Buddha Dhamma Diksha नाई उपालि की धम्म-दीक्षा
1.वापिस लौटते समय नाई उपाली ने सोचा- शाक्य प्रचण्ड स्वभाव के हैं। यदि मैं इन गहनों को लेकर वापस लौटा तो यह सोच कर कि मैं अपने साथियों की हत्या करके और उनके गहने लेकर भाग आया, वे मेरी हत्या भी कर डा़ल सकते हैं। तो मैं भी उसी रास्ते क्यों न जाऊं जिस रास्ते शाक्य कुल-पुत्र गये है?2. सचमुच मुझे क्यों उनके पीछे पीछे नहीं जाना चाहिये? नाई उपाली ने अपने से पूछा। तब उसने अपनी पीठ पर से गहनों की गठरी उतारी और उसे एक पेड़ पर लटका दिया। उसने कहा-- जिसे यह गठरी मिले, वह इसे अपनी समझ कर ले जाये। इसके बाद वह शाक्यों के पीछे-पीछे जाने के लिए वापस लौट पड़ा।
3. शाक्यों ने उसे दूर से आते देखा, तो बोले-- उपाली! तू लौट किसलिये आया हैं?
4. तब उसने अपने मन की बात कही। शाक्य कुल-पुत्र बोले- उपाली! तूने अच्छा किया है कि तू वापस नहीं लौटा। क्योंकि शाक्य निसंदेह चण्ड़ हैं वे तुझे मार भी सकते थे।
5. और वे उपाली को अपने साथ लिये वहां पहुंचे जहां तथागत ठहरे हुए थे। वहां पहुंच कर उन्होंने तथागत को प्रणाम किया और एक और जा बैठे। इस प्रकार बैठे चुकने पर उन्होंने तथागत से निवेदन किया।
6. भगवान! हम शाक्य लोग बड़े अभिमानी स्वभाव के हैं। और यह उवाली नाई चिरकाल से हमारी सेवा करता चला आ रहा है। भगवान पहले से ही प्रव्रजित उपसंपन्न करें ताकि हम इसे अपने से बड़ा मान इसका अभिवादन करें, इसे हाथ फैलाकर नमस्कार करें और इस प्रकार हम शाक्यों के अभिमान में कुछ कमी आयें।
7. तब तथागत ने पहले तो नाई उपाली को ही प्रव्रजित और उपसंपन्न किया। इसके बाद उन दूसरे शाक्य कुल-पुत्रों को भिक्षु संघ में दीक्षित किया।
Buddha Dhamma Diksha भंगी सुमीत की धम्म-दीक्षा
1. राजगृह में एक सुणीत नाम का एक भंगी रहता था। गृहस्थों द्वारा सड़क पर फेंका गया कूड़ा-कचरा साफ करना ही उसकी जीविका का साधन था। यह उसका परंपरागत नीच पेशा था।
2. एक दिन प्रात:काल तथागत उठे, चीवर धारण किये और बहुत से भिक्षुओं को साथ लिये भिक्षाटन के लिए निकले।
3. अब उस समय सुणीत कूड़ा-कचरा इकट्ठा करके ढ़र लगा रहा था, जिसे वह बाद में ओकरी से गाड़ी में डालने वाला था और उस गाड़ी को खींचकर ले जाने वाला था।
4. और जब उसने अनुयायियों सहित तथागत को आते देखा, उसका हृदय प्रसन्न से ता से भर गया; किंतु साथ ही वह ड़र भी गया था।
5. सड़क पर छिपने की कोई जगह न देख, उसने अपनी गाड़ी को दीवार से जा सटाया और खुद भी दीवार से सटकर हाथ जोड़े हुए खड़ा हुआ।
6. तथागत जब कुछ समीप आये तो उन्होंने अमृत भरी वाणी में उसे संबोधित किया-- सुणीत! यह तुम्हारा दरिद्र जीविका का साधन क्या है? क्या तुम घर छोड़कर संघ में प्रविष्ट हो सकते हों?
7. सुणीत को ऐसा लगा जैसे किसी ने उस पर अमृत वर्षा की हो। बोला-- जिस संघ में भगवान बुद्ध हैं, उसमें मैं कैसे नहीं आ सकता? कृपया आप मुझे संघ में प्रविष्ट कर लें।
8. तब तथागत ने श्रीमुख से निकाला-- 'भिक्षु आ।' इस एकवचन से ही सुणीत को प्रव्रज्या और उपसंपदा मिली तथा वह पात्र-चीवर युक्त हो गया।
9. भगवान बुद्ध उसे विहार ले गये तथा धम्म और विनय की शिक्षा दी। 'शील' संयम, और दमन से प्राणी शुद्ध हो जाते हैं।
10. जब पूछा गया कि सुणीत इतना महान कैसे हो गया, तो तथागत ने कहा- जिस प्रकार रास्ते पड़े किसी कूड़े-कचरे के ढ़ेर पर एक सुगंधित कवल भी उग सकता हैं, उसी प्रकार इस अंधे-जगत में, इस कूड़ा-कचरे संसार में बुद्ध-पुत्र भी प्रकाशित हो सकता हैं।
Buddha Dhamma Diksha सोपाक तथा सुप्पिय अछूतों की धम्म-दीक्षा
1. सोपाक श्रावस्ती का एक अछूत बालक था। प्रसव-वेदना के समय उसकी मां बेहोश हो गई। उसके पति और संबंधियों ने सोचा कि वह मर गई रे उसे श्मशान में ले गये और वहां उसके लिए चिता तैयार की।
2. लेकिन उस समय इतना पानी बरसा और ऐसा तूफान आया कि चिता में आग लगा सकना असंभव हो गया। इसलिए लोग उसे यूं ही चिता पर पड़ा छोड़ चले गये।
3. सोपाक की मां उस समय तक मरी नहीं थी। वह बाद में मरी। मृत्यु से पहले वह बालक को जन्म दे गई।
4. उस बच्चे का श्मशान के रखवाले ने ही अपने बच्चे सुप्पिय के साथ पालन पोषण किया। मां की जाति के नाम पर बच्चे का नाम भी सोपाक ही पड़ गया।
5. एक दिन भगवान बुद्ध शमशान के पास से गुजर रहे थे। सोपाक उन्हें देखकर उसके पास चला गया। भगवान को अभिवादन कर, उसने भगवान, से संघ में प्रविष्ट होने की अनुज्ञा मांगी।
6. उस समय सोपाक की आयु केवल सात वर्ष की थी। भगवान बुद्ध ने उसे अपने पिता की अनुमति लाने के लिए कहा।
7. सोपाक जाकर अपने पिता को ही ले आया। पिता ने भगवान को अभिवादन किया और प्रार्थना कि की वे उसके पुत्र को संघ में प्रविष्ट कर लें।
8. इस बात का ख्याल न कर कि वह 'अछूत' है, भगवान बुद्ध ने उसे संघ में प्रविष्ट कर लिया तथा उसे धम्म और विनय की शिक्षा दी।
9. बाद में सोपाक एक स्थविर हुआ।
10. सुप्पिय और सोपाक के बचपन के साथ ही साथ बड़े हुए थे। और क्योंकि सुप्पिय के पिता ने ही सोपाक का भी पालन-पोषण किया था, इसलिए सुप्पिय ने भी अपने साथी सोपाक से भगवान बुद्ध के धम्म की शिक्षा ग्रहण कर ली। उसने सोपाक से ही उसे प्रव्रजित करने की प्रार्थना भी की। जाति-वाद के हिसाब से सोपाक सुप्पिय की भी उपेक्षा 'नीच' जाति का था।
11. सोपाक ने स्वीकार किया, और सुप्पिय जो एक 'नीच' जाति का था और जिसका परंपरागत पेशा शमशान की रखवाली थी-- भी एक भिक्षु बन गया।
Buddha Dhamma Diksha सुमंगल तथा अन्य 'नीच' जाति वालों के धम्म-दीक्षा
1. सुमंगल श्रावस्ती का एक किसान था वह डराती हेलो और कुदाली से खेत में काम करने के लिए अपनी जीविका कमाता था।
2. छन्न कपिलवस्तु का ही एक अधिवासी था और शुद्धोदन के ही घर पर एक दास।
3. धनिय राजगृह का रहने वाला था। वह एक कुम्भार था।
Read More: What is dhamma?
4. 'कप्पर-कुर' श्रावस्ती में रहता था। बदन पर चीथड़े, हाथ में खप्पर लिये भीख मांगते फिरना ही उसकी जीविका का एकमात्र साधन था। उसका नाम ही पड़ गया था-- 'चौथडे़-चावल'। बड़े होने पर वह घास बेचकर गुजारा करने लगा था।
5. इन सभी ने भगवान बुद्ध से संघ में प्रविष्ट होने की अनुज्ञा चाही। बिना उनकी नीच जाति की ओर देखें और बिना उनके पहले के पेशे की ओर देखे भगवान बुद्ध ने सभी को संघ में प्रविष्ट कर लिया।
Buddha Dhamma Diksha कुष्ठ-रोगी संप्रबुद्ध की धम्म-दीक्षा
1. एक समय भगवान बुद्ध राजगृह के वेळुवन में विराजमान थे, जहां गिलहरियों को दाना चुराया जाता था।
2. उस समय है राजगृह में एक आदमी रहता था, एक कोढ़ी, नाम सुप्रबुद्ध। वह अत्यन्त अभागा था, अत्यंत दरिद्र था और अत्यन्त दुःखी था।
3. और ऐसा हुआ कि उस समय तथागत बड़े भारी जन-समूह से घरे हुए धर्मोपदेश दे रहे थे।
4. उस कुष्ठ-रोगी सुप्रबुद्ध ने जब कुछ दूर से वह भीड़ देखी तो उसके मन में हुआ- निस्संदेह वहां लोगों की भीख बांट रही होगी। मैं भी यदि वहां निकट चला जाऊं तो मुझे भी खाने को कुछ न कुछ अवश्य मिल ही जायेगा।
5. इस प्रकार कोढी सुप्रबुद्ध उस भीड़ के समीप पहुंचा। वहां जाकर उसने देखा कि बड़े जन-समूह के मध्य बैठे तथागत धर्मोपदेश दे रहे हैं। उसने सोचा- यहां भीख तो नहीं बंट रही हैं। यहां तो श्रवण गौतम का धर्मोपदेश हो रहा हैं। अच्छा, मैं धर्मोपदेश की सुनूं।
6. वह निश्चय करके, एक और बैठ गया 'मैं भी धर्मोपदेश सुनूंगा।
7. अपने चित्त से सभी उपस्थित लोगों से चित्त की दशा जानकर तथागत ने सोचा कि इन उपस्थित लोगों में कौन है जिसे धर्मावबोध हो सकता हैं? तब तथागत ने वहीं एक ओर बैठे कोढ़ सुप्रबुद्ध को देखा। उसे देखकर तथागत ने जाना- इसे धर्म व बोध हो सकता हैं।
8. तब उस कोढ़ी सुप्रबुद्ध के लिए ही तथागत ने धर्मोपदेश दिया- दान-कथा, शील-कथा, स्वर्ग-कथा आदि। उन्होंने काम सुखों की तुच्छता और आस्त्रवों से मुक्ति लाभ करने पर जोर दिया।
9. जब तथागत ने देखा कि कोढ़ी संप्रबुद्ध का चित्त नरमा गया है, कमाया गया हैं, ऊपर उठ आया है तथा श्रद्धायुक्त हो गया हैं तब जो बुद्धों की सर्वोत्कृष्ट देशना है उसका उपदेश दिया- दुःख, दुःख का समुदाय, दुःख का निरोध तथा दुःख निरोध की ओर ले जाने वाला मार्ग।
10. जिस प्रकार एक स्वच्छ कपड़ा रंग को अच्छी तरह ग्रहण कर लेता है उसी प्रकार उसी स्थान पर बैठे-बैठे कोढ़ संप्रबुद्ध की विरज, विमल प्रज्ञा प्राप्त हुई- जो कुछ भी समुदय-धर्म हैं, वह सब निरोध-धर्म है। और कोढ संप्रबुद्ध को सत्य के दर्शन हो गये, वह सत्य को प्राप्त हो गया, वह सत्य के निमग्न हो गया। वह सन्देह के उस पार चला गया। उसकी विचिकित्सा शांत हो गई। उसमें विश्वास उत्पन्न हो गया। अब उसे और कुछ करणीय नहीं रहा। वह तथागत की देशना में सुप्रतिष्ठित हो गया। तब कोढ सुप्रबुद्ध अपने आसन से उठा और तथागत के कुछ समीप जाकर एक ओर बैठ गया।
11. इस प्रकार बैठे हुए उसने तथागत से निवेदन किया- अद्भुत है भगवान! अदभुत हैं। जैसे कोई गिरे को ऊपर उठा ले, छिपे को उखाड़ दें, पथ-भ्रष्ट को रास्ता दिखा ,दे अंधकार में प्रदीप प्रज्वलित कर दे ताकि जिन्हें आंख हैं वे रास्ता देख लें, इसी प्रकार भगवान ने नाना प्रकार के धम्म की व्याख्या कर दी। मैं बुद्ध, धम्म और संघ की शरण ग्रहण करता हूं। भगवान आज से मेरे प्राण रहने तक मुझे अपना शरणागत उपासक समझें।
12. तब तथागत की वाणी द्वारा चेतनता और प्रसन्नता को प्राप्त हुआ कोढ़ी सुप्रबुद्ध अपने स्थान से उठा और भगवान को अभिवादन कर वहां से विदा हुआ।
13. दुर्भाग्यवश एक दुर्घटना हो गई। एक तरुण बछड़े ने रास्ते में उस कोढ़ी सुप्रबुद्ध को सींग खोभ कर जान से मार डाला।