Sant Ravidas Ji ka Jivan Darshan
Sant Ravidas Ji ka Jivan Darshan हिंदी साहित्य के मध्यकाल के पूर्वाध भाग को 'भक्तिकाल' के नाम से अभिहित किया जाता है। यह मध्यकालीन भारत की दिनता, धार्मिक अंधविश्वासों एवं समाजिक विकृतियों का काल था। विदेशी आक्रांता शासक, हिंदुओं पर जुल्म ढा रहे थे तो हिंदू भी धार्मिक रुढ़ियों के आधार पर और अधिक बटते जा रहे थे। जिसके कारण भारत का सामाजिक ढांचा पूर्णतः अस्त-व्यस्त हो गया था। कुछ मिलाकर यह धार्मिक राजनीतिक और सामाजिक का पतन का काल था।
यदा-यदा ही धर्मस्य ग्लानिर्भवति भारत।
अभ्युत्थान धर्मस्य संभवामि युगे-युगे।।
लेकिन जब-जब भी भारत भूमि पर विनाशकारी शक्तियों का प्रभाव बढ़ा है, तब-तब ही किसी न किसी महापुरुष का जन्म हुआ है। ऐसे ही समय में दीन-हीन भारत की दुःखी जनता को सामाजिक स्वास्थय के लिए समता की संजीवनी पिलाने के लिए भारत भूमि पर संत रविदास का जन्म हुआ था-
चौदह सौ तैंतीस की माघ सुदी प्रदास।
दुखियों के कल्याण हित जन्मे श्री रविदास।
माघ की पूर्णिमा को ही समस्त भारत ही नहीं पूरे विश्व में रविदास संप्रदाय के लोग बड़े धूम-धाम से संत रविदास की जयंती मनाते हैं। इसके अनुसार उनका जन्म सम्वत् 1433 की माघ पूर्णिमा को हुआ था।
साधन में रविदास संत हैं, सुपच ऋषि सो मानिया।
हिंदू तर्क हुए दिन बने हैं, कुछ नहीं पहचानिया।।
संत रविदास जी को कबीर जी ने गुरु समान बड़े भ्राता कहकर सम्मान किया है। इससे यह तथ्य प्रमाणित होता है कि संत रविदास और संत कबीर जी दोनों समकालीन थे। रविदास वाणी में उनके जन्म स्थान का बनारस के आसपास होने का उल्लेख है-
मेरी जाति कटुबांढला ढोर ढोंवता।
नितही बानारसी आस पास।।
उनके इस पद से उनकी जाति का भी पता चलता है, वैसे संत रविदास ने कहीं पर भी अपनी जाति को छिपाने का प्रयास नहीं किया है। उन्होंने अपनी वाणी में एक स्थान पर स्पष्ट किया है।
मेरी जाति बिखि्यात चमार।
संत रविदास की माता जी का नाम कलसीं देवी तथा पिता का नाम रघु था। संत रविदास की पत्नी का नाम लोना तथा पुत्र विजयदास थे। परिणाम स्वरुप इनके ख्याति सर्वत्र फैल गई जिसके कारण काशी के विद्वान पंडित उनके विरोधी हो गए। किंतु अंततोगत्वा सभी ने उनके श्रेष्ठता को स्वीकार कर लिया था।
ऐसी लाल तुझ बिनु कउनु करै।।
गरीब निवाजु गुसईआ मेरा माथै छत्रु धरै।।
उनके शिष्यों में सभी जाति, धर्म और संप्रदायों के लोग थे। झाली रानी तथा मीरा उनकी शिष्या थी। मीरा ने इस तथ्य को अपने पद में स्पष्ट स्वीकार किया है।
गुरु मिल्या रविदास जी दीन्हीं ग्यान की गुटकी।
संत रविदास का अधिकांश समय काशी में ही व्यतीत हुआ। किंतु फिर भी देश एवं विदेशों में भ्रमण करते रहे। जीवन के अंतिम समय उनका शरीर वृद्धावस्था के कारण इतना कमजोर हो चुका था वे असमर्थ हो गए थे- (संत रविदास जी के दोहे)
अब मैं हारयो रे भाई।
थकित भयो सब हाल-चाल ते लोकन बेद बडा़ई।
कथित भयो गायन अरु थाकी सेवा पूजा।
चित्तौड़ में ही संत रविदास का शरीरान्त सम्वत 1584 में हुआ। इस संबंध में एक उक्ति प्रचलित है-
पन्द्रह सौ चरूअसी, भयो चितौरमंह भीर।
जर-जर देह कंचन भई, रवि-रवि मिलयौ शरीर।।
यहीं पर कुंभ श्याम मंदिर के पास रविदास की छत्री बनवाई गयी, जिसमें उनके चिन्ह आज भी अंकित हैं। अनंतदास वैष्णव ने लिखा है-
हरिसागर में बूंद समानी, कोउ न जाने कहां समानी।
भारतीय संस्कृति अंतर्विरोध का विचित्र समन्वय है। यहां किसी अछूत को पूजा, उपासना और पठन-पाठन का अधिकार नहीं दिया जाता था मध्यकालीन भारत के कवि रविदास इन्हीं अंतर्विरोधी का एक सशक्त उदाहरण है। क्रांतिकारी, समाज सुधारक, दार्शनिक और कवि विशेषताओं से विभूषित उनके व्यक्तित्व को एक जाति विशेष तक सीमित कर उसकी परिधि को छोटा ही किया गया। जबकि वे जयदेव, नामदेव, गुरु नानक, कबीर आदि महान संतों की अविरल परंपरा की एक महत्वपूर्ण कड़ी थे, इसलिए उनके सृजनात्मक व्यक्तित्व का मूल्यांकन इस परिप्रेक्ष्य में रखकर किया जाना चाहिए।
संत रविदास के 40 पद तो 'गुरु ग्रंथ साहब' में संकलित हैं तथा अन्य पांडुलिपियों से 200 के लगभग पद तथा ढाई सौ से अधिक 'साखियों' जो दो पंक्तियों के समतुकांत छंदों में दोहे की तरह हैं। उनके परवर्ती कुछ लेखकों ने उन्हें साखियां भी प्राप्त हो चुके हैं। अब तक उनकी इस सामग्री के अतिरिक्त एक और ग्रंथ 'प्रहलाद रचित' का भी पता लगा है। विद्वानों का ध्यान इस ओर गया है और वे सोचने लगे हैं कि संत रविदास के काव्य का अध्ययन किए बिना संपूर्ण संत काव्य का अध्ययन अधूरा है। संत रविदास काव्य के मर्मज्ञ अध्येता डॉ बी.पी. शर्मा भूतपूर्व एसोसिएट प्रोफेसर, यू.जी.सी. पंजाब विश्वविद्यालय, चंडीगढ़ में 7 मई 1979 के अपने पत्र में लिखा था- वास्तव में संत रविदास पांडुलिपियों की परतों में दबे रहे, इस चमार को किसी ने देखा ही नहीं, अन्यथा यह चमार विचित्र संत थे। 152 वर्ष जूझते रहे जीवन संघर्ष में। आखिर सकल राजधानी को अगवानी में लेकर भारत सम्राट 'राणा सांगा ने चित्तौड़ दुर्ग की 1800 फुट ऊंची चौहद्दी पर उनका स्वागत किया था।
उक्त पंक्तियों में जहां संत रविदास का महत्व ध्वनित होता है, वहां उनकी व्यापक उपेक्षा की ओर भी संकेत दृष्टिगोचर होता है। उनकी उपेक्षा का इससे बड़ा प्रमाण और क्या होगा के इस संत शिरोमणि का काव्य शताब्दियों तक यूं उपेक्षित पड़ा रहा और अब भी उसे वह सम्मान प्राप्त नहीं है, जिसकी वह अपेक्षा रखते हैं।
संत रविदास का समय 15वीं शताब्दी अनुमित किया जाता है। यह समय ऐसा था, जबकि भारत पर मुसलमानों के साथ-साथ हिंदुओं का भी दलितों के प्रति अत्याचारों, अनाचारों की आंधी जोरों पर थी। बौद्धों की आंखों के सामने उनके बुद्ध विहार घोषणाएं करके गिराये जाते थे, उनके आराध्य गौतम बुद्ध का अपमान किया जाता था। ऐसे समय में न तो वे विद्रोह ही कर सकते थे। अंत: हृदय के आक्रोश को अपनी असहायता, निराशा और दीनता के सम्मुख कहकर मन को शांति देने के अतिरिक्त और रास्ता ही किया था? तत्कालीन समाज की इसी स्थिति को संत रविदास ने वाणी दी है-
त्राहि-त्राहि त्रिभुवन पति पावन
अतिशय शूल सकल बलि जाऊं।
मध्यकालीन भारत अंधविश्वासों के घनघोर अंधेरे में सांस ले रहा था कुछ बेबुनियाद विरोधियों ने उसमें और स्वर्ण पैदा करती थी रविदास की ख्याति सर्वत्र फैल जाने के उपरांत भी सरवण हिंदू उन्हें अछूत ही समझते थे इसका उल्लेख काव्य में यूं मिलता है-
रविदास तूं कांवचि फली तुझे न छिवै कोय।
इसके अतिरिक्त भी अपने हृदय के इस दर्द को उन्होंने अपनी वाणी में बड़ी सरिता से व्यक्त किया है-
हम अपराधी नीचे घर जन्मे,
कुटुम्ब लोग करै हांसी रे।
लोगों का यह उपहास ही व्यक्ति को अंतर्मुखी पर देता है और वह अपनी निराशा और उपेक्षा को सृजनात्मक मोड़ देकर सामाजिक रूढ़ियों पर पुनः चिंतन करता है। तब जाकर कहीं ये रूढ़ मान्यतायें टूटती है ।संत रविदास ने तत्कालीन रूढ़ियों के प्रति विद्रोह किया, इसलिए उन्हें सामाजिक क्रांति का अग्रदूत कहने में कोई अत्युक्ति नहीं है।
ऐसे समय में साहित्यकार कारण जो दायित्व है, उसका कवि रविदास ने बड़ी सहजता से निर्वाह किया। सर्वप्रथम उन्होंने हिंदू मुसलमानों में एकता स्थापित करने का प्रयास किया। क्योंकि बाहरी आक्रान्ताओं से यहां के मूल निवासी हिंदू और मुसलमान दोनों ही परेशान थे। इसलिए उन्होंने पहले सै द्धान्तिक दरार को ही पाटना उचित समझा जिससे भावनात्मक एकता स्थापित हो सके।
मंदिर और मस्जिद के झगड़े आज की तरह तब भी संप्रदायिक स्तर पर हिंदू और मुसलमानों को दो फाड़कर रहे थे। किंतु रविदास ने तब भी इन दोनों को एक ही परमपिता परमात्मा का उपासना स्थल बताकर हिंदू और मुसलमानों को आपस में न लड़ने की सलाह दी। उनका मत है-
मंदिर मस्जिद एक है, इन मंह अंतर नाहि।
रविदास राम रहमान का, झगड़ा कोऊ नाहि।।
रविदास हमारो राम जोई, सोई है रहमान।
काबा कासी जानियहि, दोऊ एक समान।।
दरअसल संत रविदास व्यक्ति-व्यक्ति की समानता के हामी थे। देखिए कैसे वह कंगन और कनक के रूपक द्वारा हिंदू और मुसलमानों में एकता स्थापित करने का प्रयास करते हैं-
रविदास कंगन कनक मंहि, जिमि अंतर कुछ नांहि।
तैसऊ ही अंतर नहीं, हिन्दूअन तुरकन मांहि।।
इसका एक कारण यह भी है कि प्रत्येक व्यक्ति जन्मत: एक समान है। सब में ही रंग का रक्त, एक प्रकार का मांस और अस्थियां है। फिर इस संसार में आकर व्यक्ति, धर्म, जाति, वर्ण आदि के नाम पर क्यों बंटे। संत रविदास ने इस बुनियादी तथ्य को निम्न प्रकार अभिव्यक्त कर दिया है-
हिन्दू तुरक मंहि भेद नांही, सभ में रत्त अरू मासा।
दोऊ एकह दूजा कोऊ नांही, पेख्यो सोध रविदासा।।
इसके आगे वह हिंदू और मुसलमानों को मित्र की भान्ति रहने का संदेश देते हुए लिखते हैं-

Read More: Siddharth Buddh Kaise Bane
मुसलमान सो दोस्ती, हिन्दूअन सो कर प्रीत।
रविदास जोति सभ राम की, सभ हैं अपनी मीत।।
इस प्रकार महाकाव्य रविदास ने तत्कालीन परिस्थितियों में समाज को उचित दिशा देने के लिए धार्मिक अंधविश्वासों का भण्डाफोड़ करके समस्त मनुष्यों को भेदभाव भुलाकर आपस में मिल जुलकर इस देश की उन्नति के लिए कार्य करने का उपदेश दिया। उनका यह उपदेश तत्कालीन परिस्थितियों में जितना आवश्यकता था, सामाजिक संदर्भ में भी उतना ही प्रासंगिक है। क्योंकि भौतिक दृष्टि से इतनी वैज्ञानिक उन्नति कर लेने के बावजूद भी धार्मिक अंधविश्वास पूर्णतः नष्ट नहीं हो पाये हैं। आज भी मंदिर और मस्जिद को लेकर राम और खुदा के नाम पर साम्प्रदायिक दंगे निरंतर हो रहे हैं। ऐसी स्थिति में कवि रविदास के काव्य से सबक लेना आवश्यक है।
इस समय के समस्त प्रचलित रूढ़ियों पर संत रविदास ने दृष्टिपात किया है। वर्ण-व्यवस्था को हिंदू धर्म का कुष्ठ माना जाता है। वर्ण-व्यवस्था का अभिशाप चौथे वर्ण अर्थात शूद्र को ही सहना पड़ा। प्रारंभ में वर्ण जन्मत: नहीं कर्मत: निर्धारित किए जाते थे। किंतु मध्यकाल तक आते-आते इस स्वस्थ मानवता में रूढ़ रूप ले लिया। चूंकि संत रविदास इसी वर्ण से संबंधित थे। इसी कारण उन्हें उच्च वर्ण का उपहास तो सहना पड़ा ही, कभी-कभी प्रतिरोध का शिकार भी होना पड़ा। इसलिए उन्हें इन सड़ी-गली मान्यताओं के पुर्नमूल्यांकन की आवश्यकता पड़ी। अतः पहले तो उन्होंने इन मान्यताओं का सैद्धांतिक स्तर पर विरोध किया।
रविदास इक ही बूंद सौं, सभ ही भयो विस्थार।
मूरिख हैं जो करत हैं बरन अबरन विचार।।
रविदास ऐक ही नूर ते जिमि उपज्यो संसार।
ऊंच-नीच किह विध भये, ब्राह्म अरू चमार।।
इसके बाद उन्होंने स्पष्ट घोषणा कर दी कि कोई भी व्यक्ति जन्म के कारण ऊंच नीच नहीं हो सकता, क्योंकि मनोवांछित जन्म लेना तो किसी के भी हाथ की बात नहीं है। हां व्यक्ति के इहि-लौकिक कर्म अवश्य ही उसके श्रेष्ठत्व अथवा निकृष्टत्व को निर्धारित करते हैं।
रविदास जन्म के कारणै, होत न कोई नीच।
नर को नीचा करि डारि है, ओछे करम की कीच।।
कवि संत रविदास की पूर्ण मान्यता है कि जब तक इस देश में जाति-प्रथा समाप्त नहीं हो जाती तब तक इसमें किसी भी प्रकार के सुधार की बात करना बेबुनियाद है।
जात-जात में जात है, ज्यों केलन के पात।
रविदास न मानुष जुड़ सके, जौं लौं जात ना जात।।
भारत का यह दुर्भाग्य रहा है कि यहां पर जाति ही व्यक्ति का सामाजिक स्तर निर्धारित करती रही है। उसे ऊंच और नीच मानने और मनवाने को बाध्य करती रही है। संत रविदास इसलिए ऐसी जाति प्रथा को जो व्यक्ति-व्यक्ति को जोड़ती नहीं तोड़ती है लोग मानते हैं-
जात-पात के फेर माहें, उरझि रहइ सभ लोग।
मानुषता कूं खात हुई रविदास जात कर रोग।।
गुरु रविदास जी ने तत्कालीन समाज में प्रचलित इन सड़ी-गली मान्यताओं का विरोध कर वेद विहित मान्यताओं का प्रचार किया।
जन्म जात मत पूछिए, का जात करूं पात।
रविदास पूत सभ प्रभु के, कोई नहि जात कुजात।।
जन्म जात कूं छांडि करि, करनी जात परधान।
इह्यों वे को धरम है, करै रविदास बखान।।
इसका कारण उनकी दृष्टि में यह है कि ब्राह्मण क्षत्रिय वैश्य और शूद्र सभी को बनाने वाला एक ही सिरजनहार है उस एक ही बूंद की विस्तार है यहां सारा संसार है प्रत्येक व्यक्ति की आत्मा में उसी परमात्मा का अंश विद्वान है फिर किस आधार पर ब्राह्मण को श्रेष्ठ तथा शुद्ध को निश्चित ठहराया जाए उन्होंने समाज को समझाया-
एक माटी के सभै भांडे एकौ सिरजनहारा।
रविदास व्यापै एको घट भीतर, एकै घडे़ कुम्हारा।।
रविदास एकै ब्रह्म का होई रहयों सगल पसार।
एकै माटी सब घट सृजै, एकै सब कूं सिरजनहार।।
इसी प्रकार गुरु रविदास ने वर्ण व्यवस्था और जाति व्यवस्था का विरोध किया। वहीं पर उन्होंने इसकी नई व्याख्या भी प्रस्तुत की। उनकी दृष्टि में ब्राह्मण ऊंचे कुल में जन्म लेने के कारण नहीं होता है, बल्कि ब्राह्मण वह है जिसमें ब्राह्मात्मा विद्यमान है
ऊंचे कुल के कारणै ब्राह्मन कोय न होय।
जउ जानहि ब्रह्म आत्मा रविदास ब्राह्मन सोय।।
गुरु जी ने छुआछूत एवं ऊंच-नीच को ही नहीं बल्कि गुरु जी ने मांसाहार अनैतिकता के अतिरिक्त धनलिप्सा, दुराचार जैसे तत्वों को असामाजिक बतलाकर लंबी क्रांति का सूत्रपात किये हैं।