2. इन लोगों को धम्म-दीक्षा देने के उद्देश्य से भगवान बुद्ध आकर एक वृक्ष के नीचे विराजमान हुए।
3. लोगों ने जब तथागत का तेज और गंभीर व्यक्तित्व देखा तो उससे प्रभावित होकर उनके गिर्द आ इकट्ठे हुए। तथागत ने प्रश्न किया-- तुम कब से इस पर्वत के नीचे रहते आए हों, और तुम्हारा पेशा क्या हैं?
4. उनका उत्तर था- पिछली तीस पीढ़ियों से हम यहीं रहते आये हैं, और हमारा पेशा पशु-पालन हैं।
5. और जब उनके धार्मिक-विश्वासों के बारे में प्रश्न किया गया तो उनका उत्तर था-- हम ऋतु भेद के अनुसार सूर्य, चंद्रमा, वरुण, अग्नि आदि देवताओं की पूजा करते हैं।
6. यदि हमनें से किसी की मृत्यु हो जाती है तो हम इकट्ठे हो जाते हैं और प्रार्थना करते हैं कि वह ब्रह्म-लोक में उत्पन्न हो जिससे उसे पुनर्जन्म न ग्रहण करना पड़ें।
7. भगवान बुद्ध ने कहा--यह क्षेमकर मार्ग नहीं हैं, इससे तुम्हारा कुछ लाभ नहीं हो सकता। मेरे मार्ग का अनुसरण करने से, सच्चा श्रवण बनने से, आत्म-संयम का अभ्यास करने से ही निर्वाण प्राप्त हो सकता हैं।
8. जो सत्य को असत्य और असत्य को सत्य समझ बैठते हैं, ऐसे मिथ्या दृष्टि-संपन्न लोगों की कभी सद्गति नहीं हो सकती।
9. जो सत्य को सत्य और असत्य को असत्य जान लेते हैं, ऐसे सम्यक दृष्टि-संपन्न लोगों को ही सद्गति की प्राप्ति होती हैं।
10. संसार में सभी मृत्यु को प्राप्त होते हैं, कोई उससे बच नहीं सकता।
11. यह समझ लेना कि जो पैदा हुआ है, उसे एक न एक दिन मरना अवश्य है, और इसलिए जन्म मरण के बंधन से छुटकारा पाने की इच्छा करना-- यही सच्ची-धम्म साधना हैं।
12. उन सत्तर ब्राह्मणों को जब यह बुद्ध-वचन सुनने के लिए मिला तो उन्होंने तुरंत श्रमण बनने की इच्छा प्रकट की। बुद्ध द्वारा अनुमति प्राप्त होने पर उनका केश-छेदन हो गया। उनकी वेश-भूषा सच्चे श्रमण की हो गई।
13. तब वे सब विहार की ओर चल पड़े। रास्ते में उन्हें अपनी पत्नियों की याद आई और अपने परिवार की याद आई। उसी समय भारी वर्षा ने उनका आगे बढ़ना रोक दिया।
14. रास्ते में कोई दस मकान थे। उन्होंने उनमें आश्रय खोजा। एक मकान के भीतर जाने पर मालूम हुआ कि क्योंकि उसकी छत चू रही थी, इसलिए उसके भीतर घुसना निष्प्रयोजन था।
15. इस अवसर के उपर्युक्त भगवान बुद्ध ने कहा-- जिस प्रकार यदि छत ठीक से छाई न गई हो तो उसमें से वर्षा का पानी अन्दर घुस आता हैं, इसी प्रकार यदि चित्त को ठीक ठीक साधा न गया तो उसमें (काम) राग का प्रवेश हो जाता हैं।
16. लेकिन जिस प्रकार यदि छत ठीक से छाई गई हो। तो उसमें से वर्षा का पानी अंदर नहीं आ सकता, उसी प्रकार यदि चित्त को ठीक ठीक साधा गया हो तो उसमें (काम) राग का प्रवेश नहीं हो सकता।
17. इन वाक्यों को सुना तो उन सत्तर ब्राह्मणों को यह लगा कि सही कि उनके मन में संकल्प-विकल्प शुभ नहीं हैं, तो भी अभी वह विचिकित्सा से मुक्त नहीं थे। इतना होने पर भी वे आगे बढ़े चले गये।
18. आगे बड़े तो उन्होंने पृथ्वी पर कुछ सुगंधित द्रव्य पड़ा देखा। बुद्ध ने उसकी ओर उनका ध्यान आकर्षित किया। थोड़ी ही दूर और आगे जाने पर कुछ कूड़ा-करकट भी पड़ा दिखाई दिया। बुद्ध ने उसकी ओर भी उनका ध्यान आकर्षित किया और साथ-साथ यह भी कहा-
19. जो दु:शीलों की संपत्ति में रहता है वह उसी प्रकार दु:शील हो जाता है जैसे किसी दुर्गंधयुक्त पदार्थ को ग्रहण करने वाला स्वयं गंधाने लगता हैं; वह उत्तरोत्तर निकृष्ट हो जाता है और अकुशल ही अकुशल करने में दक्ष हो जाता हैं।
Read More: Gautam Buddha 8 Updesh in hindi
21. यह सब गाथाओं को सुनकर, उन सत्तर ब्राह्मणों को निश्चय हो गया कि उनके मन में जो घर लौट कर काम-भोग जीवन व्यतीत करने का ख्याल आने लगे थे वे कुछ बहुत उचित नहीं थे। ऐसे विचारों से सर्वथ मुक्त हो वे विहार आये और साधना कर अचिल काल में ही अर्हत्व को प्राप्त हुए।
Brahmin Dhamma Diksha उत्तरवती के ब्राह्मणों की धम्म-दीक्षा
1. जिस समय भगवान बुद्ध श्रावस्ती के जेतवन में विहार कर रहे थे और देवताओं तथा मनुष्यों के कल्याणार्थ धम्मोपदेश दें रहे थे, ठीक उस समय श्रावस्ती के पूर्व के उत्तरवती नाम नगर में पांच सौ ब्राह्मण रहते थे।
2. उन सबने इकट्ठे होकर एक गंगातट निवासी निग्रन्थ तपस्वी के पास जाने का संकल्प किया, जो अपने शरीर पर धूल आदि लपेटकर 'ऋषि' बना हुआ था।
3. रास्ते में एक कान्तार में पहुंचने पर उन्हों जोर की प्यास लगी। दूरी पर उन्हें एक पेड़ दिखाई दिया। उन्होंने सोचा, वहां कुछ बस्ती जरूर होगी और पानी मिलेगा। किंतु जब वे वहां पहुंचे तो वहां कोई बस्ती न थी। केवल एक पेड़ ही था।
4. ऐसी परिस्थिति में वे जोर जोर से रोने-चिल्लाने लगे। तब तक उस वृक्ष पर से उन्हें अचानक वृक्ष-देवता का स्वर सुनाई दिया। वृक्ष देवता ने पूछा- तुम क्यों रो चिल्ला रहे हो? लोगों ने कारण बताया तो वृक्ष-देवता ने उन्हें यथेच्छा खाने पीने को दिया।
5. आगे बढ़ने से पूर्व उन ब्राह्मणों ने उसे वृक्ष-देवता से पूछा कि उसने पूर्व जन्म में ऐसा क्या कर्म किया था कि वह वृक्ष-देवता होकर पैदा हुआ?
6. उसने उत्तर दिया कि जिस समय (अनाथपिण्ड़क) सुदत्त ने तथागत को जेतवनाराम को दान दिया था, उस समय वह वहां सारी रात धम्म सुनता रहा था। लौटते समय उसने अपने पात्र में भिक्षुओं को पानी का दान किया था।
7. दूसरे दिन प्रातःकाल घर लौटने पर उसकी स्त्री ने पूछा कि उस से क्या अपराध हो गया था कि वह सारी रात बाहर रहा। उसने कहां कि वह गुस्सें में नहीं था बल्कि वह सारी रात जेतवन में बुद्ध का उपदेश सुन रहा था।
8. यह सुन उसकी स्त्री ने तथागत को बेहिसाब सुनाई- यह गौतम पागल हैं। यह केवल लोगों को ठगता हैं।
9. उसके ऐसा बोलने पर भी, वृक्ष-देवता ने कहा, मैंने उसका विरोध नहीं किया। इसी कारण मरणानन्तर मैं प्रेत होकर पैदा हुआ, और अपनी उस कायरता के ही परिणामस्वरुप मेरा क्षेत्र इस पेड़ तक ही सीमित हैं।
10. यज्ञ-यागादि सभी दिन-रात दुःख ही देने वाले हैं, चिंता के जनक हैं।
11. चिंता से मुक्त होने के लिए और दुःख का क्षय करने के लिए आदमी को (बुद्ध के) धम्म को ही स्वीकार करना चाहिये और जो यह ऋषियों का सांसारिक धर्म हैं, उससे मुक्ति पानी चाहिए।
12. ब्राह्मणों ने जब वृक्ष-देवता के ये वचन सुने तो उन्होंने श्रावस्ती जाने का निश्चय किया। वह वहां पहुंचे और तथागत को अपने आने का उद्देश्य कहा। उसकी प्रार्थना सुनी, तब तथागत ने कहा--
13. चाहे आदमी नग्न रहता हो, चाहे बड़ी-बड़ी जटायें बढ़ाकर रहता हो, चाहे कुछ पत्तों अथवा बल्कल चीर से ही अपना शरीर ढ़कता हो, चाहे वह शरीर पर धूल ही रमाता हो और पत्थरों पर सोता हो; किंतु इस सबसे व तृष्णा से मुक्त नहीं हो सकता।
14. लेकिन जो न किसी से कलह करता है और न किसी की हत्या करता है, जो अग्नि से भी किसी का नाश नहीं करता, जो किसी को पराजित करके स्वयं विजयी भी नहीं होना चाहता, जिसकी सभी के प्रति मैत्री भावना है- ऐसे आदमी के मन में किसी के लिए द्वेष या घृणा का भाव नहीं होता।
15. प्रेतों को बलि चढ़ाना ताकि पुण्य लाभ हो, वा परलोक में फल मिले सत्पुरुषों का सत्कार करने के चौथे हिस्से की भी बराबर नहीं।
16. जो सदाचारी है, जो जेष्ठों के प्रति- वृद्धों के प्रति सदा आदर की भावना प्रदर्शित करता है, उसे इन चार चीजों की प्राप्ति होती है- आयु की, वर्ण की, सुख की तथा बल की।
17. अपने पति से यह सब सुना, तो पत्नी शान्त हो गई।