर आदमी से यही मांग करता है कि वह आत्म-दृष्टि से मुक्त हो, उसका ह्रदय शुद्ध हो, उसे काम-भोगादि सुखों की प्यास न हों और वह श्रेष्ठ जीवन व्यतीत करें।
21. और आदमी चाहे जो करें, चाहे वे शिल्पी रहें, चाहे व्यापार करें, चाहे सरकारी नौकरी करें अथवा संसार त्याग कर ध्यान-भावना में रत रहें, उन्हें अपना कार्य पूरे दिल से करना चाहिए। उन्हें परिश्रमी और उत्साही होना चाहिए। और यदि वे उस कमल की तरह जो पानी में रहता हुआ भी पानी से अछूता रहता हैं, जीवन-संघर्ष में लगे रहने पर भी अपने मन में ईर्षा और घृणा को जगह नहीं देते, यदि वह संसार में रहते हुए भी स्वार्थ-भरा नहीं बल्कि परमार्थ-भरा जीवन व्यतीत करते हैं तो इसमें कुछ भी संदेह नहीं कि उनका मन आनंद, शांति और सुख से भर जाएगा।
22. अनाथपिण्ड़क को लगा कि यह सत्य का धम्म है, सरलता का धम्म है और प्रज्ञा का धम्म हैं।
23. उसकी तथागत के सद्धम्म में प्रगाढ़ आस्था हो गई। वह तथागत चरणों पर नतमस्तक हुआ और प्रार्थना की कि उसे प्राण रहने तक शरणागत उपासक जाने।
6) महाराजा प्रसेनजित की धम्म-दीक्षा
1. जब यह सुना कि शाक्यमुनि गौतम बुद्ध पधारे हैं तो राजा प्रसेनजित अपने रथ पर चढ़कर जेतवन पहुंचा। दोनों हाथ जोड़कर नमस्कार करने के अनंतर उसने कहा-
2. यह मेरे राज्य का भाग्य है कि आप यहां पधारे हैं। आपके समान धम्म राजा के रहते मेरे राज्य पर कोई भी आपत्ति आ ही कैसे सकती है?
3. अब जब आप के दर्शन हो गए तो कुछ धम्मामृत भी पान करने को मिलें।
4. सांसारिक संपत्ति अनित्य है और नाशवान हैं, किंतु जो धम्म रूपी धन है वह अनंत है और नाशवान नहीं है। राजा होने पर भी संसारी आदमी दुःखी ही रहता हैं। किंतु एक साधारण आदमी भी, यदि वह धम्मपरायण है, सुखी रहता हैं।
5. धन और काम-भोग की तृष्णा के कारण भारी हुए राजा के चित्त की अवस्था पहचान कर तथागत ने उपदेश दिया-
6. जिसका जन्म अति सामान्य स्थिति में हुआ रहता है वे भी जब किसी धम्म-परायण आदमी को देखते हैं तो उनके मन में उस आदमी के लिए आदर की भावना पैदा हो जाती है, तो फिर उसने पहले बहुत पुण्य अर्जित किए हैं, ऐसे राजा का तो क्या ही कहना?
7. और अब जब मैं संक्षेप में धर्मोपदेश देने जा रहा हूं, महाराज। मेरे शब्दों को ध्यान पूर्वक सुनें और उन्हें हृदयंगम करें।
8. हमारे अच्छे या बुरे कर्म छाया की तरह हमारा पीछा करते रहते हैं।
9. जिस चीज की सर्वाधिक आवश्यकता है, वह है मैत्री-पूर्ण हृदय।
10. अपनी प्रज्ञा को अपनी अकेली संतान समझे। उन्हें कष्ट न दें, उन्हें नष्ट न करें। आपके शरीर के सभी अंगों को संयत रखें। कुमार्ग छोड़कर सन्मार्ग पर चलें। दूसरों को नीचे गिरा कर अपने को ऊपर न उठायें। दुःखी को सुख और सांतवना दें।
11. राजकीय ठाट-बाट को अधिक महत्व न दें और खुशामदियों की मीठी लगने वाली बातें न सुने।
12. अपने आप को काय-क्लेश द्वारा पीड़ित करने से कुछ लाभ नहीं हैं, लेकिन 'धम्म' और 'सुपथ' का विचार करें।
13. हम चारों ओर से शोक तथा दुःख की चट्टानों से घिरे हुए हैं और धम्म का विचार करने से ही हम इस दुःख के पर्वत को लांग सकते हैं।
14. तब अन्याय करने में लाभ ही क्या है?
15. सभी बुद्धिमान शारीरिक ऐशे आराम की उपेक्षा करते हैं। वे कामनाओं से दूर रहकर अपना अध्यात्मिक विकास करने के लिए प्रयत्नशील रहते हैं।
16. जब कोई वृक्ष आग से झुलस रहा हो तो पक्षी उस पर अपने घोंसले कैसे बना सकते हैं? जहां राग का निवास है, वहां सत्य कैसे टिक सकता हैं? यदि किसी को इस बात का ज्ञान नहीं तो किसी विद्वान को ऋषि मानकर चाहे उसकी प्रशंसा ही क्यों न की जाती हो, वह अज्ञान ही है।
17. जिसे यह ज्ञान प्राप्त है, उसे ही प्रज्ञा की प्राप्ति होती है। प्रज्ञा की प्राप्ति ही मानव जीवन का एकमात्र उद्देश्य हैं। इसकी उपेक्षा, जीवन की असफलता की घोतक हैं।
18. सभी धार्मिक मतों की शिक्षाओं का यही एक केंद्र बिंदु होना चाहिए। इसके बिना सब निरर्थक है।
19. यह सत्य है कोई प्रव्रजितों के ही लिए नहीं है, इसका संबंध मानव-मात्र से है, साधु और गृहस्थ से सामान्य रूप से। व्रतधारी प्रव्रजित में और गृहस्थ में मूलतः कोई भेद नहीं हैं। प्रव्रजित भी पतित हो कर विनाश को प्राप्त होते हैं और गृहस्थ भी 'ऋषियों' के दर्जे तक पहुंचते हैं।
20. कामाग्नि का खतरा सभी के लिए समान है, यह दुनिया को बाढ़ की तरह बहा ले जाता हैं। जो एक बार इस भंवर जाल में फस गया, उसका बच निकलना कठिन हैं। लेकिन प्रज्ञा की नौका विद्यमान हैं और विचार शक्ति का चप्पु। धम्म की यही मांग है कि आप अपने आप को मार रूपी शत्रु से सुरक्षित रखें।
21. क्योंकि कर्मों के फल से बच निकलना असंभव है, इसलिए हम शुभ कर्म ही करें।
22. हम अपने विचारों की चौकसी रखें ताकि हम से कोई बुरा काम न हो, क्योंकि जैसा हम बोयेंगे वैसा ही काटेंगे।
23. आदमी प्रकाश से अंधेरे में और फिर अंधेरे से प्रकाश में जा सकता हैं। अंधेरे से और भी अधिक अंधेरे की ओर अग्रसर होने के भी मार्ग हैं; इसी प्रकार प्रकाश से अधिक प्रकाश की ओर बुद्धिमान आदमी ज्ञान के अनुसार आचरण करेगा ताकि उसे और भी अधिक ज्ञान प्राप्त हो। वह लगातार सत्य की ओर अग्रसर होता रहेगा।
24. बुद्धि संगत व्यवहार और सदाचार परायण जीवन द्वारा सच्चे श्रेष्ठत्व का प्रकाश हो। भौतिक वस्तुओं की तुच्छता पर गहराई से विचार किया जाय और जीवन की अस्थिरता को अच्छी तरह समझ लिया जाय।
25. अपने विचारों को ऊंचा उठाओ, श्रद्धा और दृढ़ता को अपनाओं। राजधम्म के नियमों का उल्लंघन न करो। अपनी प्रसन्नता का आधार बाह्य-पदार्थों को नहीं, बल्कि अपने ही प्रीति-युक्त मन को ही बनाओ। इस से सुदूर भविष्य तक के लिए तुम्हारा यश अमर रहेगा।
26. राजा ने ध्यान से तथागत के अमृत वचनों का पान किया और हर वचन को हृदयंगम किया। उसने जीवन पर्यंत 'उपासक' बने रहने की इच्छा से तथागत की शरण ग्रहण की।
7) राजवैद्य जीवन की धम्म-दीक्षा
1. जीवक ने राजगृह की एक वैश्या शालवती के गर्भ से जन्म धारण किया था।
2. जन्म के तुरंत बाद ही, उसे एक टोकरी में डाल कर कूड़े के एक ढे़री पर फेंक दिया गया - अज्ञात पिता का पुत्र जो था।
3. बहुत से लोग कूड़े के ढेर के पास खड़े होकर 'बच्चे' को देख रहे थे। राजकुमार 'अभय' का उधर से गुजरना हुआ। उसने लोगों से पूछा। लोगों ने बताया यह जीवित हैं।
4. इसीलिए उसका नाम जीवक पड़ा। अभय ने उसे अपना लिया और पालन-पोषण पर बड़ा किया।
5. जब जीवक बड़ा हुआ तो उसे पता लगा कि किस प्रकार उसका जीवन सुरक्षित रहा था। उसकी उत्कट अभिलाषा हुई कि वह अपने आप को दूसरों का जीवन बचाने के ही अधिकाधिक योग्य बनाये।
6. इसलिए वह अभय को बिना बताए ही तक्षशिला विश्वविद्यालय में पढ़ने के लिए चला गया और वहां उसने अध्ययन में 7 वर्ष बिताये।
7. राजगृह लौटकर उसमें चिकित्सा करनी आरंभ की और अचिरकाल में ही बड़ी प्रसिद्धि प्राप्त कर ली।
8. सर्वप्रथम उसने साकेत के एक सेट की स्त्री की चिकित्सा की। उसके अच्छा हो जाने पर उसे 16,000 कार्षापण, एक दास, एक दासी और घोड़े सहित एक गाड़ी मिली।
9. उसकी योग्यता ज्ञान, अभय ने उसे अपने ही भवन में रख लिया।
10. राजगृह में ही उसने राजा बिंबिसार का भयानक भगंदर रोग अच्छा किया। कहा जाता हैं कि इससे प्रसन्न होकर राजा की सभी पांच सौ रानियों ने अपने अपने सभी गहने जीवक को दे दिये।
11. उल्लेख करने लायक चिकित्साओं में उसकी एक वह शल्यचिकित्सा थी जो जीवक ने राजगृह के एक सेठ की खोपड़ी की की थी, और दूसरी बनारस में उस श्रेष्ठी के लड़के जो अन्तड़ियों के रोग से चिर-काल से दुःखी था।
12. जीवक को राजा ने अपना तथा अपने रनिवास का राज वैध नियुक्त किया।
13. लेकिन जीवक की तथागत में बड़ी भक्ति थी। वह शाक्यमुनि गौतम बुद्ध और संघ का भी चिकित्सक था।
14. वह तथागत का उपासक बना। भगवान बुद्ध ने उसे भिक्षु नहीं बनाया, क्योंकि वह चाहते थे कि वह चिकित्सा द्वारा रोगियों और जीविकों की सेवा करता रहे।
15. बिंबिसार की मृत्यु के अनंतर जीवक उसके पुत्र अजात-शत्रु का भी चिकित्सक रहा। पितृ-हत्तया का पाप कर चुकने के बाद अजात-शत्रु को तथागत के समीप लाने में मुख्य हाथ जीवक का ही था।
8) रट्ठपाल की धम्म-दीक्षा
1. एक बार जब भिक्षु संघ सहित भगवान बुद्ध कुरु देश में चारिका कर रहे थे तो वह कुरू जनपद के ही थुल्लकोट्ठित नाम के एक निगम में ठहरें।
2. जब कुरू-वासियों को इसका पता लगा तो वे भगवान बुद्ध के दर्शनार्थ पहुंचे।
3. जब वे आकर बैठ गये, तब तथागत ने उन्हें धम्मोपदेश दिया। उपदेश श्रवण कर चुकाने पर थुल्लकोट्ठित के ब्राह्मण गृहपति उठे और श्रद्धा-भक्तिपूर्वक नमस्कार कर चले गये।
4. उन ब्राह्मण गृहपतियों के बीच रट्ठपाल नाम का एक तरुण बैठा था, जो कि एक श्रेष्ठ कुलोत्पन्न था। उसके मन में आया, जहां तक मैं समझ सकता हूं जिस धम्म का भगवान बुद्ध ने उपदेश दिया हैं, गृहस्थ में रहते हुए उसे उतनी पवित्रता, उतनी संपूर्णता के साथ आचरण में लाना आसान नहीं।
5. यह कैसा हो यदि मैं बाल-दाढ़ी-मुण्डा़, काषाय वस्त्र धारण कर गृहस्थ न रह प्रव्रजित बन जाऊं-घर-बारी से बे-घर-बारी।
6. ब्राह्मण बृहस्पति अभी बहुत दूर नहीं भी गए होंगे, रट्ठपाल भगवान बुद्ध के पास आया और अभिवादन पर चुकने के अनंतर उसने अपना विचार तथागत की सेवा में निवेदन किया। उसने प्रार्थना की कि उसे प्रव्रज्या मिले और उपसंपदा मिलें।
7. तथागत ने पूछा रट्ठपाल! इसके लिए क्या तुम्हें अपने माता-पिता की अनुज्ञा हैं?
8. भगवान! नहीं।
9. जिन्हें माता-पिता से अनुज्ञा प्राप्त नहीं होती उन्हें मैं प्रव्रजित नहीं करता।
10. तरुण बोला मैं अनुज्ञा प्राप्त करने का प्रयास करूंगा। वह उठा और अत्यंत विनम्रता पूर्वक भगवान बुद्ध से विदा ग्रहण की। घर पहुंच कर उसने माता-पिता से अपना विचार प्रकट किया और उनसे भिक्षु बनाने के लिए अनुज्ञा मांगी।
11. माता पिता बोले-- रट्ठपाल! तू मेरा प्रिय पुत्र हैं, अत्यंत प्रिय पुत्र। तू ही हमारा एकमात्र पुत्र हैं। तू आराम में रहा हैं, आराम में पला हैं। तुझे दुःख का कुछ अनुभव नहीं। जा खा, पी, मौज कर और जितने चाहे पुण्य कार्य कर। हम तुम्हें प्रव्रजित होने की अनुज्ञा नहीं देतें।
12. तुम नहीं रहोगे तो हमारा जीवन अधूरा हो जाएगा। हमारे लिए जीवन में कुछ आनंद नहीं रहेगा। हम तुम्हें जीते जी घर से बेघर हो भिक्षु बनने की अनुज्ञा क्यों दें?
13. रट्ठपाल ने दूसरी और तीसरी बार भी अपनी प्रार्थना दोहराई। उनके माता-पिता का एक ही उत्तर था।
13. जब वह इस प्रकार अपने माता-पिता की अनुज्ञा प्राप्त करने में असफल रहा, तो वह तरुण नंगी जमीन पर लेट गया और बोला या तो मैं भिक्षु बनूंगा, या यही पड़ा मर जाऊंगा।
14. उसके माता-पिता ने भिक्षु बनने की प्रति अपना विरोध प्रकट करते हुए उससे उठ बैठने का बहुत आग्रह किया। लेकिन रट्ठपाल मुंह से एक शब्द नहीं बोला। उन्होंने दूसरी बार, और तीसरी बार भी इसी प्रकार बार-बार आग्रह किया, तब भी रट्ठपाल चुप ही रहा।
15. उसके माता-पिता ने रट्ठपाल के मित्रों को सारी बात बता कर उनसे कहा कि वे अपनी ओर से रट्ठपाल से आग्रह करें।
16. उसके मित्रों ने तीन बार प्रयास किया किंतु वह एक शब्द नहीं बोला। तब उसके मित्र रट्ठपाल के माता-पिता के पास गए और बोले वहां वह नंगी जमीन पर पड़ा है। कहता है या तो भिक्षु बनूंगा, या वहीं पड़ा मर जाऊंगा। यदि तुम अनुज्ञा दे दोगे तो उसे भिक्षु बनने पर भी देख सकोगे। यदि भिक्षु जीवन में उसका मन नहीं रहेगा अर्थात उसे भिक्षु रहना अच्छा नहीं लगेगा तो यहीं वापस चले आने के अतिरिक्त दूसरा क्या करेगा? आप उसे अपनी अनुज्ञा दे ही दें।
17. अच्छा, हम अपनी अनुज्ञा देते हैं। किंतु भिक्षु बन चुकने के बाद हमें मिलने के लिए आना होगा।
18. उसके मित्र तुरंत रट्ठपाल के पास गए, उन्होंने उसे जाकर कहा- तुम्हारे माता-पिता ने तुम्हें इस शर्त पर भिक्षु बनाने की अनुमति दे दी है कि भिक्षु बनने पर तुम उनसे मिलने आओगे।
19. तब रट्ठपाल उठा बैठा और सशक्त होने पर तथागत के पास पहुंच और अभिवादन कर चुकने पर एक ओर बैठ कर निवेदन किया- मुझे अपने माता-पिता से भिक्षु बनने की अनुज्ञा मिल गई है। मेरी प्रार्थना है कि भगवान मुझे संघ में दीक्षित कर लें।
20. रट्ठपाल ने प्रव्रज्या और उपसंपदा प्राप्त की। थुल्लकोट्ठित में यथेच्छ ठहर कर, इसके 2 सप्ताह बाद भगवान बुद्ध चारिका के लिए श्रावस्ती की ओर चल पड़े। श्रावस्ती के अनाथपिण्ड़क के जेतवनाराम में विराम करने लगे।
21. अकेले, एकांत में रहते हुए सतत प्रयत्नशील रट्ठपाल ने अचिर काल में ही उस उद्देश्य को प्राप्त कर लिया जिसकी प्राप्ति के लिए कुल-पुत्र घर से बेघर हो भिक्षु जीवन ग्रहण करते हैं- मानव का श्रेष्ठतम आदर्श।
22. तब भगवान बुद्ध के पास गया और अभिवादन कर चुकने के अनंतर बोला- आप की अनुज्ञा से मैं अपने माता-पिता को देख आना चाहता हूं।
23. अपने चित्त से रट्ठपाल के चित्त को जानकर और रट्ठपाल के पुनः गृहस्थ न बनने के बारे में पूरी तरह आश्वस्त होकर तथागत ने उसे जब चाहे जाने की अनुमति दे दी।
24. तब अत्यंत विनम्रता पूर्वक भगवान बुद्ध से विदा ग्रहण कर अपना पात्र जीवन ले रट्ठपाल थुल्लकोट्ठित की ओर चारिका के लिए निकल पड़ा जहां पहुंचकर उसने कुरु-नरेश के मृगोद्यान विहार किया।
25. दूसरे दिन प्रातः काल जब भिक्षाटन के लिए निकला तो प्रत्येक घर के सामने भिक्षा के निमित्त खड़ा होता हुआ रट्ठपाल अपने ही घर के द्वार पर आ पहुंचा।
26. अंदर कमरे के बीच दरवाजे में उसका पिता कंधी से अपने बाल संवार रहा था। रट्ठपाल को दूर से आता देखकर बोला ऐसे ही सिर मुंडो़ंने मेरे इकलौते प्रिय पुत्र को घर से बेघर बना दिया।
27. इसलिए अपने ही पिता के घर से रट्ठपाल को कुछ नहीं मिला, एक इंकार तक नहीं; मात्र गालियां।
28. ठीक उसी समय घर की एक दासी पहले दिन का बासी चावल फेंकने जा रही थी। रट्ठपाल ने उसे कहा-- बहन यदि इसे फेंकने जा रही हो तो इसे मेरे पात्र में ही डाल दें।
29. जब दासी उसके पात्र में बासी चावल डाल रही थी, उसने रट्ठपाल के हाथ, पांव और स्वर पहचान लिया। वह दौड़ी-दौड़ी अपनी मालकिन के पास गई और बोली--- मालकिन! मालूम होता है कि छोटे मालिक वापस लौट आयें हैं।
30. मां बोली, यदि है तेरा कहना ठीक है तो तू दास्ता के बंधन से इसी क्षण मुक्त हुई। वह दौड़ अपने पति के पास गई और कहा कि उसने सुना है कि उसका पुत्र लौट आया है।
31. झाड़ी के नीचे बैठा रट्ठपाल वह बासी चावल खा रहा था कि पिता आ पहुंचा। बोला- प्रिय पुत्र। क्या यह हो सकता है कि तुम ही बैठे हैं यह बासी भात खा रहे हो? क्या तुम्हें अपने घर नहीं आना चाहिए था?
32. रट्ठपाल का उत्तर था- गृहपति। हम बे-घरों का क्या घर? हम तो घर छोड़ चुके। हां, मैं तुम्हारे घर आया था, जहां मुझे कुछ नहीं मिला, इंकार भी नहीं; मात्र गालियां।
33. पुत्र! आओ। घर चलें। नहीं गृहपति! मेरा आज का भोजन समाप्त हो गया।
34. अच्छा तो, पुत्र कल का भोजन ग्रहण करने का वचन दो।
35. भिक्षु रट्ठपाल ने मौन से स्वीकार कर लिया।
36. तब पिता घर के भीतर गया। उसने आज्ञा दी कि सोने का ढ़ेर लगा कर उसे चटाई से ढ़क दिया जाय। उसके बाद उसने अपनी पुत्र-वधू से जो रट्ठपाल की पूर्व-भार्या थी कहा कि वह अपने को अच्छे से अच्छे उस श्रृंगार से अलंकृत करें जिसमें अलंकृत देखकर उसके प्रति उससे प्रसन्न होता था।
37. रात के बीतने पर घर में अच्छे से अच्छा भोजन तैयार कर, रट्ठपाल को तैयारी की सूचना दी गई। उस पुर्वाह में रट्ठपाल उचित ढंग से चीवर धारण किये तथा अपना पात्र-चीवर लिए आकर अपने लिए सज्जित आसन पर विराजमान हुए।
38. तब उस सोने के ढे़र पर से चटाई हटवा कर रट्ठपाल के पिता ने कहा- यह तुम्हारा मातृ-धन हैं। यह पति-धन हैं। यह तुम्हारे दादा के समय से चला आया हैं। तुम्हारे पास भोगने के लिए बहुत हैं और पुण्य करने के लिए भी बहुत हैं।
39. पुत्र! आ! अपनी श्रमण-चर्या को त्याग दो। गृही के निम्न स्तर के जीवन को पुनः अंगीकार कर ले। भोग भी भोग और पुण्य भी कर।
40. रट्ठपाल का उत्तर था- गृहपति! यदि मेरा कहना मानो तो सोने के इस सारे ढ़र को गाड़ी में लदवा कर बीच गंगा में फेंकवा दो। यह किस लिये? क्योंकि इससे तुम्हें दुःख दौर्मनस्य, क्लेश, मन और शरीर की पीड़ा और कष्ट ही होने वाला है।
41. उसके पांव पकड़ कर रट्ठपाल की अन्य पत्नियां पूछने लगीं कि आखिर वे अप्सराएं कैसी हैं जिनके लिए वह ब्रह्मचय्र्य वास कर रहा हैं?
42. रट्ठपाल का उत्तर था- बहनों! किन्हीं अप्सराओं के लिए नहीं।
43. अपने लिए 'बहनों' संबोधन सुना तो सभी देवियां मूर्छित होकर जमीन पर गिर पड़ीं।
44. रट्ठपाल के पिता ने कहा, गृहपति! यदि भोजन कराना है तो दो कष्ट मत दों।
45. पुत्र! भोजन तैयार है, करो, कहकर पिता ने रट्ठपाल को यथेच्छ भोजन करवाया।
46. भोजनान्तर रट्ठपाल कुरू-नरेश के मृगोंद्यान मैं चला गया और वहां पहुंच कर मध्यान्ह की कड़ी धुप के समय एक वृक्ष की छाया के नीचे बैठ गया।
47. अब राजा ने अपने माली को आज्ञा दे रखी थी कि उसके बाग को देखने आने से पहले वह उसे ठीक-ठीक करके रखे। माली अपना काम कर रहा था, उसने रट्ठपाल को एक वृक्ष के नीचे बैठा देखा। उसने राजा को सूचना दी कि बाग और तो सब तरह से ठीक-ठाक है, लेकिन एक वृक्ष के नीचे वह रट्ठपाल विराजमान है जिनके बारे में महाराज ने सुना है।
48. आज उद्यान-यात्रा रहने दो। आज मैं उन श्रवण के दर्शन करूंगा। जितना भी पाथेय आवश्यक था उस सब की तैयारी की आज्ञा दे, अपने अनुयायियों को साथ ले वह राजकीय रथ पर चढ़ा और रट्ठपाल को देखने के लिए नगर से बाहर निकला।
49. जहां तक रथ से जाना योग्य था, वहां तक रथ से जाकर और आगे पैदल चलकर, अपने अनुयायियों सहित राजा वहां पहुंचा जहां रट्ठपाल विराजमान थे। कुशल-क्षेम की बातचीत हो चुकने पर स्वयं अभी भी खड़े हुए राजा ने रट्ठपाल को फूलों की एक ढे़री पर बैठने का निमंत्रण दिया।
50. नहीं राजन! आप वहां बैठे। मैं अपने स्थान पर बैठा हूं।
51. संकेत किया गये स्थान पर बैठकर राजा ने कहां - रट्ठपाल 4 तरह की हानियां हैं जिनके कारण आदमी दाढ़ी मूछ मुड़वा, काषाय वस्त्र अगर घर से बेघर हो जाते हैं- 1.बुढ़ापा 2.गिरता हुआ स्वास्थ्य 3.दरिद्रता 4.निकट संबंधियों का मरण।
52. एक आदमी को लो, जो वृद्ध होने पर, बहुत आयु प्राप्त हो जाने पर, जरा-जीर्ण हो जाने पर, अंतिम समय के नजदीक आ पहुंचने पर उसे या तो और कमाने में कष्ट अनुभव होता है या जो कुछ उसके पास हैं उससे गुजारा नहीं चलता, तो वह घर से बेघर होने का निश्चय कर लेता है। इसे बुढ़ापे से उत्पन्न होने वाली हानि कहते है। लेकिन तुम्हारी तो अभी चढ़ती जवानी है, काले काले केश हैं जिन्हें सफेदी छू भी नहीं गई है; तुम्हें तो वर्धाक्य से उत्पन्न होने वाली किसी हानि का खतरा नहीं। तुमने क्या जाना, देखा या सुना है कि तुम घर से बेघर हो गये?
53. या एक आदमी को लो जो रोग ग्रस्त है, जिसे बड़ा कष्ट है और जो बहुत बीमार है, उसे या तो और कमाने में कष्ट अनुभव होता है या जो कुछ उसके पास है उससे गुजारा नहीं चलता, तो वह घर से बेघर होने का निश्चय कर लेता हैं। इसे गिरते हुए स्वास्थ्य से उत्पन्न होने वाली हानि कहते हैं। लेकिन तुम न तो बीमार ही हो और न तुम्हें कष्ट ही हैं, तुम्हारा हाजमा अच्छा हैं..., तुम्हें गिरते हुए स्वास्थ्य से उत्पन्न होने वाली किसी हानी से कोई खतरा नहीं। तुमने क्या जाना, या सुना है कि तुम घर से बेघर हो गये हो?
54. या एक आदमी को जो बड़ा धनी रहा है, जिसके पास बड़ी संपत्ति रही हैं और धीरे-धीरे उसका नाश हो गया है या तो उसे और कमाने में कष्ट अनुभव होता हैं या जो कुछ उसके पास है उससे गुजारा नहीं चलता, तो वह घर से बेघर होने का निश्चय कर लेता हैं। इसे दरिद्रता से उत्पन्न होने वाली हानि कहते हैं। लेकिन तुम तो न दरिद्र हो न संपत्ति शुन्य हो…. तुम्हें तो दरिद्रता से उत्पन्न होने वाली किसी हानि से कोई खतरा नहीं, तुमने क्या जाना, देखा या सुना कि तुम घर से बेघर हो गये हो?
55. या एक आदमी को लो जिसके सगे-संबंधी जाते रहे हैं, जिसके रिश्तेदारों का मरण हो गया है उसे या तो और कमाने में कष्ट होने लगता हैं या जो कुछ उसके पास है उससे गुजारा नहीं चलता, तो वह घर से बेघर होने का निश्चय कर लेता हैं। इसे संबंधियों के मरन से उत्पन्न होने वाली हानि कहते हैं। लेकिन तुम्हारे तो मित्रों और सगे-संबंधियों की कमी नहीं। तुम्हें तो सगे-संबंधियों के मरण से उत्पन्न होने वाली किसी हानि से कोई खतरा नहीं। तुमने क्या जाना देखा या सुना कि तुम घर से बेघर हो गये?
56. राजन! मैं घर से बे-घर इसलिये हो गया कि मैं चार बातें जानी देखी और जानने वाले तथा देखने वाले सम्यक सम्बुद्ध से सुने--
क) संसार अनित्य है निरंतर परिवर्तनशील है।
ख) संसार का कोई मालिक वा संरक्षक नहीं।
ग) हमारा कुछ भी नहीं, हमें सभी कुछ पीछे छोड़ जाना हैं।
घ) तृष्णा के वशीभूत होने से ही संसार दुःखी हैं।
57. 'यह अद्भुत हैं । यह अद्भुत हैं, 'राजा कह उठा' इस विषय में तथागत का कथन कितना सत्य हैं।'