Gautam Buddha Story in Hindi | Positive Quotes
1) Gautam Buddha Buddhism मन के मैल को दूर कर उसे निर्मल बनाना
1. जब एक समय भगवान बुद्ध श्रावस्ती में बिहार कर रहे थे तो कौशल नरेश प्रसेनजीत वहां आया जहां तथागत ठहरे हुए थे और अपने रथ से उतर अत्यंत भक्ति भाव से तथागत के समीप बैठा।
2. उसने तथागत से प्रार्थना की कि वे कल के लिए उसका निमंत्रण स्वीकार करें। उसने उनसे दूसरे दिन नगर में सार्वजनिक धम्मोपदेश देने की भी प्रार्थना की ताकि लोग उनके दर्शन कर सकें और उनका उपदेश सुन, उसे ग्रहण कर सकें।
3. भगवान बुद्ध ने स्वीकार किया। दूसरे दिन भिक्षु संघ सहित उन्होंने नगर में प्रवेश किया और नगर के चौरस्तों को पार कर वे वहां पहुंचे जो स्थान पूर्व निश्चित था, तथा वहां विराजमान हुए।
4. भोजनान्तर राजा ने तथागत से प्रार्थना की कि वे उस खुली सभा में भाषण दें। उस समय उनका प्रवचन सुनने वाले बहुत थे।
5. उस समय उनके श्रोताओं में दो व्यापारी भी थे।
6. एक ने सोचा महाराज ने यह कितनी बड़ी बुद्धिमानों की बात की है कि इस प्रकार का सार्वजनिक धम्मोपदेश करवाया हैं। ये उपदेश कितने व्यापक हैं और ये उपदेश कितने गहरे हैं।
7. दूसरे में सोचा, महाराज ने यह कितनी बड़ी बुद्धिमानों की बात की है कि इस प्रकार का सार्वजनिक धम्मोपदेश करवाया हैं। ये उपदेश कितना व्यापक हैं और ये उपदेश कितने गहरे हैं ।
8. जैसे कोई बछड़ा अपनी मां के पीछे पीछे चलता है उस गाड़ी से बंधा हुआ जिसे वह खींचती हैं, उसी प्रकार यह बुद्ध राजा से बंधा हुआ हैं। दोनों व्यापारी नगर से विदा हो एक सराय में पहुंचे, जहां दोनों एक साथ ठहरें।
9. सुरा-पान करते समय जो भला व्यापारी था, उसे चातुर्महाराजिक देवताओं ने संयत रखा और उसकी रक्षा की।
10. दूसरे को किसी दुष्ट प्रेतात्मा ने पीते रहने की प्रेरणा दी, जब तक वह नशे और नींद से बेहोश नहीं हो गया। वह सराय के पास ही सड़क पर पड़ा था।
11. प्रातः काल जब व्यापारियों की गाड़ियां वहां से विदा होने लगी तो गाड़ीवानों ने सड़क के बीच पड़े उसे नहीं देखा वह गाड़ी के पहिए के नीचे आकर मर गया।
12. दूसरा व्यापारी एक दूर देश में आ पहुंचा। वहां वह एक पवित्र घोड़े के घुटने देकने के परिणाम स्वरूप उस देश का राजा चुन लिया गया; और वह सिंहासन पर विराजमान हुआ।
13. इसके बाद इस घटनाओं की विचित्रता पर विचार करके, वह अपने देश लौट आया। तब उसने भगवान बुद्ध को निमंत्रित किया कि वे जनता को उपदेश दें।
14. इस अवसर पर तथागत ने उस दुष्ट-हृदय व्यापारी की मृत्यु का कारण बताया और दूसरे बुद्धिमान के ऐश्वर्य साली बनने का भी। इसके बाद तथागत ने यह भी कहा:-
15. मन ही सबका मूल है; मन ही मालिक है; मन ही कारण है।
16. यदि आदमी का मन दुष्ट होता है तो वह दुष्ट वाणी बोलता है और दुष्ट कार्य भी करता हैं। तब दुःख उस आदमी के पीछे पीछे ऐसे ही हो लेता है जैसे गाड़ी के पहिए, खींचने वाले बेल के पीछे पीछे।
17. मन ही सबका मूल है, मन ही शासन करता है, मन ही योजना बनाता हैं।
18. यदि आदमी का मन शुद्ध होता है, तो वह शुद्ध वाणी बोलता हैं और अच्छे-अच्छे कार्य करता हैं। तब सुख आदमी के पीछे पीछे ऐसे ही हो लेता है जैसे कभी साथ न छोड़ने वाली छाया, वस्तु या व्यक्ति के पीछे पीछे।
19. यह सुनने पर, राजा और उसके मंत्री तथा अन्य अनगिनत लोगों ने धम्मदीक्षा ग्रहण की और वे तथागत के शिष्य हुए।
2) Gautam Buddha Buddhism संसार को 'धम्म-राज्य' बनाना
1.धम्म का प्रयोजन क्या हैं?
2. भिन्न-भिन्न धर्मों ने इस प्रश्न के भिन्न-भिन्न उत्तर दिए हैं।
3. आदमी को ईश्वर-प्राप्ति के मार्ग पर लगाना और उसे अपने 'आत्मा' के 'मोक्ष' का महत्व समझाना-- यह एक सामान्य उत्तर हैं।
4. बहुत से धर्म तीन राज्यों की बात करते हैं।
5. एक 'स्वर्ग का राज्य' कहलाता हैं, दूसरा पृथ्वी का राज्य कहलाता हैं, तीसरा 'नरक का राज्य' कहलाता हैं।
6. कहा जाता है कि 'स्वर्ग के राज्य' पर ईश्वर का शासन हैं। 'नरक के राज्य' पर शैतान का एकाधिकार माना जाता हैं। 'पृथ्वी के राज्य' के बारे में झगड़ा हैं। इस पर शैतान का अधिकार नहीं हैं। साथ-साथ इसे 'ईश्वर के राज्य' के अंतर्गत भी नहीं माना जा सकता। आशा की जाती हैं कि शायद किसी दिन हो जाए।
7. कुछ धर्मों में माना जाता है कि 'स्वर्ग का राज्य' 'धर्म-राज्य' है, क्योंकि वहां ईश्वर का सीधा शासन हैं।
8. कुछ दूसरे धर्मों में 'स्वर्ग का राज्य' पृथ्वी पर नहीं हैं। यह केवल 'स्वर्ग' का ही दूसरा नाम हैं। जो कोई ईश्वर और उसके पैगंबर पर ईमान लाता है, वह ही वहां पहुंच जा सकता हैं। जब पहुंचने वाले स्वर्ग पहुंचते हैं तो जीवन के जितने भी भोग-विलास के साधन है वे सब उन्हें वहां प्राप्त हो जाते हैं।
9. सभी धर्मों का यही उपदेश है कि आदमी के जीवन का उद्देश्य इस 'स्वर्ग के राज्य' को प्राप्त करना और कैसे प्राप्त करना-- यही होना चाहिए।
10. धम्म का उद्देश्य क्या हैं? इस प्रश्न का बुद्ध ने सर्वथा भिन्न उत्तर दिया हैं।
11. भगवान बुद्ध ने लोगों को यह नहीं कहा कि उनके जीवन का उद्देश्य किसी काल्पनिक 'स्वर्ग' की प्राप्ति होना चाहिए। उनका कहना था कि 'धम्म का राज्य' इस पृथ्वी पर ही है और वह धम्म-पथ पर चलकर प्राप्त किया जा सकता है।
12. उन्होंने लोगों से कहा कि यदि तुम अपने दुःख का अन्त करना चाहते हो, तो हर किसी को दूसरे के साथ न्याय संगत, धम्म-संगत व्यवहार करना होगा। तभी यह पृथ्वी 'धम्म का राज्य' बन सकेगी ।
13. अन्य सब धर्मों की अपेक्षा तथागत के धम्म की यही अपनी विशेषता हैं।
14. तथागत के धम्म में पंचशील पर जोर दिया गया है, अष्टांगिक-मार्ग पर जोर दिया गया है और पारमिताओं पर जोर दिया गया है।
15. भगवान बुद्ध ने इन सब को अपने धम्म का आधार क्यों बनाया? क्योंकि ये एक ऐसी जीवन-विधि है कि केवल यह ही आदमी को सदाचारी बना सकती हैं।
16. आदमी आदमी के प्रति जो अनुचित व्यवहार करता है, उसी में से आदमी का सारा दुःख पैदा हुआ है।
17. आदमी का आदमी के प्रति जो अनुचित व्यवहार है, उसका नाश केवल 'धम्म' ही कर सकता है और उससे उत्पन्न दुःख का भी।
18. इसलिए भगवान बुद्ध ने कहा कि 'धम्म' का काम केवल 'उपदेश' देना नहीं है बल्कि जैसे भी हो आदमी के मन में यह बात जमाना है कि सर्वोपरि आवश्यकता सदाचारी बनने की है।
19. लोगों में सदाचार की भावना भरने के लिए, 'धम्म' के लिए आवश्यक है कि वह कुछ दूसरे कार्य भी करें।
20. धम्म को यह शिक्षा देनी होगी कि आदमी जान सके कि कुशल-कर्म (शुभ-कर्म) कौन सा होता है और वह उस कुशल-कर्म को कर सके।
21. धम्म को यह भी शिक्षा देनी होगी कि आदमी जान सके कि अकुशल (अशुभ) क्या है और जो अकुशल है, उससे वह बचा सके।
22. धम्म के इन दो कामों के अतिरिक्त, भगवान बुद्ध ने धम्म के दूसरे भी काम बताए हैं और जिन्हें वे बहुत महत्वपूर्ण समझते थे।
23. पहला है आदमी के स्वभाव और उसकी प्रवृत्तियों की ट्रेनिंग। यह प्रार्थना करने से भिन्न प्रक्रिया हैं। यह व्रत आदि रखने से भिन्न प्रक्रिया हैं। यह यज्ञ-बलि से भिन्न प्रक्रिया हैं।
24. देवदह सुत्त में 'जैन-धर्म' की चर्चा करते हुए भगवान बुद्ध ने यह बात स्पष्ट की है।
25. जैन-धर्म के संस्थापक माने जाने वाले तीर्थंकर महावीर का कहना था कि व्यक्ति जो कुछ भी दुःख या सुख अनुभव करता है, यह सब उसके पूर्व जन्म के कर्मों का परिणाम होता हैं।
26. ऐसा होने पर, पूर्व जन्म के दुष्कर्मो की निर्जरा हो जाने से और नये दुष्कर्म न करने से भविष्य के लिए कुछ संग्रह नहीं होता; जब भविष्य के लिए कुछ संग्रह नहीं होता, तो दुष्कर्म का क्षय हो जाता हैं; जब दुष्कर्मों का क्षय हो जाता हैं, तो दुःख का क्षय हो जाता हैं, जब दुःख का क्षय हो जाता है तो सुख दुःख अनुभव करने की शक्ति (वेदना) का क्षय हो जाता हैं। जब वेदना का क्षय हो जाता है तो सारे दुःख का मूलोच्छेद हो जाता हैं।
27. यही निगण्ठनाथ की शिक्षा (जैन-धर्म) थी।
28. इस पर तथागत ने प्रश्न किया- क्या तुम जानते हो कि यहां ही और अब ही, अकुशल प्रवृत्तियों को मूलोच्छेद हो गया और कुशल-प्रवृत्ति की स्थापना हो गई?
29. उत्तर था- नहीं।
30. तब बुद्ध ने आपत्ति की: तो पूर्व दुष्कर्मों की निर्जरा से और नये दुष्कर्म के भी न करने से क्या लाभ है, यदि चित्त को इसका अभ्यास नहीं है कि वह अकुशल-प्रवृत्ति को कुशल-प्रवृत्ति में बदल सकें।
31. उनके मत में किसी भी धर्म की यह सबसे भारी कमी थी। शुभ प्रवृत्ति या शुभ-संस्कार ही किसी के स्थायी रूप से अच्छा बने रहने की सबसे बड़ी गारंटी हैं।
32. यही कारण है कि बुद्ध ने चित्त की साधना को प्रथम स्थान दिया है, जो कि संस्कारों को सुधारने का ही दूसरा नाम हैं।
33. दूसरी बात जिसे उन्होंने विशेष महत्व दिया वह यह है कि आदमी में इस बात का साहस हो कि चाहे वह अकेला ही हो तब भी उचित मार्ग से विचलित न हो।
34. सुल्लेख-सूत्त- में तथागत से इसी बात पर जोर दिया हैं।
34. उन्होंने कहा हैं-
35. तुम्हें अपने मन को निर्मल बनाने के लिए निश्चय करना चाहिए की चाहे दूसरे लोग हानि करें, मैं हानि नहीं करूंगा।
36. चाहे दूसरे लोग हिंसा करें, मैं हिंसा नहीं करूंगा।
37. चाहे दूसरे लोग चोरी करें, मैं चोरी नहीं करूंगा।
38. चाहे दूसरे लोग श्रेष्ठ जीवन व्यतीत न करें, मैं श्रेष्ठ जीवन व्यतीत करूंगा।
39. चाहे दूसरे लोग झूठ बोले, चुगली खावें कठोर वचन बोले अथवा व्यर्थ बकवास करें, मैं नहीं करूंगा।
40. चाहे दूसरे लोग लोभी हो, मैं लोभी नहीं करूंगा।
41. चाहे दूसरे लोग द्वेष करे, मैं द्वेष नहीं करूंगा।
42. चाहे दूसरे लोग सत्य के विषय में भी गलती पर हो, मिथ्या-दृष्टि हो, मिथ्या-संकल्प वाले हो, मिथ्या-वाणी वाले हो, मिथ्या-कर्मान्त वाले हो, मिथ्या-समाधि वाले हो; मैं सम्यक-दृष्टि होऊंगा, सम्यक-संकल्प वाला होऊंगा,
सम्यक-वाणी, सम्यक-कर्मान्त, सम्यक-आजीविका, सम्यक-व्यायाम, सम्यक-स्मृति, तथा सम्यक-समाधि वाला होऊंगा 'चाहे दूसरे लोग चोरी करे, मैं चोरी नहीं करूंगा।'
43. चाहे दूसरे सत्य के विषय में भी गलती पर हों, मुक्ति के विषय में भी गलती पर हों, मैं सत्य और मुक्ति दोनों विषयों में गलती पर न होऊंगा।
44. चाहे दूसरे आलस्य और तन्द्रा से युक्त हों, मैं आलस्य और तन्द्रा से मुक्त रहूंगा।
45. चाहे दूसरे उद्धत स्वभाव के हों, मैं विनम्र स्वभाव का रहूंगा 'चाहे दूसरे लोग चोरी करे, मैं चोरी नहीं करूंगा।'
46. चाहे दूसरे विचिकित्सा-युक्त हो, मैं विचिकित्सा से मुक्त रहूंगा 'चाहे दूसरे लोग चोरी करे, मैं चोरी नहीं करूंगा।
47. चाहे दूसरे क्रोधी हों, द्वेषी हों, ईष्र्यालु हों, कंजूस हों, लोभी हों, ढोंगी हों, ठग हों, बाधक हों, उद्धत हों, दुस्साहसी हों, कुसंगति वाले हों, ढीले-ढाले हों, अविश्वास हों, निर्लज्ज हों, अधार्मिक हों, अशिक्षित हों, सुस्त हो, चकित हों, तथा मूर्ख हों, मैं इन सबके विरुद्ध होऊंगा, 'चाहे दूसरे लोग चोरी करे, मैं चोरी नहीं करूंगा।
48. चाहे दूसरे लोग लौकिक वस्तुओं से चिपटे रहें, मैं जो लौकिक वस्तुएं नहीं हैं उनसे चिपदूंगा और परित्याग-शील रहूंगा।
49. चुन्द! वाणी और कर्म का तो कहना ही क्या, विज्ञान भी चेतना से प्रभावित होता हैं। इसलिए मैं कहता हूं कि चुन्द! इन सभी संकल्पों के संबंध में जो मैंने बताये हैं, दृढ़-निश्चय होना चाहिए।
50. भगवान बुद्ध के अनुसार यही धम्म का उद्देश्य हैं।
Read More: Dhamma and dharma
क) धर्म तभी सद्घम कहला सकता है, जब वह प्रज्ञा की वृद्धि करें,
1) धर्म तभी सद्घम है जब वह सभी के लिए ज्ञान का द्वार खोल दें।
1. ब्राह्मणी सिद्धांत था कि सभी ज्ञान प्राप्त नहीं कर सकते। यह अनिवार्य तौर पर चंद लोगों के लिए ही सीमित रहना चाहिए।
2. उन्होंने केवल ब्राह्मणों क्षत्रियों और वैश्यों के लिए ज्ञान प्राप्ति का द्वार खुला रखा। लेकिन इन तीन वर्गों के भी केवल पुरुष वर्ग के ही लिए ज्ञान प्राप्ति का द्वार खुला था।
3. तमाम स्त्रियां, चाहे वह ब्राह्मण, क्षत्रिय, वैश्य वर्ग की ही क्यों न हो और तमाम शुद्र पुरुष तथा स्त्रियां दोनों ज्ञान नहीं प्राप्त कर सकते थे। वे साक्षर नहीं हो सकते थे।
4. भगवान बुद्ध ने ब्राह्मणों के इस अत्यंत निर्दयता पूर्ण सिद्धांत के विरुद्ध विद्रोह किया।
5. उनका कहना था कि ज्ञान प्राप्ति का द्वार सभी के लिए खुला रहना चाहिए पुरुषों के लिए भी और स्त्रियों के लिए भी।
6. बहुत से ब्राह्मणों ने उनसे शास्त्रार्थ करने का प्रयास किया। ब्राह्मण लोहिच्च के साथ तथागत का जो वाद विवाद हुआ उससे उनके विचारों पर बड़ा प्रभाव पड़ता है।
7. महान भिक्षु संघ सहित चारिका करते करते भगवान बुद्ध जब एक बार कोसल जनपद में से गुजर रहे थे, तो वे एक बार शाल वृक्षों से घिरे हुए सालवतिका नामक ग्राम में पहुंचे।
8.उस समय सालवतिका को खुब आबाद था। घास, जंगल और धन-धान्य की कमी न थी। कोसल नरेश प्रसेनजित ने वह गांव लोहिच्च ब्राह्मणों को दे रखा था। उस गांव पर उसका वैसा ही अधिकार था, मानो वह वहां का राजा हो।
9. लोहिच्च ब्राह्मण का मत था कि यदि कोई श्रमण या ब्राह्मण विद्या प्राप्त कर ले तो उसे किसी स्त्री और शूद्र को उस विद्या का दान नहीं करना चाहिए।
10. तब लोहिच्च ब्राह्मण ने सुना कि तथागत सालवतिका में ठहरे हुए हैं।
11. यह सुनकर उसने भेसिक नामक नाई को बुलाया और कहा भले भेसिक! आ और जहां श्रमण गौतम ठहरे हैं वहां जा और जाकर उनका कुशल समाचार पूछ। तद्नन्तर भिक्षु संघ सहित तथागत को कल के लिए भोजन के लिए लोहिच्च ब्राह्मण का निमंत्रण दे आ।
12.नाई ने कहा- बहुत अच्छा।
13. लोहिच्च ब्राह्मण का कथन स्वीकार कर भेसिक नाई ने वही किया जो उसे करने के लिए कहा गया था। तथागत ने मौन रहकर उसकी प्रार्थना स्वीकार की।
14. दूसरे दिन प्रात: काल चीवर धारण कर, पात्र चीवर ले, भिक्षु संघ सहित तथागत सालवतिका पधारे।
15. लोहिच्च ब्राह्मण ने भेसिक नाई को तथागत को लाने के लिए भेजा था। वह कदम-ब-कदम तथागत के पीछे-पीछे चला रहा था। रास्ते में उसने तथागत को बताया कि लोहिच्च ब्राह्मण कि यह मिथ्या दृष्टि है कि किसी स्त्री या शुद्र को भी विद्या नहीं देनी चाहिए।
16. भेसिक! ऐसा हो सकता हैं। भेसिक! ऐसा हो सकता है तथागत ने कहा।
17. भगवान बुद्ध लोहिच्च ब्राह्मण के निवास्थान पर पहुंचे और बिछें आसन पर बैठे।
18. तब लोहिच्च ब्राह्मण ने भिक्षु संघ सहित तथागत को अपने हाथ भोजन से- सब प्रकार के मधुर खाद्य भोज्य से-- समर्पित किया।
19. जब तथागत भोजन कर चुके और भोजनानन्तर उनके हाथ तथा उनका पात्र भी धोया जा चुका, तो लोहिच्च ब्राह्मण एक नीचा आसन लेकर तथागत के पास बैठ गया।
20. इस प्रकार बैठे हुए लोहिच्च ब्राह्मण ने तथागत से पूछा- क्या यह सत्य है, जैसा लोग कहते हैं कि तुम्हारा यह मत है कि स्त्रियों तथा शूद्रों को विद्या नहीं देनी चाहिए?
21. लोहिच्च का उत्तर था--गौतम ऐसा ही हैं।
22. अच्छा लोहिच्च! अब तुम क्या सोचते हो? क्या तुम सालवतिका के मालिक नहीं हो? गौतम! ऐसा ही हैं।
23. लोहिच्च! अब उदाहरण के लिए समझो कि एक आदमी कहे, लोहिच्च ब्राह्मण का सालवतिका का पर अधिकार हैं। उसे ही सालवतिका से प्राप्त तमाम और सालवतिका की समस्त का आनंद लेना चाहिए। किसी दूसरे के लिए कुछ नहीं छोड़ना चाहिए। तो इस प्रकार की बात कहने वाला आदमी क्या उन लोगों के लिए खतरनाक नहीं होगा, जो तुम पर निर्भर करते हैं?
24. गौतम! वह उनके लिए खतरनाक होगा।
25. तो क्या ऐसा खतरनाक आदमी उनके हित चिंतक समझ जाएगा।
26. लोहिच्च बोला- नहीं, ऐसा आदमी उनका हित चिंतक नहीं होगा।
27. जब वह उनके हित चिंता नहीं करेगा, तो क्या वह उनका मित्र होगा या शत्रु?
28. गौतम! शत्रु।
29. तो जो किसी को किसी का शत्रु बनाए ऐसा सिद्धांत ठीक है या गलत?
30. गौतम! यह गलत सिद्धांत हैं।
31. लोहिच्च! अब तुम क्या सोचते हो? क्या काशी और कोसल जनपद राजा प्रसेनजित के अधिकार में नहीं हैं?
32. गौतम! हैं।
33. लोहिच्च! अब उदाहरण के लिए समझो कि एक आदमी कहे- कोसल नरेश प्रसेनजित का काशी और कोसल पर अधिकार है। उसे ही काशी कोसल से प्राप्त तमाम कर और काशी कोसल की समस्त उपज का आनंद लेना चाहिए। किसी दूसरे के लिए कुछ नहीं छोड़ना चाहिए। तो इस प्रकार की बात कहने वाला आदमी क्या उन सब लोगों के लिए जो राजा प्रसेनजित पर निर्भर करते हैं-- तुम और दूसरे सब लोग-- खतरनाक नहीं होगा?
34. गौतम! वह खतरनाक होगा।
35. तो क्या ऐसा खतरनाक आदमी उनका हित चिंतक समझ जाएगा?
36. लोहिच्च बोला- नहीं, ऐसा आदमी उनका हित चिंतक नहीं होगा।
37. जब वह उनकी चिंता नहीं करेगा, तो क्या वह उनका मित्र होगा या शत्रु।
38. गौतम! शत्रु।
39. तो जो किसी को किसी का शत्रु बनाएं ऐसा सिद्धांत ठीक है या गलत हैं?
40. गौतम! ऐसा सिद्धांत गलत है।
41. लोहिच्च! तो तुम यह बात स्वीकार करते हो जो यह कहे कि क्योंकि सालवतिका पर तुम्हारा अधिकार हैं, इसलिए सालवतिका के तमाम कर और सारी उपज का तुम्हें ही उपभोग करना चाहिए, किसी दूसरे के लिए कुछ नहीं छोड़ना चाहिए; और जो यह कहे कि क्योंकि काशी और कोसल जनपद राजा प्रसेनजित का अधिकार है, इसलिए राजा प्रसनजीत को ही काशी कोसल के तमाम कर और सारी उपज का उपभोग करना चाहिए, किसी दूसरे के लिए कुछ नहीं छोड़ना चाहिए, तो ऐसा आदमी उन सब लोगों के लिए जो तुम पर निर्भर करते हैं, अथवा उन सब लोगों के लिए जो तुम्हारे सहित कोसल नरेश प्रसेनजित पर निर्भर करते हैं खतरनाक नहीं होगा? जो दूसरों के लिए खतरनाक होंगे वे उनके हित चिंतक नहीं हो सकते। वे उनके शत्रु हो सकते हैं। और जो सिद्धांत किन्ही को किसी का शत्रु बनाएं, वह सिद्धांत गलत हैं।
42. तो लोहिच्च! जो आदमी यह कहता है कि स्त्रियों और शूद्रों को विद्या नहीं देनी चाहिए, वह आदमी भी उस आदमी के ही समान है।
43. इसी प्रकार ऐसा आदमी उन दूसरों के पथ में रोड़े अटकाने वाला होगा और उनका हित चिंतक नहीं होगा।
44. इसी प्रकार ऐसा आदमी उनका हित चिंतक न होने के कारण उनका शत्रु हो जाएगा; और सिद्धांत किसी का शत्रु बनाए यह गलत सिद्धांत हैं।