Buddha ko Gyan Kaise Mila
1) Buddha ko Gyan Kaise Mila नए प्रकाश के निमित्त ध्यान साधना
1. अपने आपको उस भोजन से तरो-ताजा करके, गौतम अपने पूर्व-अनुभवों पर विचार करने के लिए बैठा। उसको यह स्पष्ट हो गया कि अभी तक के अपनाये सभी मार्ग विफल रहे।
2. विफलता इतनी अधिक थी कि यह किसी को भी संपूर्ण रूप से निराश कर सकती थी। खेत तो उसे भी था। किंतु निराशा उसे छू तक न गई थी।
3. उसे विश्वास था कि उसे रास्ता मिल कर रहेगा। इतना अधिक कि जिस दिन उसने सुजाता की दी हुई खीर ग्रहण की उसने पांच स्वप्न देखें। उसने अपने स्वप्नों की यही व्याख्या की कि उसे बोधि प्राप्त होकर रहेगी।
4. उसने अपना भविष्य देखने की भी कोशिश की। जिस स्वर्ण पात्र में सुजाता की दासी उसके लिए खीर लाई थी उसने उसे स्वर्ण पात्र को नेरंजना नदी में फेंक दिया और कहा- यदि मुझे बोधि प्राप्त होने वाली है तो यह पात्र धारा के ऊपर की ओर जाय, अन्यथा नीचे की ओर पात्र सचमुच धार के विरुद्ध ऊपर की ओर जाने लगा और तब काळ नाम के नाग-राजा के भवन के पास जाकर पानी में डूब गया।
5. आशा और दृढ़ संकल्प से सन्नद्ध होकर और उरुवेला छोड़ दिया और राज-पथ पर आगे बढ़ कर गया था पहुंचा। वहां उसने एक पीपल का वृक्ष देखा। नए प्रकाश की आशा में जिससे वह अपनी समस्या का हल निकाल सके उसने इस वृक्ष के नीचे ध्यान लगाकर बैठने की ठानी।
6. अन्य सभी दिशाओं का विचार करके उसने पूर्व दिशा का चुनाव किया। क्लेशों (=चित्तमलो) के क्षय के निमित्त ऋषियों ने प्राय: पूर्व दिशा को चुना है।
7. उस पीपल के वृक्ष के नीचे गौतम सीधा पद्मासन लगाकर बैठा! बोधि प्राप्त करने का दृढ़ संकल्प करते हुए उसने निश्चय किया- चाहे मेरी त्वचा, नसें और त्वचा, नसें और हड्डियां ही बाकी रह जाये, चाहे मेरा सांस और रक्त शरीर में ही सूख जाय, किंतु बिना बोधि प्राप्त किये मैं इस स्थान का परित्याग नहीं करूंगा।
8. नाग-पति के समान तेजस्वी काळ नाम का नाग-राज और उसकी स्वर्ण प्रभा नाम की पत्नी पीपल के वृक्ष के नीचे आसनस्थ गौतम के दर्शन से जागृत हो उठे थे। इस विश्वास के साथ कि वह निश्चयात्मक रूप से बोधि लाभ करेंगा। उन्होंने इस प्रकार उसकी स्तृति की-
9. हे मुनि! क्योंकि तुम्हारे पांव के नीचे दबी पृथ्वी बार-बार गुंजायमान होती है, और क्योंकि तुम सूर्य के समान तेजस्वी हो, इसलिए तुम निश्चय से बुद्ध होंगे।
10. क्योंकि आकाश में विचरने वाले पक्षी भी तुम्हें नमस्कार कर रहे हैं और क्योंकि आकाश में मंद मंद मलयानिल बह रहा है, इसलिए भी हे कमलाक्ष! तुम निश्चय से बुद्ध होंगे।
11. जब वह ध्यान करने के लिए आसन लगाकर बैठा तो बुरे-विचारों और बुरी-चेतनाओं के झुंड के झुंड ने- जिन्हें पौराणिक भाषा में मार-पुत्र कहा गया है-- उस पर आक्रमण किया।
12. गौतम को डर लगा कि कहीं ये उस पर काबू न पा जायें और उसकी साधना को विपल न कर दें।
13.वह जानता था कि इस मार-युद्ध में बहुत से ऋषि-ब्राह्मण पराजित हो चुके हैं।
14. इसलिए उसने अपना सारा साहस बटोर कर मार से कहा-- मुझमें श्रद्धा है, मुझमें विय्र्य है, मुझे प्रज्ञा है। हे मार! तू मुझे कैसे पराजित कर सकता है? चाहे वायु इस नदी के स्रोत को सुखाने में भी सफल हो जाए किंतु तू मुझे मेरे निश्चय से नहीं दिखा सकता। पराजित होकर जीते रहने की अपेक्षा संग्राम में मर जाना मेरे लिए अधिक श्रेयस्कर रहे है।
15. उस कौए की भांति जो बहुत सी चर्बी प्राप्त करने की आशा में किसी पत्थर पर जाकर ठोंगे मारता है कि यहां से कुछ मधुर मधुर मेरे हाथ लगेगा, मार ने भी गौतम पर आक्रमण किया था।
16. जब कौए को कहीं भी कुछ मधुर नहीं प्राप्त होता तो वह वहां से चल देता है, ठीक उसी कौए की तरह जब मार को भी कहीं कुछ गुंजाइश न दिखाई दी तो वह निराशा होकर गौतम को छोड़ कर चल दिया।
2) Buddha ko gyan kaise mila ज्ञान -लाभ
1. ध्यान करने के समय के लिए गौतम ने इतना भोजन इकट्ठा करके पास रख लिया था कि चालीस दिन तक कमी न पड़े।
2. विघ्नकारी अकुशल विचारों का मुलोच्छेद कर सिद्धार्थ गौतम ने अब भोजन ग्रहण करके अपने आपको तरोताजा कर लिया था और सशक्त हो गया था। इसी प्रकार उसने बोधि प्राप्त करने के निमित्त ध्यान करने की अपनी तैयारी कर ली थी।
3. ज्ञान प्राप्ति के लिए गौतम को 4 सप्ताह एक लगातार ध्यान मग्न रहना पड़ा। उसे अंतिम अवस्था तक पहुंचने के लिए 4 सीढ़ियां पार करनी पड़ी।
4. पहली अवस्था वितर्क और विचार प्रधान थी। एकांत-वास के कारण वह इसे बड़ी सरलता से प्राप्त कर सका।
5. दूसरी अवस्था में इसमें एकाग्रता आ शामिल हुई।
6. तीसरी अवस्था में समचित्तता तथा जागरूकता का समावेश हो गया।
7. चौथी और अंतिम अवस्था में समचित्ता तथा पवित्रता का संयोग हो गया और समचित्ता तथा जागरूकता का।
8. जब उसका चित्र एकाग्र हो गया था, जब वह पवित्र हो गया था, जब वह निर्दोष बन गया था, जब उसने तनिक भी कलुष नहीं रह गया था, जब वह सुकोमल हो गया था, जब वह दक्ष हो गया था, जब उसमें दृढ़ता आ गई थी, जब वह सर्वथा राग-रहित हो गया था तथा जब उसकी नजर एक मात्र अपने उद्देश्य पर ही थी, तब गौतम ने अपना सारा ध्यान उस एक समस्या के हल करने में लगाया जो उसे हैराण कर रही थी।
9. चौथे सप्ताह के अंतिम दिन उसका पथ कुछ प्रकाशित हुआ। उसे स्पष्ट दिखाई दिया कि उसके सामने दो समस्यायें हैं-- पहली समस्या यही थी कि संसार में दुख है और दूसरी समस्या यह थी कि किस प्रकार इस दु:ख का अंत किया जाय और मानव जाति को सुखी बनाया जाय?
10. इस तरह 4 सप्ताह तक लगातार चिंतन करते रहने के बाद अंधकार विलीन हुआ, प्रकाश प्रकट हुआ, अविद्या का नाश हुआ, ज्ञान अस्तित्व में आया; उसे एक नया-पथ दिखाई दिया।
3) नये धम्म का आविष्कार Buddha ko gyan kaise mila
1. जिस समय गौतम ध्यान लगा कर बैठा उस समय उस पर सांख्य-दर्शन का बड़ा प्रभाव था।
2. संसार में कष्ट और दुःख है-- यह तो एक ऐसा यथार्थ सत्य था, जिस से इनकार नहीं किया जा सकता था।
3. लेकिन गौतम इस बात का पता लगाना चाहता था कि दुःख को कैसे दूर किया जाए? सांख्य-दर्शन के पास इस प्रश्न का कोई उत्तर न था।
4. इसलिए उसने अपना सारा ध्यान इसी एक प्रश्न के हल करने में लगाया कि संसार के कष्ट और दुःख को कैसे दूर किया जाय?
5. स्वाभाविक तौर पर पहला प्रश्न जो उसने अपने आप से पूछा, वह यही था कि वे कौन से कारण हैं, वे कौन से हेतु हैं जिनकी वजह से एक व्यक्ति कष्ट उठाता और दुःख भोगता है?
6. उसका दूसरा प्रश्न था-- दुःख का नाश कैसे किया जाय?
7. इन दोनों प्रश्नों का ही उसे सही सही उत्तर मिल गया- यही सम्यक संबोधि कहलाता है।
8. इसी कारण पीपल का वृक्ष भी, जिसके नीचे बैठकर सिद्धार्थ गौतम ने ज्ञान प्राप्त किया था- बोधि-वृक्ष कहलाता है।

Read More: What is Dhamma?
4) सम्यक सम्बोधि प्राप्त करके बोधिसत्व गौतम सम्यक सम्बुद्ध हो गये।
1. ज्ञान प्राप्ति के पूर्व गौतम केवल एक बोधिसत्व थे। ज्ञान प्राप्ति के बाद ही वह बुद्ध बने।
2. बोधिसत्व कौन और क्या होता है?
3. जो प्राणी बुद्ध बनने के लिए प्रयत्नशील रहता है उसे बोधिसत्व कहते हैं।
4. एक बोधिसत्व बुद्ध कैसे बनता है?
5. बोधिसत्व को लगातार 10 जन्मों तक बोधिसत्व रहना पड़ता है। बुद्ध बनने के लिए एक बोधिसत्व को क्या करना होता है?
6. एक जन्म में वह मुदिता प्राप्त करता है। जैसे सुनार सोने चांदी के मैल को दूर करता है। उसी प्रकार एक बोधिसत्व अपने चित्त के मैल को दूर करके इस बात को स्पष्ट रूप से देखता है कि जो आदमी चाहे पहले प्रमादी रहा हो, लेकिन यदि व प्रमाद का त्याग कर देता है तो वह बादल-मुक्त चंद्रमा की तरह इस लोक को प्रकाशित करता है। जब उसे इस बात का बोध होता है तो उसके मन में मुदिता उत्पन्न होती है और उसके मन में सभी प्राणियों का कल्याण करने की उत्कट इच्छा उत्पन्न होती है।
7. अपने दूसरे जन्म में हुआ विमला-भूमि को प्राप्त होता है। इन समय बोधिसत्व काम-चेतना से सर्वथा मुक्त हुआ रहता है। वह कारुणिक होता है, सब के प्रति कारुणिक। न किसी के अवगुण को बढ़ावा देता है और न किसी के गुण को घटाता है।
8. अपने तीसरे जीवन में वह प्रभाकारी-भूमि प्राप्त करता हैं। इस समय बोधिसत्व की प्रज्ञा दर्पण के समान स्वच्छ हो जाती है। वह अनात्म और अनित्यता के सिद्धांत को पूरी तरह से समझ लेता है और हृदयङ्गम का में कर लेता है। उसकी एकमात्र आकांक्षा ऊंची से ऊंची ज्ञान प्राप्ति करने की होती है और इसके लिए वह बड़े से बड़े त्याग करने के लिए तैयार रहता है।
9. अपने चौथे जीवन में वह अर्चिष्मती-भूमि को प्राप्त करता है। इस जन्म में बोधिसत्व अपना सारा ध्यान अष्टांगिक मार्ग पर केंद्रित करता है, चार सम्यक व्यायामों पर केंद्रित करता है, चार प्रयत्नों पर केंद्रित करता है तथा चार प्रकार के ऋद्धि-बल पर केंद्रित करता है और पांच प्रकार के शील पर केंद्रित करता है।
10. पांचवे जीवन में वह सुदुर्जया भूमि को प्राप्त करता है। वह सापेक्ष तथा निरपेक्ष के बीच के संबंध को अच्छी तरह हृदयङ्गम कर लेता है।
11. अपने छठे जीवन में वह अभिमुखी-भूमि प्राप्त होता है। अब इस अवस्था में चीजों के विकास, उनके कारण बारह निदानों को हृदयङ्गम करने की बोधिसत्व की पूरी पूरी तैयारी हो चुकी है, और यह अभिमुखी नामक विद्या उसके मन में सभी अविद्या-ग्रस्त प्राणियों के लिए असीम करुणा का संचार कर देती है।
12. अपने सातवें जीवन में दूरङ्गमा बोधिसत्व भूमि प्राप्त करता है। अब हम बोधिसत्व देश, काल के बंधनों से परे है, वह अनन्त के साथ एक हो गया है, किंतु अभी भी हुआ सभी प्राणियों के प्रति करुणा का भाव रखने के कारण देह-धारी है। वह दूसरों से इसी बात में पृथक है कि अब उसे भव-तृष्णा उसी प्रकार स्पर्श नहीं करती जैसे पानी किसी कंवल को। वह तृष्णा-मुक्त होता है, वह दान-शील होता है, वह क्षमा-शील होता है, वह कुशल होता है, वह वीर्यवान होता है, वह शांत होता है, वह बुद्धिमान होता है तथा वह प्रज्ञावान होता है।
13. अपने इस जीवन में वह धम्म का जानकार होता है लेकिन लोगों के सामने वह उसे इस ढंग से रखता है कि उसकी समझ में आ जाय। वह जानता है कि उसे कुशल तथा क्षमाशील होना चाहिये। दूसरे आदमी उसके साथ कुछ भी व्यवहार करें वह देख उद्धिग्नता-रहित होकर उसे सह लेता है क्योंकि वह जानता हैं कि अज्ञान के कारण ही वह उसके मंशा को ठीक-ठाक नहीं समझ पा रहे हैं। इसके साथ-साथ वह दूसरों का भला करने के अपने प्रयास में तनिक भी शिथिलता नहीं आने देता, और न वह अपने चित्त को प्रज्ञा से इधर-उधर भटकने देता है; इसलिये उस पर कितनी भी विपत्तियां आयें वे उसे सुपथ से कभी नहीं हटा सकती।
14. अपने आठवें जीवन में वह अचल हो जाता है। अचल अवस्था में बोधिसत्व कोई प्रयास नहीं करता। वहि कृत-कृत्य हो जाता है। उसी से जो भी कुशल कर्म होते हैं वह सब अनायास होते है। जो कुछ वह करता है उसमें सफल होता है।
15. अपने नौवें जीवन में वह साधुमती-भूमि प्राप्त हो जाता है। जिसने तमाम धर्मों को या पद्धतियों को जीत लिया है अथवा उसके भीतर प्रवेश पा लिया है, समय की सीमाओं को लांघ गया है, वहीं साधुमती अवस्था प्राप्त कहलाता है।
16. अपने दसवें जीवन में बोधिसत्व धम्म-मेघा बन जाता है। उसे बुद्ध की दिव्य दृष्टि प्राप्त हो जाती है।
17. बुद्ध होने की अवस्था के लिए आवश्यक इन दसों बलों (=भूमियों) को बोधिसत्व प्राप्त करता है।
18. एक अवस्था से दूसरी अवस्था को प्राप्त होने पर बोधिसत्व को न केवल इन 10 भूमियों को प्राप्त करना होता है बल्कि उसे 10 पारमिताओं को भी पूर्णता को पहचानना होता है।
19. एक ही जन्म में एक पारमिता की पूर्ति करनी होती है। पारमिताओं की पूर्ति क्रमशः करनी होती है। एक जीवन में एक बार पारमिता की पूर्ति करनी होती है, ऐसा नहीं कि थोड़ी एक, थोड़ी दूसरी।
20. जब दोनों तरह से वह समर्थ सिद्ध होता है तभी एक बोधिसत्व बुद्ध बनता है। बोधिसत्व के जीवन की पराकाष्ठा ही बुद्ध बनना है।
21. जातकों का सिद्धांत अथवा बोधिसत्व के अनेक जन्मों का सिद्धांत ब्राह्मणों के अवतारवाद के सिद्धांत से सर्वथा प्रतिकूल है अर्थात ईश्वर के अवतार धारण करने के सिद्धांत से।
22. जातक-कथाओं का आधार है कि बुद्ध के व्यक्तित्व के गुणों की पराकाष्ठा का समावेश हुआ।
23. अवतार-वाद के अनुसार भगवान को अपने अस्तित्व में निर्मल होने की आवश्यकता नहीं। ब्राह्मणी अवतारवाद का ब्राह्मणी-सिद्धांत यही कहता है कि ईश्वरावतार चाहे अपने आचरण में अपवित्र और अनैतिक ही क्यों न हो, किंतु वह अपने अनुयायियों की.… अपने भक्तों की-- रक्षा करता है।
24. बुद्ध बनने से पूर्व बोधिसत्व के लिए 10 जन्मों तक श्रेष्ठतम जीवन की शर्त और किसी धर्म में भी नहीं है। यह अनुपम है। कोई भी दूसरा धर्म अपने संस्थापक के लिए इस प्रकार की परीक्षा में उत्तीर्ण होना आवश्यक नहीं ठहराता।