Buddha Eassy or Buddha Vandana
गौतम बुद्ध Gautam Buddha
जन्म : कपिलवस्तु (लुम्बिनी) 563 ई. पूर्व
पिता : शुद्धोधन
माता : माहामाया
पत्नी : यशोधरा
पुत्र : राहुल
भाई : देवदत्त
ज्ञान कि प्राप्ति : बोधगया (बिहार)
मृत्यु : 483 ई. पूर्व कुशीनगर (उत्तरप्रदेश)
अन्य नाम : सिद्धार्थ, गौतम तम बुद्ध, शाक्य मुनि

1~ सिद्धार्थ गौतम का कुल क्या था? (Siddhaarth gautam ka kul kya tha?)
१. ईसा पूर्व छठी शताब्दी में उत्तर भारत सर्व प्रभुत्व संपन्न एक राज्य न था।
२. देश अनेक छोटे-बड़े राज्यों में बटा हुआ था। इनमें से किसी-किसी राज्य पर एक राजा का अधिकार था, किसी-किसी पर किसी एक राजा का अधिकार न था।
३. जो राजी किसी एक राजा के अधीन थे उनकी संख्या 16 थी। उनके नाम थे अंग, मगध, काशी, कोसल (वज्जि,) मल्ल, चेदि, वत्स, कुरु, पञ्चाल, मत्स्य, सौरसेन, अष्मक, अवन्ति, गन्धार तथा कम्बोज।
४. जिन राज्यों में किसी एक 'राजा' का अधिपत्य न था, वे थे कपिलवस्तु के शाक्य, पावा तथा कुसीनारा के मल्ल, वैशाली के लिच्छवि, मिथिला के विदेह, रामगाम के कोलिय, अल्लकप्प के बुलि, केसपुत्त के कालाम, कलिंग, पिप्पलवन के मौर्य, तथा भग्ग (भर्ग) जिनकी राजधानी सिंसुमारगिरी थी ।
५. जिन राज्यों पर किसी एक 'राजा' का अधिकार था वे जनपद कहलाते थे और जिन राज्यों पर किसी एक 'राजा' का अधिकार न था, वे (संघ) या (गण) कहलाते थे।
६. कपिलवस्तु के शाक्यों की शासन-पद्धति के बारे में हमें विशेष जानकारी नहीं है। हम नहीं जानते कि वहां प्रजातंत्र था अथवा कुछ लोगों का शासन था।
७. इतनी बात हम निश्चितपूर्वक कह सकते हैं की शाक्यों के जनतंत्र में कई राज-परिवार थे और वे एक दूसरे के बाद क्रमश: शासन करते थे।
८. राज-परिवार का मुखिया राजा कहलाता था।
९. सिद्धार्थ गौतम के जन्म के समय शुद्धोधन की 'राजा' बनने की बारी थी।
Read More: Siddharth Buddh kaise bane
१०. शाक्य राज्य भारत के उत्तर-पूर्व कोने में था। यह एक स्वतंत्र राज्य था। लेकिन आगे चलकर कोशल-नरेश ने इसे अपने शासन-क्षेत्र में शामिल कर लिया था।
११. इस 'अधिराजिक-प्रभाव-क्षेत्र' में रहने का परिणाम यह था कि कोशल नरेश की स्वीकृति के बिना शाक्य राज्य स्वतंत्र रीति से अपने कुछ राजकीय अधिकारों का उपयोग न कर सकता था।
१२. उस समय के राज्यों में कोशल एक शक्तिशाली राज्य था। मगध राज्य भी ऐसा ही था। कोशल नरेश प्रसेनजित और मगध नरेश बिंबिसार सिद्धार्थ गौतम के समकालीन थे।
2~ भगवान बुद्ध के पूर्वज कौन थे? (Bhagavaan buddh ke poorvaj kaun the?)
1. शाक्यों की राजधानी का नाम कपिलवस्तु था। हो सकता है कि इस नगर का यह नाम महान व्यक्ति बुद्धिवादी मुनि कपिल के ही नाम पर पड़ा हो।
2. कपिलवस्तु में जयसेन नाम का एक शाक्य रहता था। सिंहहनु उसका पुत्र था। सिंहहनु का विवाह हुआ था कच्चाना से। उसके पांच पुत्र थे। शुद्धोदन, धौतोदन, शुक्लोदन, शाक्योदन तथा अमितोदन। पांच पुत्रों के अतिरिक्त सिंहहनु की दो लड़कियां थी- अमिता तथा प्रमिता।
3. परिवार का गोत्र आदित्य था।
4. शुद्धोदन का विवाह महामाया से हुआ था। उसके पिता का नाम अञ्जन और मां का सुलक्षणा। अञ्जन कोलिय था और देवदह नाम की बस्ती में रहता था।
5. शुद्धोदन योद्धा था। जब शुद्धोदन ने अपनी वीरता का परिचय दिया तो उसे एक और विवाह करने की भी अनुमति मिल गई। उसने महाप्रजापति को चुना। महाप्रजापति महामाया की बड़ी बहन थी।
6. शुद्धोदन बड़ा धनी आदमी था। उसके पास बहुत बड़े-बड़े खेत थे और नौकर चाकर भी अनगिनत थे। कहा जाता है कि अपने खेतों को जोतने के लिए उसे एक हज़ार हल चलवाने पड़ते थे।
7. वह बड़े अमन-चैन की जिंदगी बसर करता था। उसके कई महान थे।
3~ (सिद्धार्थ गौतम) भगवान बुद्ध का जन्म कब हुआ? (Siddhaarth gautam) Bhagavaan buddh ka janm kab hua?
1. सिद्धार्थ गौतम ने शुद्धोदन के घर में जन्म ग्रहण किया था। उनके जन्म की कथा इस प्रकार है।
2. शाक्य-राज्य के लोग आषाढ़ के महीने में एक महोत्सव मनाया करते थे। इस उत्सव में क्या राजा, क्या प्रजा सभी सम्मिलित होते थे।
3. सामान्य रूप से यह महोत्सव सात दिन तक मनाया जाता था।
4. एक बार महामाया ने इस उत्सव को बड़े ही आमोद-प्रमोद के साथ, बड़ी ही शान शौकत के साथ, फूलो के साथ और सुगंधियों के साथ मनाने का निश्चय किया। हां उसमें सुरामेरय आदि नशीली वस्तुओं का सर्वथा परित्याग था।
5. सातवें दिन वह प्रातः काल उठी। सुगंधित जल से स्नान किया। 400000 कर्षापणों का दान दिया। अच्छे से अच्छे गहने कपड़े पहने। अच्छे से अच्छे खाने खाये। व्रत रखें। तदनंतर वह खूब सजे सजाये शयनागार में सोने के लिए चले गई।
6. उस रात शुद्धोदन और महामाया निकट हुए और महामाया ने गर्भधारण किया। राजकीय शय्या पर पड़े पड़े उसे नींद आ गई एल। निद्रा ग्रस्त महामाया ने एक स्वप्न देखा।
7. उसे दिखाई दिया कि चतुर्दिक महाराजिक देवता उसकी शय्या को उठा ले गये हैं और उन्होंने उसे हेमवंत प्रदेश में एक के नीचे रख दिया है। वह देवता पास खड़े हैं।
8. तब चतुर्दिक महाराजिक देवताओं की देवियां वहां आई और उसे उठाकर मानसरोवर ले गई।
9. उन्होंने उसे स्नान कराया, स्वच्छ वस्त्र पहनाये, सुगंधियों का लेप किया और फूलों से ऐसा और इतना सजाया कि वह किसी दिव्यात्मा का स्वागत कर सकें।
10. तब सुमेध नाम का एक बोधिसत्व उसके पास आया और उसने प्रश्न किया, 'मैंने अपना अंतिम जन्म पृथ्वी पर धारण करने का निश्चय किया है, क्या तुम मेरी माता बनना स्वीकार करोगी।' उसका उत्तर था.. बड़ी प्रसन्नता से। उसी समय महामाया देवी की आंख खुल गई।
11. दूसरे दिन महामाया ने शुद्धोदन से अपने स्वप्न की चर्चा की। इस स्वप्न की व्याख्या करने में असमर्थ राजा ने स्वप्न विद्या में प्रसिद्ध 8 ब्राह्मणों को बुलावा भेजा।
12. उनके नाम थे राम, लक्ष्मण, मंत्री, कोड़ञ्ज, भोज, सुयाम और सुदत्त राजा ने उनके योग स्वागत की तैयारी की।
13. उसने जमीन पर पुष्प वर्षा कराई और उनके लिए सम्मानित आसन आसन बिछवायें।
14. उसने ब्राह्मण के पात्र चांदी सोने से भर दिए और उन्हें घी, मधु, शक्कर, बढ़िया चावल तथा दूध से पक्के पकवानों से समर्पित किया।
15. जब ब्राह्मण खा-पीकर प्रसन्न हो गये, शुद्धोदन ने उन्हें महामाया का स्वप्न कह सुनाया और पूछा... मुझे इसका अर्थ बताओ।
16. ब्राह्मणों का उत्तर था, महाराज! निश्चित रहे! आपके यहां एक पुत्र होगा। यदि वह घर में रहेगा तो वह चक्रवर्ती राजा होगा; यदि गृह त्याग कर सन्यासी होगा तो वह बुद्ध बनेगा- संसार के अंधकार का नाश करने वाला।
17. पात्र में तेल धारण किए रहने की तरह महामाया बोधिसत्व को दस महीने तक अपने गर्भ धारण किए रही। समय-समीप आया जान उसने अपने मायके जाने की इच्छा प्रकट की। अपने पति को संबोधित करके उसने कहा- मैं अपने मायके देवदह जाना चाहती हूं।
18. शुद्धोदन का उत्तर था। तुम जानती हो कि तुम्हारी इच्छा की पूर्ति होगी। कहारों के कंधों पर ढोई जाने वाले सुनहरी पालकी में बिठवा अनेक सेवक सेविकाओं के साथ शुद्धोदन ने महामाया को उसके मायके भिजवा दिया।
19. देवदह के मार्ग में महामाया को शाल वृक्ष के एक उद्यान वन में से गुजरना था, जिस के कुछ वृक्ष पुष्पित थे कुछ अपुष्पित। यह लुंबिनी वन कहलाता था।
20. जिस समय पालकी लुंबिनी वन में से गुजर रही थी। सारा लुंबिनी वन दिव्य चित्र लता की तरह अथवा किसी प्रतापी राजा के सुसज्जित बाजार जैसा प्रतीत होता था।
21. जड़ से वृक्षों की शाखाओं के छोर तक पेड़ फलों और फूलों से लदे थे। नाना रंग के भ्रमर गण गूंजार कर रहे थे। पक्षी चहचहा रहे थे।
22. यह मनोरम दृश्य देखकर महामाया के मन में इच्छा उत्पन्न हुई कि वह कुछ समय वहां रहें और क्रीडा करें। उसने पालकी ढ़ोणे वालों को आज्ञा दी कि वह उसकी पालकी को शाल उद्यान में ले चले और वहां प्रतीक्षा करें।
23. महामाया पालकी से उतरी और एक सुंदर शाल वृक्ष की ओर बढ़े। मंद पवन बह रहा था। जिससे वृक्ष की शाखायें ऊपर नीचे हील डोल रही थी। महामाया ने उस में से एक को पकड़ना चाहा।
24. भाग्यवश एक शाखा काफी नीचे झुक गई। महामाया ने पंजों के बल खड़े होकर उसे पकड़ लिया। तुरंत शाखा ऊपर की ओर उठी और उसको और उसका हल्का सा झटका लगने से महामाया को प्रसव वेदना आरंभ हुई। उस शाल वृक्ष की शाखा पकड़े खड़े ही खड़े महामाया ने एक पुत्र को जन्म दिया ।
25. 563 ई. पू. में वैशाख पूर्णिमा के दिन बालक ने जन्म करण किया।
26. शुद्धोदन और महामाया का विवाह हुए बहुत समय बीत गया था। लेकिन उन्हें कोई संतान न हुई थी। आखिर जब पुत्र लाभ हुआ तो न केवल शुद्धोदन और उसके परिवार द्वारा बल्कि सभी शाक्यों द्वारा पुत्र जन्मोत्सव बड़ी ही शानदार और बड़े ही ठाट बाट से अत्यंत प्रसन्नता पूर्वक मनाया गया।
27. बालक के जन्म के समय अपनी बारी से शुद्धोदन पर कपिलवस्तु का शासन करने की जिम्मेदारी थी। वह राजा कहलाया और इसीलिए स्वाभाविक तौर पर बालक भी राजकुमार।
4~ सिद्धार्थ गौतम का बचपन तथा शिक्षा (Siddharat gautam ka bachpan tatha siksha)
1. जब सिद्धार्थ थोड़ा चलने फिरने योग्य हो गया, शाक्य जनपद के मुखिया इक्कठे हुए और उन्होंने शुद्धोदन से कहा की बालक को ग्राहदेवी अभया के मंदिर में ले चलना होगा।
2. शुद्धोदन ने स्वीकार किया और बालक को कपड़े पहना देने के लिए महाप्रजापति से कहा।
3. जब वह उसे वस्त्र पहना रही थी सिद्धार्थ ने अत्यंत मधुर वाणी में अपनी मौसी से पूछा कि उसे कहां ले जाया रहा है? जब उसे पता लगा कि उसे मंदिर ले जाया जा रहा है तो वह मुस्कुराया। लेकिन शाक्यों के रीति रिवाज का ध्यान कर वह चला गया।
4. 8 वर्ष की आयु होने पर सिद्धार्थ ने अपनी शिक्षा आरंभ की।
5. जिन्हें शुद्धोदन ने महामाया के स्वप्न की व्याख्या करने के लिए बुलाया था और जिन्होंने सिद्धार्थ के बारे में भविष्यवाणी की थी वे ही वह आठ ब्राह्मण उसके प्रथम आचार्य हुए।
6. जो कुछ भी जानते थे वे सब सिखा चुके तब तब शुद्धोदन ने उदिच्च देश के उच्च कुलात्पन्न प्रथम कोटि के भाषा विद् तथा वैयाकरण, वेद, वेदांत तथा उपनिषदों के पूरे जानकार सब्बमित्त को बुला भेजा। उसके हाथ पर समर्पण का जल सिंचन कर शुद्धोदन ने सब्बमित्त को ही शिक्षण के निमित्त सिद्धार्थ को सौंप दिया। वह उसका दूसरा आचार्य था।
7. उसकी अधीनता में सिद्धार्थ ने उस समय के सभी दर्शन शास्त्रों पर अपना अधिकार कर लिया।
8. इसके अतिरिक्त उसने भारद्वाज से वित्त को एकाग्र तथा समाधिस्थ करने का मार्क सीख लिया था। भारद्वाज आकार कालाम का शिष्य था। उसका अपना आश्रम कपिलवस्तु में ही था।
4~ आरंभिक प्रवृतियां (Initial Trends)
1. जब कभी वह अपने पिता की जमींदारी में जाता वहां कृषि संबंधी कोई काम न होता, वह किसी एकांत कोने में जाकर ध्यानारूढ हो जाता।
2. नि:संदेह उसे सभी प्रकार के शिक्षा मिल रही थी, किंतु साथ-साथ एक क्षत्रिय के योग्य सैनिक शिक्षकों की ओर से भी उदासीनता नहीं दिखाई जा रही थी।
3. शुद्धोदन को इस बात का ध्यान था कि कहीं ऐसा न हो कि सिद्धार्थ के मानसिक गुणों का ही विकास हो और वह क्षात्र बल में पिछड़ जाय।
4. सिद्धार्थ स्वभाव के कारूणिक था। उसे यह अच्छा नहीं लगता था कि आदमी, आदमी का शोषण करें।
5. एक दिन अपने कुछ मित्रों सहित वह अपने पिता के खेत पर गया। वहां उसने देखा कि मजदूर खेत कोड़ रहे हैं, बांध बांध रहे हैं किंतु उनके तन पर पर्याप्त कपड़ा नहीं है। वह सूर्य के तब से जल रहे हैं।
6. उस दृश्य का उसके चित्त पर बड़ा प्रभाव पड़ा।
7. उसने अपने एक मित्र से कहा एक आदमी दूसरे का शोषण करें, क्या इसे ठीक कहा जाएगा? मजदूर है मेहनत करें और मालिक उसकी मजदूरी पर गुलछर्रे उड़ाए यह कैसे ठीक हो सकता है।
8. उसके मित्रों के पास उसके इस प्रश्न का कोई उत्तर न था, क्योंकि वे पुरानी विचार परंपरा के मानने वाले थे कि किसान मजदूर का जन्म अपने मालिकों की सेवा करने के लिए हुआ है और ऐसा करना ही उनका धर्म है।
9. शाक्य लोग वप्रमडग़ल नाम का एक उत्सव मनाया करते थे। धान बोने के प्रथम दिन मनाया जाने वाला यह एक ग्रामीण उत्सव था। शाक्यों की प्रथा के अनुसार उस दिन हर शाक्य को अपने हाथ से हल जोतना पड़ता था।
10. सिद्धार्थ ने हमेशा इस प्रथा का पालन किया। वह अपने हाथ से हल चलाया करता था।
11. यद्यपि वह विद्वान था, किंतु उसे शरीर से श्रम से घृणा न थी।
12. उसका क्षत्रिय कुल था, उसे धनुष चलाने तथा अन्य शास्त्रों का प्रयोग करने की शिक्षा मिली थी। लेकिन वह किसी भी प्राणी को अनावश्यक कष्ट देना नहीं चाहता था।
13. वह शिकारियों के दल के साथ जाने से इंकार कर देता था। उसके मित्र कहते- क्या तुम्हें शेर चीतों से डर लगता है? वह प्रत्युत्तर देता मैं जानता हूं कि तुम शेर चीतों को मारने वाले नहीं हो, तुम हिरनों तथा खरगोश जैसे निस्पृह जानवरों को ही मारने वाले हो।
14. शिकार के लिए नहीं, तो अपने मित्रों का निशाना देखने के लिए ही आओ उसके मित्र आग्रह करते। सिद्धार्थ इस तरह के निमंत्रणों को भी अस्वीकार कर देता.. मैं निर्दोष प्राणियों के बाद का साक्षी नहीं होना चाहता।
15. उसकी इस प्रवृत्ति से प्रजापति गौतमी बड़ी चिंतित हो उठी।
16. वह उससे तर्क करती... तुम भूल गए हो कि तुम एक क्षत्रिय कुमार हो। लड़ना तुम्हारा धर्म है। शिकार के माध्यम से ही युद्ध विद्या में निष्णात हुआ जा सकता है, क्योंकि शिकार करके ही तुम ठीक ठीक निशाना लगाना सीख सकते हो। शिकार भूमि ही युद्ध भूमि का अभ्यास क्षेत्र है।
17. सिद्धार्थ उसके उत्तर से संतुष्ट न होता। वह गौतमी से पूछता मां। यह तो बता कि आदमी का आदमी को मारना एक आदमी का आदमी धर्म कैसे हो सकता है? गौतमी उत्तर देती.. यह सब तर्क एक सन्यासी के योग्य है। लेकिन क्षत्रिय का तो धर्म लड़ना ही है। यदि क्षत्रिय भी नहीं लड़ेगा तो राष्ट्र का संरक्षण कौन करेगा।
18. लेकिन मां! यदि सब क्षत्रिय परस्पर एक दूसरे को प्रेम करें तो क्या बिना कटे मरे वे राष्ट्र का संरक्षण कर ही नहीं सकते? गौतमी निरुत्तर हो जाती है।
19. वह अपनी साथियों को अपने साथ बैठकर ध्यान लगाने की प्रेरणा करता। वह उन्हें बैठने का ठीक ढंग सिखाता। वह उन्हें परामर्श देता कि ऐसी ही भावनाओं की भावना करनी चाहिए कि मैं सुखी रहूं, मेरे संबंधी सुखी रहें और सभी प्राणी सुखी रहें।
20. उसके मित्र उसकी बातों को महत्व न देते थे। वह उस पर हंसते थे।
21. वे आंखें बंद करते हैं तो उनका चित्त उनके ध्यान के विषय पर एकाग्र न होता। इसकी वजह उनकी आंखों के सामने नाचते हुए हिरण जिनका भी शिकार करना चाहते थे, अथवा व मिठाइयां जिन्हे वे खाना चाहते थे।
22. उसके माता-पिता को उसका यह ध्यानाभिमुख होना अच्छा नहीं लगता था। उन्हें लगता था कि क्षत्रिय यह जीवन के सर्वथा प्रतिकूल है।
23. सिद्धार्थ का विश्वास था कि योग्य भावनाओं पर चित्त एकाग्र करने से हम अपनी मैत्री भावना को बहुत व्यापक बना सकते हैं। उसका कहना था कि सामान्य रूप से जब भी कभी हम प्राणियों के बारे में कुछ भी विचार करते हैं, हमारे मन में भेद विभेद घर कर जाते हैं। हम मित्रों को शत्रुओं से भिन्न कर लेते हैं। हम अपने मित्रों से प्रेम करते हैं और करते हैं अपने पालतू पशुओं से। हम अपने शत्रुओं से घृणा करते हैं और घृणा करते हैं सामान्य जंतुओं से।
24. हमें इस विभाजक रेखा की सीमा के उस पार जाना चाहिये। हम यह कार्य तभी कर सकते हैं जब हम अपने ध्यान में इस व्यवहार जगत की सीमाओं को लांघ सके।
25. उसका बचपन करुणामय था।
26. एक बार वह अपने पिता के खेतों पर गया। विश्राम के समय हुआ एक वृक्ष के नीचे लेटा हुआ प्राकृतिक शांति और सौंदर्य का आनंद लूट रहा था। उसी समय आकाश से एक बच्ची ठीक उसी के सामने आ गिरा।
27. पक्षी को एक तीर लगा था, जिसने उसे विंध दिया था और जिसके कारण हुआ तड़फड़ा रहा था।
28. सिद्धार्थ पक्षी की सहायता के लिए उठ बैठा। उसने उसका तीर निकाला, जख्म पर पट्टी बांधी और पीने के लिए पानी दिया। उसने पक्षी को गोद में लिया और अपनी चादर के भीतर छिपा कर उसे अपनी छाती से गर्मी पहुंचाने लगा।
29. सिद्धार्थ को आश्चर्य था कि असहाय पक्षी को किसी ने बींधा होगा? शीघ्र ही उसका ममेरा भाई देवदत्त वहां आ पहुंचा। वह शिकार के सभी आयुद्धों से सत्रद्ध था। उसने सिद्धार्थ से कहा कि उसने उड़ते हुए पक्षी पर तीर चलाया था। पक्षी घायल हो गया था। कुछ दूर उछलकर वह वहीं आसपास ही गिरा था। उसने सिद्धार्थ से पूछा क्या तुमने देखा है?
30. सिद्धार्थ ने हां कह कर स्वीकार किया और वह पक्षी भी उसे दिखाया जो अब बहुत कुछ स्वस्थ हो चला था।
31. देवदास नहीं मांग की की उसका पक्षी उसे दे दिया जाय। सिद्धार्थ ने इनकार किया। दोनों में घोर विवाद हुआ।
32. देवदत्त ने कहा था कि शिकार के नियमों के अनुसार जो पक्षी को मारता है वही उसका मालिक होता है। इसलिए वही उसका मालिक है।
33. सिद्धार्थ का कहना था कि यह आधार ही सर्वथा गलत है। जो किसी की रक्षा करता है, वही उसका स्वामी हो सकता है, हत्यारा कैसे किसी का स्वामी हो सकता है?
34. दोनों में से एक भी पक्ष झुकने के लिए तैयार न था। मामला न्यायालय तक जा पहुंचा। न्यायालय ने सिद्धार्थ के पक्ष में निर्णय दिया।
35. देवदास सिद्धार्थ का बद्ध वैरी बन गया। इसलिए सिद्धार्थ की करुणा ऐसे ही अनुपम थी कि वह मेरे भाई को प्रसन्न बनाए रखने की बजाय एक पक्षी की जान बचाना अधिक श्रेयस्कर समझते थे।
37. सिद्धार्थ गौतम का आरंभिक जीवन कुछ कुछ ऐसा ही था।
5~ सिद्धार्थ गौतम का विवाह (Siddharat Gautam ka Vivah)
1. दण्डपाणी नामक का एक शाक्य था। यशोधरा उसकी लड़की थी। अपने सौंदर्य और शील के लिए और प्रसिद्ध थी।
2. यशोधरा अपने सोलहवें वर्ष में पहुंच गई थी और दण्डपाणी को उसके विवाह की चिंता ने आ घेरा था।
3. प्रथा के अनुसार दण्डपाणी मैं अपने सभी पड़ोसी देशों के तरूणों को अपनी लड़के के स्वयंवर में सम्मिलित होने का निमंत्रण भेजा।
4. सिद्धार्थ गौतम के नाम की एक निमंत्रण भेजा गया था।
5. सिद्धार्थ गौतम का भी सोलहवां वर्ष पूरा हो चुका था। उसके माता-पिता की शादी के लिए वैसे ही चिंतित थे।
6. उन्होंने उसे स्वयंवर में जाने को और यशोधरा को पाणि ग्रहण करने को कहा उसने अपने माता-पिता का कहना माना।
7. आगत तरूणों में से यशोधरा ने सिद्धार्थ गौतम को ही चुना।
8. दण्डपाणी बहुत प्रसन्न नहीं था। उसे उन दोनों के दांपत्य जीवन की सफलता में संदेह था।
9. उसे लगता था कि सिद्धार्थ को तो साधु संतों की संगति ही अच्छी लगती है। उसे तो एकांत प्रिय को एक अच्छा सद् गृहस्थ कैसे बन सकेगा?
10. यशोधरा सिद्धार्थ गौतम के अतिरिक्त दूसरे से विवाह करना चाहती थी। उसने अपने पिता से पूछा साधु-संतों की संगति को अच्छा समझना कोई अपराध है? यशोधरा का ऐसा ख्याल न था।
11. यशोधरा की मां को जब मालूम हुआ कि यशोधरा सिद्धार्थ गौतम के अतिरिक्त और किसी दूसरे से विवाह करना ही नहीं चाहती उसने दण्डपाणी से कहा कि उसे राजी हो जाना चाहिए। दण्डपाणी राजी हो गया।
12. गौतम के प्रतिद्वंदी निराश ही नहीं हुए बल्कि उन्हें लगता था कि उनका अपमान हो गया।
13. उन्हें लगता था कि कम से कम उनके प्रति न्याय करने के लिए ही यशोधरा को चाहिए था कि चुनाव करने से पहले किसी न किसी तरह से परीक्षा लेती।
14. कुछ समय तो वह चुप रहे। उनका विश्वास था कि दण्डपाणी यशोधरा को गौतम का चुनाव ही न करने देगा। उनका उद्देश्य यूं ही पूरा हो जाएगा।
15. लेकिन जब उन्होंने देखा कि दण्डपाणी असफल रहा है, उन्होंने हिम्मत से काम लिया और इस बात की मांग की कि लक्ष्यवेध की एक परीक्षा होनी चाहिए। दण्डपाणी को स्वीकार करना पड़ा।
16. पहले तो सिद्धार्थ इसके लिए तैयार न था। लेकिन, उसके सारथी, छन्दक ने उसे समझाया कि यदि वह स्वीकार करेगा तो यह उसके लिए उसके परिवार के लिए तथा सबसे बढ़कर यशोधरा के लिए ही बड़ी लज्जा की बात होगी।
17. सिद्धार्थ गौतम के मन पर इस तर्क का बड़ा प्रभाव पड़ा। उसने उस परीक्षण में सम्मिलित होना स्वीकार किया।
18. परीक्षा आरंभ हुआ। प्रत्येक प्रतिद्वंदी ने अपना-अपना कौशल दिखाया।
19. सब के अंत में गौतम की बारी थी। किंतु उसी का लक्ष्यवेध सर्वश्रेष्ठ सिद्ध हुआ।
20. इसके बाद विवाह हुआ। शुद्धोदन और दण्डपाणी दोनों को बड़ी प्रसन्नता थी। इसी प्रकार में यशोधरा और महा प्रजापति भी बड़ी प्रसन थी।
21. विवाह हो चुकने के काफी समय बाद यशोधरा ने एक पुत्र को जन्म दिया। उसका नाम राहुल रखा गया।
बुद्ध वन्दना (Buddha Vandan)
बुद्ध पूर्णिमा के साथ-साथ भीमराव अंबेडकर जयंती 14 अप्रैल के दिन यह भगवान बुद्ध वन्दना जन-साधारण के बीच अत्यधिक लोकप्रिय है।
बुद्ध वन्दना
नमो तस्स भगवतो अरहतो सम्मा सम्बुद्धस्स ।

त्रिशरण
Iबुद्धं शरणं गच्छामिI
Iधर्मं शरणं गच्छामिI
Iसंघं शरणं गच्छामिI
Iदुतियम्पि बुद्धं सरणं गच्छामिI
Iदुतियम्पि धम्म सरणं गच्छामिI
Iदुतियम्पि संघ सरणं गच्छामिI
Iततियम्पि बुद्धं सरणं गच्छामिI
Iततियम्पि धम्म सरणं गच्छामिI
Iततियम्पि संघ सरणं गच्छामिI
पंचशील
1. पाणतिपाता वेरमणी सिक्खापदं समादियामि।।
2. अदिन्नादाना वेरमणी सिक्खापदं समादियामि।।
3. कामेसु मिच्छाचारा वेरमणी सिक्खापदं समादियामि।।
4. मुसावादा वेरमणी सिक्खापदं समादियामि।।
5. सुरा-मेरय-मज्ज-पमादट्ठानावेरमणी सिक्खापदं समादियामि।।
!!साधू साधू साधू!!
बुद्ध वन्दना अर्थ:
।।उन भगवन अर्हत सम्यक सम्बुद्ध को नमस्कार।।

त्रिशरण अर्थ:
मैं बुद्ध की शरण में जाता हूं।
मैं धम्म की शरण में जाता हूँ।
मैं संघ की शरण में जाता हूँ।
मैं दूसरी बार भी बुद्ध की शरण में जाता हूँ।
मैं दूसरी बार भी धम्म की शरण में जाता हूँ।
मैं दूसरी बार भी संघ की शरण में जाता हूँ।
मैं तीसरी बार भी बुद्ध की शरण में जाता हूँ।
मैं तीसरी बार भी धम्म की शरण में जाता हूँ।
मैं तीसरी बार भी संघ की शरण में जाता हूँ।
पंचशील अर्थ:
1. अर्थ मैं अकारण प्राणी हिंसा से दूर रहने की शिक्षा ग्रहण करता हूँ।
2. मैं बिना दी गयी वस्तु को न लेने की शिक्षा ग्रहण करता हूँ।
3. मैं कामभावना से विरत रहने की शिक्षा ग्रहण करता हूँ।
4. मैं झूठ बोलने और चुगली करने से विरत रहने की शिक्षा ग्रहण करता हूँ।
5. मैं कच्ची-पक्की शराब,नशीली वस्तुओं के प्रयोग से विरत रहने की शिक्षा ग्रहण करता हूँ।
!!सबका मंगल हो!!
!!अप्प दीपो भव:!!